Sunday, March 26, 2023
  • Login
Khabar U S Nagar
  • मुख्य पृष्ठ
  • उधम सिंह नगर
  • उत्तराखण्ड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • संस्कृति
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • मनोरंजन
No Result
View All Result
  • मुख्य पृष्ठ
  • उधम सिंह नगर
  • उत्तराखण्ड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • संस्कृति
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • मनोरंजन
No Result
View All Result
Khabar U S Nagar
No Result
View All Result
Home उत्तराखण्ड

कनिष्ठ सहायक लिखित परीक्षा पर भी विधायक भुवन कापड़ी ने उठाए सवाल! धामी सरकार फिर जमकर साधा निशाना

tapas vishvas by tapas vishvas
March 6, 2023
in उत्तराखण्ड, उधम सिंह नगर, राजनीति, रुद्रपुर, शिक्षा
कनिष्ठ सहायक लिखित परीक्षा पर भी विधायक भुवन कापड़ी ने उठाए सवाल! धामी सरकार फिर जमकर साधा निशाना
Share on FacebookShare on WhatsappShare on Twitter

जनपद ऊधम सिंह नगर के जिलामुख्यालय रुद्रपुर में आयोजित प्रेस वार्ता में उपनेता प्रतिपक्ष एवं खटीमा के विधायक भुवन कापड़ी ने भाजपा सरकार पर सरकारी भर्तियों को लेकर एक बार फिर निशाना साधते हुए सरकार पर युवाओं के साथ धोखा करने और युवाओं की आवाज को दबाने का आरोप लगाया है। सिटी क्लब में आयोजित पत्रकार वार्ता में कापड़ी ने कहा कि कल हुई कनिष्ठ सहायक भर्ती में भी धांधली सामने आयी है। सरकार जिससे साबित हो चुका है कि सरकार का नकल विरोधी कानून धांधली रोकने के लिए नहीं बल्कि धांधली के खिलाफ आवाज उठाने वालों को कुचलने के लिए बनाया गया है। उन्होंने कहा कि कनिष्ठ सहायक परीक्षा मे पहली बार एक परीक्षा के चार अलग-अलग पेपर सेट होने के बावजूद प्रश्न एक से लेकर 100 तक समान क्रम में थे। उन्होंने कहा कि कुछ विशेष अभ्यर्थियों को फायदा पहुंचाने के लिए यह नीति अपनाई गई है।

उन्होंने कहा कि कई जगह पेपर की सील टूटे की शिकायतें भी सामने आयी हैं। कई अभ्यर्थियों के पेपर में सील तक नहीं थी। कई अभ्यर्थियों के प्रश्न पुस्तिका क्रमांक व उत्तर पुस्तिका क्रमांक अलग-अलग थे, जो कि हमेशा समान होते हैं। कापड़ी ने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को नैतिकता के आधार पर इस्तीफा देना चाहिए, जो जांच करवाने की बजाय आभार रैलियों में स्कूल के बच्चों को भीड़ का हिस्सा बना रहे हैं। उपनेता प्रतिपक्ष ने कहा कि कांग्रेस शुरू से ही नियुक्तियों में भ्रष्टाचार के मामले की सीबीआई जांच की मांग कर रही है। हजारों युवा सड़कों पर उतरकर सरकार से सीबीआई जांच की मांग कर चुके हैं। लेकिन उनकी मांग को मानने के बजाय उपर पर बर्बता पूर्वक लाठियां बरसायी गयी। सरकार एसटीएफ से जांच कराकर अपनी तारीफ कराती रही। उधर जांच में दोषी पाये गये 45 से ज्यादा लोगों में आधे से अधिक साक्ष्यों के अभाव में हाईकोर्ट से जमानत पर छूट गये। लोकसभा आयोग के भ्रष्टाचार को कांग्रेस ने विधानसभा सत्र में तथ्यों के साथ रखा था लेकिन सरकार ने संज्ञान नहीं लिया। विधानसभा सत्र के मात्र डेढ माह बाद पटवारी का पेपर लीक हो गया। पटवारी पेपर लीक होने के बाद से ही लगातार पूरे प्रदेश में दोनों आयोगों की सीबीआई जांच की मांग उठा रही है। लेकिन सरकार ने नकल विरोधी कानून बनाकर युवाओं की आवाज को दबाने का काम किया है। प्रेस वार्ता में यूथ कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष सुमित्तर भुल्लर, कार्यवाहक महानगर अध्यक्ष सीपी शर्मा,मीना शर्मा,  मोहन खेड़ा, ममता रानी आदि भी मौजूद थे।

ShareSendTweet
Previous Post

सोशल मीडिया पर लड़की बनकर लंदन में नौकरी दिलाने का झांसा! 1.85 करोड़ की ठगी मामले में नाइजीरियन गिरफ्तार

Next Post

बड़ा खुलासा: 24 घंटे के छापेमारी में 100 करोड़ के लेनदेन में पकड़ी 18 करोड़ की टैक्स चोरी

Next Post
बड़ा खुलासा: 24 घंटे के छापेमारी में 100 करोड़ के लेनदेन में पकड़ी 18 करोड़ की टैक्स चोरी

बड़ा खुलासा: 24 घंटे के छापेमारी में 100 करोड़ के लेनदेन में पकड़ी 18 करोड़ की टैक्स चोरी

Recent Posts

  • केन्द्र सरकार के खिलाफ सत्याग्रह पर बैठे कांग्रेसी
  • खुलासा: तमंचे के साथ गैंगस्टर गिरफ्तार
  • G20 समिट के लिए रखे गए गमलों और फूलों को चुरा रहे लोग! जिलाधिकारी ने दिए मुकदमा दर्ज करने के निर्देश
  • शॉट सर्किट से जूते की दुकान में लगी आग, लाखों की क्षति ! मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड, दो घंटे बाद आग पर पाया काबू
  • सड़क हादसे में महिला की मौत पति गंभीर

Recent Comments

No comments to show.

न्यूज़ बॉक्स में खबर खोजे

No Result
View All Result

विषय तालिका

  • अन्य
  • अपराध
  • उत्तराखण्ड
  • उधम सिंह नगर
  • कांग्रेस
  • किसान
  • क्राइम
  • खेल
  • देश
  • देहरादून
  • पर्यटन
  • पुलिस
  • प्रशासन
  • बारिश
  • भाजपा
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • राजनीति
  • रुद्रपुर
  • विदेश
  • शिक्षा
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य

सम्पर्क सूत्र

तपस कुमार विश्वास
संपादक

पता : Ward no.5, Khera, Rudrapur, Udham Singh Nagar, Uttarakhand-263153
दूरभाष : +91-9897619050
ई मेल : editorkhabarusnagar@gmail.com
वेबसाइट: www.rudrapurpost.com

Privacy Policy  | Terms & Conditions

© 2021 khabarusnagar.com

  • Login
No Result
View All Result
  • मुख्य पृष्ठ
  • उधम सिंह नगर
  • उत्तराखण्ड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • संस्कृति
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • मनोरंजन

© 2021 khabarusnagar.com

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In