Wednesday, March 22, 2023
  • Login
Khabar U S Nagar
  • मुख्य पृष्ठ
  • उधम सिंह नगर
  • उत्तराखण्ड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • संस्कृति
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • मनोरंजन
No Result
View All Result
  • मुख्य पृष्ठ
  • उधम सिंह नगर
  • उत्तराखण्ड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • संस्कृति
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • मनोरंजन
No Result
View All Result
Khabar U S Nagar
No Result
View All Result
Home उत्तराखण्ड

ऊधमसिंहनगर:अवैध संबंधों के फेर में मौत की भेंट चढ़ी महिला वन दरोगा,पति समेत तीन के खिलाफ मुक़दमा दर्ज

admin by admin
August 5, 2022
in उत्तराखण्ड, अपराध, उधम सिंह नगर, देश, शिक्षा, स्वास्थ्य
ऊधमसिंहनगर:अवैध संबंधों के फेर में मौत की भेंट चढ़ी महिला वन दरोगा,पति समेत तीन के खिलाफ मुक़दमा दर्ज
Share on FacebookShare on WhatsappShare on Twitter

शादी के लगभग 25 वर्ष बाद अवैध संबंधों को लेकर सिरफिरे पति ने ब्याहता को आत्महत्या के लिए इस कदर उकसाया उसने जहर खाकर जान दे दी। मौत के इस खेल में आरोपी पति के साथ उसका बहनोई तथा कथित प्रेमिका भी हमसाज बताए जा रहे हैं। पुलिस ने मृतका के भाई की तहरीर के आधार पर तीनों आरोपियों के विरुद्ध गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज करते हुए अभियुक्तों की गिरफ्तारी के प्रयास शुरू कर दिए हैं।

जानकारी के अनुसार घटना के बारे में पुलिस को तहरीर देकर मोहल्ला महेशपुरा काशीपुर निवासी रविंद्र कुमार ढींगरा पुत्र राजेंद्र कुमार ढींगरा ने बताया कि वर्ष 1997 की 27 अप्रैल को उसकी बहन ललिता रत्नाकर का विवाह जोगीपुरा रामनगर निवासी मुकेश रत्नाकर पुत्र हरचरण रत्नाकर के साथ धूमधाम से हुआ। वह जोगीपुर चर्च के पास रहा करती थी। उसके दो बच्चे हैं। हर्ष रत्नाकर और सृष्टि रत्नाकर। लगभग 3 वर्ष पूर्व विवाहिता को पता चला कि उसके पति का वन विभाग में कार्यरत किरन नामक महिला से अवैध संबंध है। इसी को लेकर घर में अक्सर झगड़ा फसाद होने लगा। मायके वालों को जब इसकी जानकारी मिली तो उन्होंने मुकेश को तमाम समझाने का प्रयास किया लेकिन वह हरकतों से बाज नहीं आया। बीते 14 जून को रामनगर कोतवाली में शिकायत दर्ज कराने पर मुकेश ने लिखित रूप से माफी मांग ली। आरोप है कि बीते 30 जुलाई को मुकेश ने पत्नी के साथ अवैध संबंधों को लेकर मारपीट करते हुए उसे जहर खाकर मर जाने के लिए कहा ताकि वह दूसरी महिला से शादी कर सके। शिकायतकर्ता ने पुलिस को बताया कि आत्महत्या के लिए उकसाने में मुकेश का जीजा सुनील रत्नाकर तथा उसकी कथित प्रेमिका किरन भी शामिल थी। ललिता को इन तीनों की बात इस कदर नागवार लगी कि उसने 31 जुलाई को भारी दबाव के बीच जहरीला पदार्थ खा लिया जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने घटना के 3 दिन बाद तहरीर के आधार पर मुकेश रत्नाकर, सुनील रत्नाकर तथा किरन के खिलाफ धारा 306/ 323/ 504 आईपीसी के अंतर्गत मुकदमा दर्ज करते हुए अभियुक्तों की गिरफ्तारी के प्रयास शुरू कर दिए।

ShareSendTweet
Previous Post

ऊधम सिंह नगर के खटीमा में भारी बारिश के बाद जलभराव, एसडीएम ने प्रभावित क्षेत्र का किया निरीक्षण

Next Post

हल्द्वानी में रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा रजिस्ट्रार कानूनगो,विजिलेंस की कार्रवाई से तहसील में मचा हड़कम्प

Next Post
हल्द्वानी में रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा रजिस्ट्रार कानूनगो,विजिलेंस की कार्रवाई से तहसील में मचा हड़कम्प

हल्द्वानी में रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा रजिस्ट्रार कानूनगो,विजिलेंस की कार्रवाई से तहसील में मचा हड़कम्प

Recent Posts

  • खालिस्तानी समर्थक अमृतपाल को लेकर उत्तराखंड में हाई अलर्ट! ऊधम सिंह नगर में एक युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज
  • सीएम धामी के सलाहकार बने पूर्व आईएफएस अधिकारी बीडी सिंह! जल्द ग्रहण करेंगे कार्यभार
  • रुद्रपुर व्यापारियों के पुर्नवास को कमेटी गठन का निर्णय, विधायक शिव की अगुवाई में डीएम से मिले व्यापारी
  • व्यापारियों को उजाड़े जाने के खिलाफ कल रूद्रपुर में धरने पर बैठेंगे कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा
  • किसानों के लिए फिर आफत बनी बेमौसम बारिश! फसल खराब होने से भारी नुकसान की आशंका

Recent Comments

No comments to show.

न्यूज़ बॉक्स में खबर खोजे

No Result
View All Result

विषय तालिका

  • अन्य
  • अपराध
  • उत्तराखण्ड
  • उधम सिंह नगर
  • कांग्रेस
  • किसान
  • क्राइम
  • खेल
  • देश
  • पर्यटन
  • पुलिस
  • प्रशासन
  • बारिश
  • भाजपा
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • राजनीति
  • रुद्रपुर
  • विदेश
  • शिक्षा
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य

सम्पर्क सूत्र

तपस कुमार विश्वास
संपादक

पता : Ward no.5, Khera, Rudrapur, Udham Singh Nagar, Uttarakhand-263153
दूरभाष : +91-9897619050
ई मेल : editorkhabarusnagar@gmail.com
वेबसाइट: www.rudrapurpost.com

Privacy Policy  | Terms & Conditions

© 2021 khabarusnagar.com

  • Login
No Result
View All Result
  • मुख्य पृष्ठ
  • उधम सिंह नगर
  • उत्तराखण्ड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • संस्कृति
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • मनोरंजन

© 2021 khabarusnagar.com

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In