Sunday, May 28, 2023
  • Login
Khabar U S Nagar
  • मुख्य पृष्ठ
  • उधम सिंह नगर
  • उत्तराखण्ड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • संस्कृति
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • मनोरंजन
No Result
View All Result
  • मुख्य पृष्ठ
  • उधम सिंह नगर
  • उत्तराखण्ड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • संस्कृति
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • मनोरंजन
No Result
View All Result
Khabar U S Nagar
No Result
View All Result
Home उत्तराखण्ड

युवक ने की पत्नी की हत्या, मां को भी मारने का प्रयास

tapas vishvas by tapas vishvas
October 26, 2022
in उत्तराखण्ड, अपराध, उधम सिंह नगर, क्राइम, राजनीति, रुद्रपुर, संस्कृति, स्वास्थ्य
युवक ने की पत्नी की हत्या, मां को भी मारने का प्रयास
Share on FacebookShare on WhatsappShare on Twitter

रूद्रपुर के ट्रांजिट कैम्प थाना क्षेत्र में एक सनकी ने पत्नी की गला दबाकर हत्या कर दी उसके बाद अपनी मां को भी गला दबाकर मारने का प्रयास किया। गंभीर हालत में मां को उपचार के लिए अस्पताल भर्ती कराया गया है । घटना के बाद भागने की कोशिश कर रहे हत्यारोपित को लोगों ने पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतका की चार माह पहले ही शादी हुयी थी। ट्रांजिट कैम्प राजा कालोनी में निवासी राकेश पुत्र राजेन्द्र प्रसाद ने जून 2022 में नारायण कालोनी निवासी 23 वर्षीय मीरा देवी के साथ शादी की थी। शादी के बाद मीरा देवी पति राकेश के साथर राजा कालोनी में ही रह रहे थे। पड़ोस में ही राकेश के पिता राजेन्द्र प्रसाद और मां सुदामा देवी भी रहती हैं। बताया गया है कि कुछ दिन पहले मीरा देवी मायके गयी हुई थी। दो दिन पहले ही दिवाली पर राकेश अपनी पत्नी को मायके से घर लाया था। दिवाली पर राकेश अपने माता पिता के साथ रहने आया था साथ में उसकी पत्नी भी थी। राकेश के पिता राजेन्द्र प्रसाद के मुताबिक आज सुबह अचानक किसी बात को लेकर पत्नी से विवाद के बाद राकेश ने अपनी पत्नी मीरा देवी की गला दबाकर हत्या कर दी। उसके बाद मां सुदामा देवी की हत्या का प्रयास करते हुए गला दबा दिया। तभी आस पास के लोग मौके पर पहुंच गये और राकेश के चंगुल से सुदामा देवी को बमुकिश्ल छुड़ाया। आनन फानन में मीरा देवी और सुदामा देवी को अस्पताल ले जाया गया। जहां चिकित्सकों ने मीरा देवी को मृत घोषित कर दिया। सुदामा देवी का उपचार चल रहा है।

ShareSendTweet
Previous Post

सड़क पार कर रहे हाथी से टकराया बाइक सवार! गभीर रूप से घायल

Next Post

दिपावली मेले से लौट रहे बाइक सवार दो युवकों की मौत, तीसरा गंभीर

Next Post
दिपावली मेले से लौट रहे बाइक सवार दो युवकों की मौत, तीसरा गंभीर

दिपावली मेले से लौट रहे बाइक सवार दो युवकों की मौत, तीसरा गंभीर

Recent Posts

  • 80 लाख की ठगी करने के वाले दो आरोपी गिरफ्तार
  • ऊधम सिंह नगर में वन भूमि पर 41 और धार्मिक संरचनाएं चिह्नित! 31 नोटिस जारी
  • कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा ने शक्तिफार्म में 1.51 करोड़ की लागत से बन रहे बंग भवन की रखी आधारशिला
  • सात माह से नहीं मिला मानदेय! आशा कार्यकत्रियों ने दी हड़ताल की चेतावनी
  • सोशल मीडिया से मुस्लिम महिलाओं की दूरी बनाने का फरमान जारी! सज संवर कर नहीं जा पायेंगी शादी समारोह में

Recent Comments

No comments to show.

न्यूज़ बॉक्स में खबर खोजे

No Result
View All Result

विषय तालिका

  • अतिक्रमण
  • अन्य
  • अपराध
  • उत्तराखण्ड
  • उधम सिंह नगर
  • कांग्रेस
  • किच्छा
  • किसान
  • क्राइम
  • खेल
  • दिनेशपुर
  • देश
  • देहरादून
  • पर्यटन
  • पुलिस
  • प्रशासन
  • बारिश
  • भाजपा
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • राजनीति
  • रुद्रपुर
  • विदेश
  • शक्तिफार्म
  • शिक्षा
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
  • हल्द्वानी

सम्पर्क सूत्र

तपस कुमार विश्वास
संपादक

पता : Ward no.5, Khera, Rudrapur, Udham Singh Nagar, Uttarakhand-263153
दूरभाष : +91-9897619050
ई मेल : editorkhabarusnagar@gmail.com
वेबसाइट: www.rudrapurpost.com

Privacy Policy  | Terms & Conditions

© 2021 khabarusnagar.com

  • Login
No Result
View All Result
  • मुख्य पृष्ठ
  • उधम सिंह नगर
  • उत्तराखण्ड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • संस्कृति
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • मनोरंजन

© 2021 khabarusnagar.com

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In