Thursday, January 26, 2023
  • Login
Khabar U S Nagar
  • मुख्य पृष्ठ
  • उधम सिंह नगर
  • उत्तराखण्ड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • संस्कृति
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • मनोरंजन
No Result
View All Result
  • मुख्य पृष्ठ
  • उधम सिंह नगर
  • उत्तराखण्ड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • संस्कृति
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • मनोरंजन
No Result
View All Result
Khabar U S Nagar
No Result
View All Result
Home उत्तराखण्ड

ऊधम सिंह नगर के काशीपुर में लाखों की प्रतिबंधित दवाइयों के साथ पुलिस ने एक को दबोचा

News Desk by News Desk
July 5, 2022
in उत्तराखण्ड, उधम सिंह नगर, क्राइम, देश, राजनीति, शिक्षा, स्वास्थ्य
ऊधम सिंह नगर के काशीपुर में लाखों की प्रतिबंधित दवाइयों के साथ पुलिस ने एक को दबोचा
Share on FacebookShare on WhatsappShare on Twitter

जनपद ऊधम सिंह नगर के काशीपुर कुंडा पुलिस ने वाहन चेकिंग के दौरान लाखों की प्रतिबंधित दवाइयों की भारी खेप के साथ नशे के एक कारोबारी को गिरफ्तार करने में सफलता पाई है। जरूरी जानकारी जुटाने के उपरांत पुलिस ने गिरफ्तार तस्कर का एनडीपीएस एक्ट के तहत चालान करते हुए उसे न्यायालय के समक्ष पेश कर दिया। वहीं पुलिस ने घटना में प्रयुत्तफ बाइक को भी सीज कर दिया है।

इस पूरे मामले में एसपी चन्द्रमोहन सिंह ने प्रेसवार्ता के दौरान बताया कि नशे के खिलाफ चलाये अभियान के क्रम में मंडी चौकी पुलिस वाहनों की गहन जांच पड़ताल मंे जुटी थी इसी दौरान उसने मुरादाबाद रोड पर फ्लाई ओवर के समीप से होकर फर्राटा भर रही बाकइ सं. यूपी20बीवाई-6351 को शक के आधार पर रोक लिया। बाइक चालक से कड़ी पूछताछ करने पर उसने अपना नाम ग्राम बेरखेड़ा थाना स्योहारा जनपद बिजनौर निवासी आसिफ पुत्र उमर बताया। तलाशी में उसके कब्जे से भारी मात्रा में प्रतिबंधित नशीली गोलियां बरामद हुईं। मामले का खुलासा करते हुए पुलिस अधीक्षक ने बताया कि नशे के सौदागर के कब्जे से स्पेश्मो, प्रोक्सीवन प्लस की 1872 गोलियों के अलावा प्रोक्सीवल स्पास की 7200 गोलियां मिली। पुलिस के अधिकारियों ने बताया कि बरामद नशे के खेप की कीमत एक लाख 70 हजार के करीब आंकी जा रही है। गिरफ्तार नशे के कारोबारी ने बताया कि वह कम समय में अधिक धन कमाने के लालच में नशे की सामग्री को बिजनौर से लाकर काशीपुर में नशेड़ियों को सप्लाई करने का काम करता है। यहां बताना यह भी है कि बीते एक अप्रैल को भी पुलिस ने वाहन चौकिंग के दौरान ग्राम परमानंदपुर थाना आईटीआई निवासी अफरोज उर्फ फिरोज पुत्र नजाकत अली तथा यहीं के अफजल नामक युवकों को पकड़कर दोनों के कब्जे से नशे 510 इंजेक्शनों को बरामद करते हुए दोनों को जेल भेजा था। एसपी ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि गिरफ्तार नशा तस्कर की अभी और कुंडली खंगाली जा रही है।

ShareSendTweet
Previous Post

पॉलिथीन के उपयोग पर रोक लगाना प्रशासन के लिए बड़ी चुनौती! बाजार में अभी भी धड़ल्ले से हो रहा उपयोग

Next Post

ऊधम सिंह नगर में सूदखोरों से परेशान होकर एक और युवक ने दी जान! मरने से पहले वीडियो बनाकर सूदखोरों के आतंक का किया खुलासा,पत्नी ने आठ लोगों के खिलाफ सौंपी तहरीर

Next Post
ऊधम सिंह नगर में सूदखोरों से परेशान होकर एक और युवक ने दी जान! मरने से पहले वीडियो बनाकर सूदखोरों के आतंक का किया खुलासा,पत्नी ने आठ लोगों के खिलाफ सौंपी तहरीर

ऊधम सिंह नगर में सूदखोरों से परेशान होकर एक और युवक ने दी जान! मरने से पहले वीडियो बनाकर सूदखोरों के आतंक का किया खुलासा,पत्नी ने आठ लोगों के खिलाफ सौंपी तहरीर

Recent Posts

  • गणतंत्र दिवस पर उत्तराखंड के 9 कैदी को मिली खुली हवा में सांस लेने की स्वत्रंता! हुए जेल से रिहाई
  • भाजपा विधायक किशोर उपाध्याय के भाई की पत्नी को नोटिस जारी, 11 करोड़ रुपए की होगी वसूली
  • संदिग्ध परिस्थितियों में 11 साल के बच्चे की मौत
  • मुख्यमंत्री धामी ने सीएम आवास और भाजपा कार्यालय में फहराया तिरंगा! दिलाई संविधान की उद्देशिका की शपथ
  • निजीकरण के विरोध में 13 सूत्रीय को लेकर रोडवेज कर्मचारियों की हड़ताल, बसों के इंतजार में दिनभर खड़े रहे लोग

Recent Comments

No comments to show.

न्यूज़ बॉक्स में खबर खोजे

No Result
View All Result

विषय तालिका

  • अन्य
  • अपराध
  • उत्तराखण्ड
  • उधम सिंह नगर
  • किसान
  • क्राइम
  • खेल
  • देश
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • रुद्रपुर
  • विदेश
  • शिक्षा
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य

सम्पर्क सूत्र

तपस कुमार विश्वास
संपादक

पता : Ward no.5, Khera, Rudrapur, Udham Singh Nagar, Uttarakhand-263153
दूरभाष : +91-9897619050
ई मेल : editorkhabarusnagar@gmail.com
वेबसाइट: www.rudrapurpost.com

Privacy Policy  | Terms & Conditions

© 2021 khabarusnagar.com

  • Login
No Result
View All Result
  • मुख्य पृष्ठ
  • उधम सिंह नगर
  • उत्तराखण्ड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • संस्कृति
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • मनोरंजन

© 2021 khabarusnagar.com

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In