Wednesday, February 1, 2023
  • Login
Khabar U S Nagar
  • मुख्य पृष्ठ
  • उधम सिंह नगर
  • उत्तराखण्ड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • संस्कृति
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • मनोरंजन
No Result
View All Result
  • मुख्य पृष्ठ
  • उधम सिंह नगर
  • उत्तराखण्ड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • संस्कृति
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • मनोरंजन
No Result
View All Result
Khabar U S Nagar
No Result
View All Result
Home उत्तराखण्ड

दिल्ली को दहलाने की साजिश में ऊधम सिंह नगर के अपराधी का नाम! घर से बरामद किए गए दो हैंड ग्रेनेड

tapas vishvas by tapas vishvas
January 15, 2023
in उत्तराखण्ड, अपराध, उधम सिंह नगर, क्राइम, देश, स्वास्थ्य
दिल्ली को दहलाने की साजिश में ऊधम सिंह नगर के अपराधी का नाम! घर से बरामद किए गए दो हैंड ग्रेनेड
Share on FacebookShare on WhatsappShare on Twitter

देश की राजधानी दिल्ली में पुलिस ने गणतंत्र दिवस से पहले धमाकों की साजिश नाकाम करने का दावा किया है। पुलिस ने दो दिन पहले गिरफ्तार दो संदिग्ध आतंकवादियों के घर से 2 हैंड ग्रेनेड बरामद किया गया है खबरों की माने तो इनमें एक ऊधम सिंह नगर जिले का वांछित अपराधी जगजीत सिंह शामिल है। गदपुर गूलरभोज के गांव कोपा कृपाली गांव का रहने वाला जगजीत सिंह जग्गा उर्फ याकूब कप्तान पर वर्ष 2018 में रुद्रपुर क्षेत्र में हत्या का आरोप लगा था। घटना के बाद से जगजीत सिंह फरार हो गया था, हालांकि कुछ महीनों बाद रुद्रपुर पुलिस ने उसे पकड़ कर जेल भेज दिया था। पुलिस सूत्रों का कहना है कि पिछले वर्ष अप्रैल में जगजीत 20 दिन की पैरोल पर जेल से बाहर आया था। घर आने से पहले ही वह रास्ते में पैरोल कस्टडी से फरार हो गया था। जगजीत के खिलाफ गदरपुर थाने में पैरोल से फरार होने का एक केस भी दर्ज है। हालांकि इसके बाद से वह कभी जिला पुलिस की गिरफ्त में नहीं आया।

उधर दिल्ली पुलिस के सूत्रों के मुताबिक जगजीत कुख्यात बंबीहा गिरोह का सदस्य है और विदेशी किलर गैंग के भी संपर्क में है। दिल्ली पुलिस की कामयाबी पर कहीं न कहीं जिला पुलिस की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठ रहे हैं। जगजीत को गिरफ्तार करने की स्थानीय पुलिस ने कोशिश ही नहीं की। ऊधम सिंह नगर के एसएससी डॉक्टर मंजूनाथ टीसी का कहना है कि पुलिस लगातार दिल्ली और पंजाब पुलिस के संपर्क में है। बड़ी बात यह है की गैरकानूनी गतिविधियां रोकथाम अधिनियम (यूएपीए) के तहत जगजीत सिंह और उसके साथी नौशाद के भलस्वा की श्रद्धा नगर कॉलोनी स्थित किराए के घर से शुक्रवार को खून के निशान भी मिले हैं। पुलिस की पूछताछ में पता चला है कि दोनों ने किसी युवक की हत्या कर उसका वीडियो बनाकर अपने आकाओं को कनाडा और पाकिस्तान भेजा था। शनिवार दिन में पुलिस ने भलस्वा डेरी के जोहड से एक युवक के शव के कुछ अवशेष भी बरामद कर लिए। पुलिस सूत्रों के मुताबिक टुकड़ों में शव मिला है। शव किसका है, इसका खुलासा नहीं हो पाया है। आशंका है कि अपने आकाओं का निर्देश मिलने के बाद दोनों ने हत्याकांड को अंजाम दिया।

ShareSendTweet
Previous Post

बाबा नीम करौली महाराज ट्रस्ट का फेसबुक अकाउंट हैक! पाकिस्तान से जुड़े तार

Next Post

महिला चिकित्सक के खिलाफ फूटा गुस्सा! धरने पर बैठे व्यापारी

Next Post
महिला चिकित्सक के खिलाफ फूटा गुस्सा! धरने पर बैठे व्यापारी

महिला चिकित्सक के खिलाफ फूटा गुस्सा! धरने पर बैठे व्यापारी

Recent Posts

  • सरसों खेत में मिला युवक का शव! पुलिस कर रही है मृतक की शिनाख्त के प्रयास
  • उत्तराखंड के राज्यपाल गुरमीत सिंह ने पीएम से तो सीएम धामी ने की मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात
  • पूर्व विधायक संगठन बनने से पहले ही घिरा विवादों में, एक अपने ने ही खड़े किए सवाल!
  • फौजी बेटे ने काटी बाप की उंगलियां और काट डाला प्राइवेट पार्ट! पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा
  • किसानों की गुहार सुनने के बाद यूपी के सिंचाई मंत्री ने किया किच्छा बैराज का निरीक्षण

Recent Comments

No comments to show.

न्यूज़ बॉक्स में खबर खोजे

No Result
View All Result

विषय तालिका

  • अन्य
  • अपराध
  • उत्तराखण्ड
  • उधम सिंह नगर
  • किसान
  • क्राइम
  • खेल
  • देश
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • रुद्रपुर
  • विदेश
  • शिक्षा
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य

सम्पर्क सूत्र

तपस कुमार विश्वास
संपादक

पता : Ward no.5, Khera, Rudrapur, Udham Singh Nagar, Uttarakhand-263153
दूरभाष : +91-9897619050
ई मेल : editorkhabarusnagar@gmail.com
वेबसाइट: www.rudrapurpost.com

Privacy Policy  | Terms & Conditions

© 2021 khabarusnagar.com

  • Login
No Result
View All Result
  • मुख्य पृष्ठ
  • उधम सिंह नगर
  • उत्तराखण्ड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • संस्कृति
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • मनोरंजन

© 2021 khabarusnagar.com

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In