Wednesday, February 1, 2023
  • Login
Khabar U S Nagar
  • मुख्य पृष्ठ
  • उधम सिंह नगर
  • उत्तराखण्ड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • संस्कृति
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • मनोरंजन
No Result
View All Result
  • मुख्य पृष्ठ
  • उधम सिंह नगर
  • उत्तराखण्ड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • संस्कृति
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • मनोरंजन
No Result
View All Result
Khabar U S Nagar
No Result
View All Result
Home उत्तराखण्ड

राष्ट्रपति उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू 11 जुलाई को पहुंचेंगी देहरादून! भाजपा संगठन की ओर से तैयारियां शुरू

News Desk by News Desk
July 7, 2022
in उत्तराखण्ड, उधम सिंह नगर, देश, राजनीति
राष्ट्रपति उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू 11 जुलाई को पहुंचेंगी देहरादून! भाजपा संगठन की ओर से तैयारियां शुरू
Share on FacebookShare on WhatsappShare on Twitter

भारत में राष्ट्रपति चुनाव के लिए एनडीए की उम्मीदवार द्रोपदी मुर्मू का उत्तराखंड दौरा तय हो गया है। तय कार्यक्रम के अनुसार राष्ट्रपति उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू 11 जुलाई को देहरादून पहुंचेंगी। राष्ट्रपति चुनाव में जीत सुनिश्चित करने को लेकर देहरादून में भाजपा के वरिष्ठ नेताओं से मुलाकात करेंगी। राष्ट्रपति उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू के देहरादून दौरे को लेकर भाजपा संगठन की ओर से तैयारियां शुरू हो गयी हैं।

इसी क्रम में शुक्रवार को प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक मुर्मू के दौरे को लेकर संगठन के नेताओं के साथ बैठक करेंगे. द्रौपदी मुर्मू अपनी जीत सुनिश्चित करने के लिए सीएम धामी, भारतीय जनता पार्टी के लोकसभा व राज्यसभा सांसद, राज्य सरकार के सभी मंत्रीगण और विधायकों से मुलाकात करेंगी। 18 जुलाई को राष्ट्रपति पद के लिए मतदान होगा। वहीं 21 जुलाई को मतगणना की तारीख निर्धारित है। 18 मई 2015 को झारखंड की राज्यपाल के रूप में शपथ लेने के पहले द्रौपदी मुर्मू ओडिशा में दो बार विधायक और एक बार राज्यमंत्री के रूप में काम कर चुकी हैं। राज्यपाल के तौर पर पांच वर्ष का उनका कार्यकाल 18 मई 2020 को पूरा हो गया था लेकिन कोरोना के कारण राष्ट्रपति द्वारा नई नियुक्ति नहीं किए जाने के कारण उनके कार्यकाल का स्वत: विस्तार हो गया था। अपने पूरे कार्यकाल में वह कभी विवादों में नहीं रहीं। झारखंड के जनजातीय मामलों, शिक्षा, कानून व्यवस्था, स्वास्थ्य से जुड़े मुद्दों पर वह हमेशा सजग रहीं। कई मौकों पर उन्होंने राज्य सरकारों के निर्णयों में संवैधानिक गरिमा और शालीनता के साथ हस्तक्षेप किया।

ShareSendTweet
Previous Post

अचानक धू-धू कर जलने लगा नोटों से भरा एटीएम, मचा हड़कंप

Next Post

विशेष न्यायालय ट्रिब्युनल नैनीताल ने निरस्त किया ऊधम सिंह नगर के एसएसपी का आदेश! आईजी के दिये आदेेश को भी बताया महान वैैधानिक त्रुटि

Next Post
विशेष न्यायालय ट्रिब्युनल नैनीताल ने निरस्त किया ऊधम सिंह नगर के एसएसपी का आदेश! आईजी के दिये आदेेश को भी बताया महान वैैधानिक त्रुटि

विशेष न्यायालय ट्रिब्युनल नैनीताल ने निरस्त किया ऊधम सिंह नगर के एसएसपी का आदेश! आईजी के दिये आदेेश को भी बताया महान वैैधानिक त्रुटि

Recent Posts

  • सरसों खेत में मिला युवक का शव! पुलिस कर रही है मृतक की शिनाख्त के प्रयास
  • उत्तराखंड के राज्यपाल गुरमीत सिंह ने पीएम से तो सीएम धामी ने की मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात
  • पूर्व विधायक संगठन बनने से पहले ही घिरा विवादों में, एक अपने ने ही खड़े किए सवाल!
  • फौजी बेटे ने काटी बाप की उंगलियां और काट डाला प्राइवेट पार्ट! पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा
  • किसानों की गुहार सुनने के बाद यूपी के सिंचाई मंत्री ने किया किच्छा बैराज का निरीक्षण

Recent Comments

No comments to show.

न्यूज़ बॉक्स में खबर खोजे

No Result
View All Result

विषय तालिका

  • अन्य
  • अपराध
  • उत्तराखण्ड
  • उधम सिंह नगर
  • किसान
  • क्राइम
  • खेल
  • देश
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • रुद्रपुर
  • विदेश
  • शिक्षा
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य

सम्पर्क सूत्र

तपस कुमार विश्वास
संपादक

पता : Ward no.5, Khera, Rudrapur, Udham Singh Nagar, Uttarakhand-263153
दूरभाष : +91-9897619050
ई मेल : editorkhabarusnagar@gmail.com
वेबसाइट: www.rudrapurpost.com

Privacy Policy  | Terms & Conditions

© 2021 khabarusnagar.com

  • Login
No Result
View All Result
  • मुख्य पृष्ठ
  • उधम सिंह नगर
  • उत्तराखण्ड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • संस्कृति
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • मनोरंजन

© 2021 khabarusnagar.com

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In