जपद ऊधम सिंह नगर के जिलामुख्यालय में पुलिस प्रशासन ने स्कूली बच्चों को नशे और अपराध से दूर रखने के लिए गंगापुर रोड स्थित जेपीएस स्कूल में एक जागरुकता कार्यक्रम के तहत बच्चों को नशे और अपराध से दूर रखने की शपथ दिलाई। उत्तराखंड पुलिस एप की उपयोगिता और साइबर क्राइम के संबंध में भी बच्चों को बताया गया।कार्यक्रम में एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टीसी, एसपी सिटी मनोज कत्याल, एसपी क्राइम अभय सिंह और सीओ ऑपरेशन ने बच्चों को संबोधित किया।
इस दौरान बच्चों को नशे से दूर रहने, आपराधिक वारदातों से बचने, महिला अपराध, साइबर क्राइम और यातायात नियमों की जानकारी दी गई। साथ ही उत्तराखंड पुलिस एप का महत्व बताते हुए उसे डाउनलोड करने के लिए भी प्रेरित किया गया। इस दौरान बच्चों को पुलिस विभाग के हेल्प लाइन नंबर 1930, 112, 1090 और 1090 आदि की जानकारी दी गई। बच्चों ने यातायात, नशा उन्मूलन, महिला अपराध और साइबर अपराध के विषय में कई सवाल भी अधिकारियों से पूछे जिनका जवाब देकर अधिकारियों ने बच्चों को समाधान दिया। कार्यक्रम में स्कूल प्रबंधक सुरजीत सिंह ग्रोवर ने सभी पुलिस कर्मियों को सम्मानित करते हुए प्रतीक चिंह भेंट किया।