Sunday, May 28, 2023
  • Login
Khabar U S Nagar
  • मुख्य पृष्ठ
  • उधम सिंह नगर
  • उत्तराखण्ड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • संस्कृति
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • मनोरंजन
No Result
View All Result
  • मुख्य पृष्ठ
  • उधम सिंह नगर
  • उत्तराखण्ड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • संस्कृति
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • मनोरंजन
No Result
View All Result
Khabar U S Nagar
No Result
View All Result
Home उत्तराखण्ड

कर्नाटक की जीत ने कांग्रेसियों में भरा जोश आतिशबाजी के साथ मिष्ठान वितरण कर मनाया जश्न

tapas vishvas by tapas vishvas
May 13, 2023
in उत्तराखण्ड, उधम सिंह नगर, राजनीति, रुद्रपुर
कर्नाटक की जीत ने कांग्रेसियों में भरा जोश आतिशबाजी के साथ मिष्ठान वितरण कर मनाया जश्न
Share on FacebookShare on WhatsappShare on Twitter

कर्नाटक विधानसभा में पार्टी को मिली जीत के बाद कांग्रेसियों ने भगत सिंह चौक पर आतिशबाजी के साथ मिष्ठान वितरण कर जश्न मनाया। जिला एवं महानगर कांग्रेस की ओर से आयोजित कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं ने कर्नाटक की जीत पर खुशी जाहिर की। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष हिमांशु गावा ने कहा कि कर्नाटक में कांग्रेस की जीत के साथ ही भाजपा की उलटी गिनती शुरू हो गयी है। उन्होंने कहा कि कर्नाटक की जनता ने भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों और देश को तोड़ने वाली नीतियों के साथ ही महंगाई, भ्रष्टाचार और बेरोजगारी के खिलाफ जनादेश दिया है। उन्होंने कहा कि देश को बांटने वाली भारतीय जनता पार्टी की मंशा को जिस तरह कर्नाटक की जनता समझ चुकी है उसी तरह पूरे देश की जनता भी भाजपा को सबक सिखाने के लए तैयार बैठी है। उन्होंने कहा कि कर्नाटक की जनता ने पीएम नरेन्द्र मोदी को भी नकार दिया है। जिससे साबित हो गया है कि अब पीएम मोदी की जुमलेबाजी नहीं चलेगी। इस चुनाव में भाजपा ने पीएम मोदी को आगे रखकर वोट मांगा था, यह पीएम मोदी की हार है। महानगर कांग्रेस अध्यक्ष सी पी शर्मा ने कहा कि कर्नाटक की जनता ने भाजपा को जिस तरह सबक सिखाया है उसी तरह आगामी लोकसभा चुनाव में देश की जनता भाजपा को सबक सिखायेगी। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा के दौरान कर्नाटक में जो माहौल दिखा था आज उसी का नतीजा कर्नाटक के चुनाव परिणाम में सामने आया है। उन्होंने कहा कि कर्नाटक की जनता ने सांप्रदायिक और देश को तोड़ने वाली राजनीति को नकार कर विकास की राजनीति को चुना है। आने वाले चुनाव में भी इसकी पुनरावृत्ति होगी। इस अवसर पर कांग्रेस नेता हरीश पनेरू, ममता हालदार, ममता रानी, सपना गिल, दिलीप अधिकारी, संदीप चीमा, सौरभ चिलाना, गोपाल भसीन, पार्षद मोहन खेड़ा, अबरार अहमद, राघव सिंह, सुनील आर्या, चन्द्रसेन साहनी, बाबू विश्वकर्मा, ईरशाद हुसैन, हरिराम कोली, रमेश कोली, कुंवरपाल कोली, पप्पू कोली, विरेन्द्र कोली, चन्द्रपाल कोली, प्रेम कोली, किशन पाल कोली, गब्बर कोली, धर्मवीर कोली, ओमप्रकाश गंगवार, हरिराम राजपूत, शंकर कोली,फरीद अहमद मंसूरी, , मोत्र सलीम, अजीम, जुनैद पाशा, सिमरान, फैजराज खान, आसिफ, राजेन्द्र शर्मा, ज्योति टम्टा,विजय बहादुर सिंह, छत्रपाल, अंकित, सुमित राय आदि मौजूद थे।

ShareSendTweet
Previous Post

विद्युत विभाग का कर्मचारी बताकर 70 हजार ठगे! 5 माह बाद अज्ञात के खिलाफ दर्ज हुआ मुकदमा

Next Post

शिक्षा विभाग में शिक्षकों और कर्मियों पर सख्त हुआ निदेशालय! जारी किए महत्वपूर्ण आदेश

Next Post
शिक्षा विभाग में शिक्षकों और कर्मियों पर सख्त हुआ निदेशालय! जारी किए महत्वपूर्ण आदेश

शिक्षा विभाग में शिक्षकों और कर्मियों पर सख्त हुआ निदेशालय! जारी किए महत्वपूर्ण आदेश

Recent Posts

  • 80 लाख की ठगी करने के वाले दो आरोपी गिरफ्तार
  • ऊधम सिंह नगर में वन भूमि पर 41 और धार्मिक संरचनाएं चिह्नित! 31 नोटिस जारी
  • कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा ने शक्तिफार्म में 1.51 करोड़ की लागत से बन रहे बंग भवन की रखी आधारशिला
  • सात माह से नहीं मिला मानदेय! आशा कार्यकत्रियों ने दी हड़ताल की चेतावनी
  • सोशल मीडिया से मुस्लिम महिलाओं की दूरी बनाने का फरमान जारी! सज संवर कर नहीं जा पायेंगी शादी समारोह में

Recent Comments

No comments to show.

न्यूज़ बॉक्स में खबर खोजे

No Result
View All Result

विषय तालिका

  • अतिक्रमण
  • अन्य
  • अपराध
  • उत्तराखण्ड
  • उधम सिंह नगर
  • कांग्रेस
  • किच्छा
  • किसान
  • क्राइम
  • खेल
  • दिनेशपुर
  • देश
  • देहरादून
  • पर्यटन
  • पुलिस
  • प्रशासन
  • बारिश
  • भाजपा
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • राजनीति
  • रुद्रपुर
  • विदेश
  • शक्तिफार्म
  • शिक्षा
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
  • हल्द्वानी

सम्पर्क सूत्र

तपस कुमार विश्वास
संपादक

पता : Ward no.5, Khera, Rudrapur, Udham Singh Nagar, Uttarakhand-263153
दूरभाष : +91-9897619050
ई मेल : editorkhabarusnagar@gmail.com
वेबसाइट: www.rudrapurpost.com

Privacy Policy  | Terms & Conditions

© 2021 khabarusnagar.com

  • Login
No Result
View All Result
  • मुख्य पृष्ठ
  • उधम सिंह नगर
  • उत्तराखण्ड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • संस्कृति
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • मनोरंजन

© 2021 khabarusnagar.com

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In