Wednesday, February 1, 2023
  • Login
Khabar U S Nagar
  • मुख्य पृष्ठ
  • उधम सिंह नगर
  • उत्तराखण्ड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • संस्कृति
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • मनोरंजन
No Result
View All Result
  • मुख्य पृष्ठ
  • उधम सिंह नगर
  • उत्तराखण्ड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • संस्कृति
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • मनोरंजन
No Result
View All Result
Khabar U S Nagar
No Result
View All Result
Home उत्तराखण्ड

तमंचे की नोक पर दिनदहाड़े शोरूम से लूटा आईफोन, दुकानदारों ने तमंचे सहित दबोचा

tapas vishvas by tapas vishvas
January 21, 2023
in उत्तराखण्ड, अपराध, उधम सिंह नगर, क्राइम, रुद्रपुर, स्वास्थ्य
तमंचे की नोक पर दिनदहाड़े शोरूम से लूटा आईफोन, दुकानदारों ने तमंचे सहित दबोचा
Share on FacebookShare on WhatsappShare on Twitter

पुलिस की तमाम सख्ती के बाद भी अपराधियों के हौंसले बुलंद हैं। शनिवार को एक नकाबपोश ने दिनदहाड़े बेखौफ होकर तमंचे की नोक पर मोबाइल शोरूम से आईफोन लूट लिया। मोबाइल लूटकर भाग रहे बदमाश को आस पास के दुकानदारों ने मौके पर दबोचकर पुलिस के हवाले कर दिया। मोबाइल लूट की फुटेज सीसी टीवी कैमरे में भी कैद हुयी है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की तैयारी शुरू कर दी है। सनसनीखेज घटना शनिवार प्रातः करीब 11 बजे की है। मुख्य बाजार काशीपुर रोड स्थित सागर मोबाइल शोरूम पर एक अज्ञात व्यक्ति मोबाइल खरीदने के लिए पहुंचा। उसके मुंह पर कपड़ा बंधा हुआ था। युवक ने आईफोन 14 प्रो दिखाने को कहा जिसकी कीमत करीब 1 लाख 35 हजार है। युवक ने मोबाइल देखा और दुकान के सेल्समैन से कहा कि वह पेमेंट आॅनलाइन करेगा। इसी बीच उसने अपनी जेब से तमंचा निकाल लिया। यह देखकर दुकान के सेल्समैन घबरा गये। तभी युवक आईफोन 14 प्रो लेकर दुकाने बाहर निकल गया। भागने वाले युवक ने जाते जाते धमकी दी कि हल्ला मत करना वरना गोली मार दूंगा। लेकिन बाहर खड़े कुछ दुकानदारों भाग रहे लुटेरे को पकड़ लिया। और बाजार पुलिस के सुपुर्द कर दिया। दिनदहाड़े मोबाइल लूट की दुस्साहसिक घटना सीसी टीवी कैमरे में भी कैद हुयी है। मामले में वही विक्की भुसरी की ओर से पुलिस को दी गई तहरीर के आधार पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर उसके पास से तमंचा और दो कारतूस भी बरामद किए हैं। पुलिस पकड़े गये युवक का अपराधिक रिकाॅर्ड भी खंगाल रही है।

ShareSendTweet
Previous Post

जोशीमठ प्रभावितों के लिए राहत कोष में दिये पांच लाख

Next Post

इलाज के बहाने युवती से दुष्कर्म करने का आरोपी तांत्रिक गिरफ्तार

Next Post
इलाज के बहाने युवती से दुष्कर्म करने का आरोपी तांत्रिक गिरफ्तार

इलाज के बहाने युवती से दुष्कर्म करने का आरोपी तांत्रिक गिरफ्तार

Recent Posts

  • सरसों खेत में मिला युवक का शव! पुलिस कर रही है मृतक की शिनाख्त के प्रयास
  • उत्तराखंड के राज्यपाल गुरमीत सिंह ने पीएम से तो सीएम धामी ने की मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात
  • पूर्व विधायक संगठन बनने से पहले ही घिरा विवादों में, एक अपने ने ही खड़े किए सवाल!
  • फौजी बेटे ने काटी बाप की उंगलियां और काट डाला प्राइवेट पार्ट! पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा
  • किसानों की गुहार सुनने के बाद यूपी के सिंचाई मंत्री ने किया किच्छा बैराज का निरीक्षण

Recent Comments

No comments to show.

न्यूज़ बॉक्स में खबर खोजे

No Result
View All Result

विषय तालिका

  • अन्य
  • अपराध
  • उत्तराखण्ड
  • उधम सिंह नगर
  • किसान
  • क्राइम
  • खेल
  • देश
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • रुद्रपुर
  • विदेश
  • शिक्षा
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य

सम्पर्क सूत्र

तपस कुमार विश्वास
संपादक

पता : Ward no.5, Khera, Rudrapur, Udham Singh Nagar, Uttarakhand-263153
दूरभाष : +91-9897619050
ई मेल : editorkhabarusnagar@gmail.com
वेबसाइट: www.rudrapurpost.com

Privacy Policy  | Terms & Conditions

© 2021 khabarusnagar.com

  • Login
No Result
View All Result
  • मुख्य पृष्ठ
  • उधम सिंह नगर
  • उत्तराखण्ड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • संस्कृति
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • मनोरंजन

© 2021 khabarusnagar.com

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In