जनपद ऊधम सिंह नगर के खटीमा नेशनल हाईवे पर बाइक कार ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार दंपत्ति मौत हो गयी जबकि उनका छह वर्षीय पुत्र घायल हो गया। घटना की सूचना पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जबकि घायल को अस्पताल भर्ती कराया गया है। दीपावली के दिन हादसा होने से परिवार में त्यौहार की खुशियां मातम में बदल गयी। जानकारी के अनुसार ग्राम पिपलिया पिस्तौर निवासी 30 वर्षीय धर्मेन्द्र सिंह राणा पुत्र बलवीर सिंह अपनी पत्नी 27 वर्षीय विद्या देवी और छह वर्षीय बेटे के आरूष के साथ बाइक पर रिश्तेदारी से लौट रहा था। खटीमा नेशनल हाईवे पर बाइक को तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी। हादसे के बाद लोगों ने घायल धर्मेन्द्र उसकी पत्नी और बेटे को खटीमा अस्पताल पहुंचाया। जहां डाक्टरों ने पति पत्नी को मृत घोषित कर दिया है। घायल बालक की हालत भी गंभीर बताई जा रही है। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गयी। कार चालक मौके से फ्रार बताया जा रहा है। पुलिस ने दोनों शवों का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना से परिवार में कोहराम मचा है।
तपस कुमार विश्वास
संपादक