Sunday, March 26, 2023
  • Login
Khabar U S Nagar
  • मुख्य पृष्ठ
  • उधम सिंह नगर
  • उत्तराखण्ड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • संस्कृति
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • मनोरंजन
No Result
View All Result
  • मुख्य पृष्ठ
  • उधम सिंह नगर
  • उत्तराखण्ड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • संस्कृति
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • मनोरंजन
No Result
View All Result
Khabar U S Nagar
No Result
View All Result
Home उत्तराखण्ड

अपनी दुकानें बचाने को व्यापारियों ने खून से लिखा सीएम को पत्र

tapas vishvas by tapas vishvas
March 16, 2023
in उत्तराखण्ड, उधम सिंह नगर, प्रशासन, राजनीति, रुद्रपुर, स्वास्थ्य
अपनी दुकानें बचाने को व्यापारियों ने खून से लिखा सीएम को पत्र
Share on FacebookShare on WhatsappShare on Twitter

जनपद ऊधम सिंह नगर के जिलामुख्यलय रुद्रपुर में पिछले कई दशकों से रोडवेज के आस पास दुकानों में कारोबार कर रहे दुकानदारों द्वारा प्रशासन के अभियान से अपनी दुकानें बचाने के लिए चलाए जा रहे आंदोलन के तहत आज पांचवें दिन भारी संख्या में व्यापारियों ने अपने खून से मुख्यमंत्री व जिलाधिकारी को सम्बोधित ज्ञापन लिखा। इससे पूर्व रोडवेज के सामने राममनोहर लोहिया मार्केट के समक्ष सैकड़ों की संख्या में व्यापारी एकत्रित हुए। जिन्होंने अपना खून निकलवाया। जिसके पश्चात निकले गए खून से दुकानें बचाने के लिए ज्ञापन लिखा गया ज्ञापन कल जिलाधिकारी के माध्यम से मुख्यमंत्री को प्रेषित किया जायेगा। धरना स्थल पर आज व्यापारियों ने माता की चौकी भी लगायी। माता की मूर्ति रखकर मौके पर भजन कीर्तन किये गये। व्यापार मंडल अध्यक्ष संजय जुनेजा ने बताया कि आंदोलन के तहत कल 17 मार्च को प्रातः 11 बजे से व्यापारी धरना स्थल के समक्ष पांच सौ फीट लंबे काले झंडे के साथ प्रदर्शन करेंगे। ज्ञापन लिखने के लिए खून देने वालों में आशू ग्रोवर, संजय जुनेजा, सोहन लाल, सुरेंद्र तनेजा, कुसुम भाकुनी, कविता भाकुनी, रवि गुलाटी, राजकुमार बांगा, बनारसी दास ठुकराल, संजय, शैलेंद्र ग्रोवर, विनोद ठुकराल, अनिल कक्कड़, श्याम धींगरा, सूरज अनेजा, अनिल बांगा, संजीव मदान, हरजिंदर सिंह, अमरदीप सिंह, जसवीर सिंह, कुलदीप सिंह, लखवीर सिंह, राम सिंह व अजय मंडल सहित तमाम व्यापारी शामिल थे। इस दौरान व्यापारी प्रशासन के खिलाफ जोरदार नारेबाजी भी करते रहे। धरना स्थल पर सैकड़ों की संख्या में व्यापारी मौजूद थे।

वही गत रात्रि प्रशासन द्वारा मुख्य मार्ग के दोनों ओर के व्यापारियों को तत्काल दुकानों के छज्जे हटा लेने की मुनादी कराए जाने से व्यापारियों में भारी रोष व्याप्त हो गया। बताया जाता है की गत रात्रि करीब नौ बजे प्रशासन की ओर से मुनादी कराई गई कि मुख्य मार्ग के दोनों ओर व्यापारी अपनी दुकानों के छज्जे स्वयं हटा लें वरना विभागीय टीम द्वारा हटा दिया जाएगा। जिसका खर्चा संबंधित व्यापारी से वसूला जाएगा। मुनादी होते ही व्यापारियों में प्रशासन के प्रति उबाल हो गया। सैकड़ों की संख्या में व्यापारी धरना स्थल पर एकत्रित हो गए। व्यापारियों ने प्रशासन की इस मुनादी का कड़ा विरोध किया। व्यापार मंडल अध्यक्ष संजय जुनेजा जब मुनादी कर रहे वाहन को वास्तविकता जानने के लिए तलाशने लगे तो वह बाजार में कहीं नजर नहीं आया। श्री जुनेजा ने कहा कि मुनादी किसकी ओर से कराई गई है स्पष्ट नहीं हो पाया। फिर भी व्यापारी इसी मुनादी से घबराने वाले नहीं हैं। प्रशासनिक व विभागीय अधिकारी व्यापारियों से सीधे वार्ता कर सकते हैं। जिसके लिए व्यापारी हर समय तैयार हैं। मुनादी कराकर व्यापारियों को डराना छोड़ दे।

ShareSendTweet
Previous Post

धामी सरकार के बजट को कांग्रेस जिलाध्यक्ष हिमांशु गावा ने बताया दिशाहीन और निराशाजनक

Next Post

अटरिया मेले पर मंडराया विवाद का साया, ठेकेदारों के विरोध में महंत पुष्प देवी ने की एसडीएम से मुलाकात सौंपा ज्ञापन

Next Post
अटरिया मेले पर मंडराया विवाद का साया, ठेकेदारों के विरोध में महंत पुष्प देवी ने की एसडीएम से मुलाकात सौंपा ज्ञापन

अटरिया मेले पर मंडराया विवाद का साया, ठेकेदारों के विरोध में महंत पुष्प देवी ने की एसडीएम से मुलाकात सौंपा ज्ञापन

Recent Posts

  • केन्द्र सरकार के खिलाफ सत्याग्रह पर बैठे कांग्रेसी
  • खुलासा: तमंचे के साथ गैंगस्टर गिरफ्तार
  • G20 समिट के लिए रखे गए गमलों और फूलों को चुरा रहे लोग! जिलाधिकारी ने दिए मुकदमा दर्ज करने के निर्देश
  • शॉट सर्किट से जूते की दुकान में लगी आग, लाखों की क्षति ! मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड, दो घंटे बाद आग पर पाया काबू
  • सड़क हादसे में महिला की मौत पति गंभीर

Recent Comments

No comments to show.

न्यूज़ बॉक्स में खबर खोजे

No Result
View All Result

विषय तालिका

  • अन्य
  • अपराध
  • उत्तराखण्ड
  • उधम सिंह नगर
  • कांग्रेस
  • किसान
  • क्राइम
  • खेल
  • देश
  • देहरादून
  • पर्यटन
  • पुलिस
  • प्रशासन
  • बारिश
  • भाजपा
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • राजनीति
  • रुद्रपुर
  • विदेश
  • शिक्षा
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य

सम्पर्क सूत्र

तपस कुमार विश्वास
संपादक

पता : Ward no.5, Khera, Rudrapur, Udham Singh Nagar, Uttarakhand-263153
दूरभाष : +91-9897619050
ई मेल : editorkhabarusnagar@gmail.com
वेबसाइट: www.rudrapurpost.com

Privacy Policy  | Terms & Conditions

© 2021 khabarusnagar.com

  • Login
No Result
View All Result
  • मुख्य पृष्ठ
  • उधम सिंह नगर
  • उत्तराखण्ड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • संस्कृति
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • मनोरंजन

© 2021 khabarusnagar.com

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In