Sunday, March 26, 2023
  • Login
Khabar U S Nagar
  • मुख्य पृष्ठ
  • उधम सिंह नगर
  • उत्तराखण्ड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • संस्कृति
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • मनोरंजन
No Result
View All Result
  • मुख्य पृष्ठ
  • उधम सिंह नगर
  • उत्तराखण्ड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • संस्कृति
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • मनोरंजन
No Result
View All Result
Khabar U S Nagar
No Result
View All Result
Home अपराध

ऊधम सिंह नगर के जसपुर में कांग्रेस और भाजपा आमने सामने, आदेश चौहान के आरोपों पर शैलेंद्र सिंघल का पलटवार

admin by admin
August 28, 2022
in अपराध, उत्तराखण्ड, उधम सिंह नगर, क्राइम, राजनीति, रुद्रपुर
ऊधम सिंह नगर के जसपुर में कांग्रेस और भाजपा आमने सामने, आदेश चौहान के आरोपों पर शैलेंद्र सिंघल का पलटवार
Share on FacebookShare on WhatsappShare on Twitter

जनपद ऊधम सिंह नगर के जसपुर के कांग्रेस विधायक आदेश चौहान ने अपने साथ हुए मारपीट और अभद्रता को लेकर बीजेपी सरकार पर सत्ता के दुरुपयोग करने का आरोप लगाया है साथ ही मामले को लेकर उन्होंने जसपुर कोतवाली में धरना दिया वहीं आदेश चौहान के आरोप पर बीजेपी नेता अशोक मोहन सिंघल ने पलटवार किया है।

जसपुर कांग्रेस विधायक आदेश चौहान ने कुछ लोगों के खिलाफ अपने ऊपर हमला और अभद्र व्यवहार करने का आरोप लगाया है इतना ही नहीं विधायक ने सैकड़ों समर्थकों के साथ आज कोतवाली में धरना प्रदर्शन भी किया वहीं इस मामले को लेकर जसपुर के पूर्व विधायक और भाजपा नेता शैलेंद्र मोहन सिंघल ने कांग्रेस विधायक पर ही आरोपों की झड़ी लगा दी है आपको बता दें कि बीते दिन कांग्रेस विधायक आदेश चौहान ने कुछ लोगों के खिलाफ अपने साथ अभद्र व्यवहार और मारपीट करने का आरोप लगाते हुए कोतवाली में तहरीर दी थी वहीं कांग्रेस विधायक ने मामले में आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर आज अपने समर्थकों साथ कोतवाली में धरना प्रदर्शन किया। इस दौरान आदेश चौहान ने भाजपा सरकार पर सत्ता का दुरुपयोग करने का आरोप लगाया उन्होंने जिले के कप्तान पर उनकी हत्या करने की मंशा जैसे कई गंभीर आरोप लगाए जिसके बाद जसपुर की सियासत में आरोप प्रत्यारोप की जंग शुरू हो गई है। पूर्व विधायक और भाजपा नेता डॉ शैलेन्द्र मोहन सिंघल ने विधायक आदेश चौहान पर आरोपों की झड़ी लगा दी है। सिंघल ने आदेश चौहान द्वारा लगाए गए आरोपों को नकारते हुए उन्हीं पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं। पूर्व विधायक ने कांग्रेस विधायक पर लोगों से गाली गलौज, मारपीट और अभद्र व्यवहार करने की उनकी आदत में शुमार होना बताया इस दौरान सिंघल ने आदेश चौहान के पूर्व गनर प्रयाग सिंह पर भी अवैध उगाही करने का आरोप लगाया है उन्होंने पुलिस प्रशासन द्वारा गनर को हटाए जाने के फैसले को सही ठहराया है।

वहीं जसपुर विधायक आदेश चौहान पर हुए हमले के खिलाफ कांग्रेस ने मोर्चा खोल दिया है जसपुर विधायक के निवास पर उनके साथ हुई अभद्रता और उधम सिंह नगर एसएसपी द्वारा विधायक की सुरक्षा हटाने के खिलाफ कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं के प्रतिनिधिमंडल ने डीजीपी से मुलाकात की और उन्हें एक पत्र सौंपा बदरीनाथ विधायक राजेंद्र सिंह भंडारी ने जसपुर विधायक के साथ हुई मारपीट की घटना को निंदनीय बताया उन्होंने कहा आदेश चौहान का गनर वापस ले लिया गया उनको लगातार धमकियां दी जा रही है राजेंद्र भंडारी ने कहा उनके जान माल का खतरा बना हुआ है लेकिन प्रशासन गंभीर नहीं हैं जिस तरह का व्यवहार पुलिस प्रशासन की तरफ से किया गया है उसकी कांग्रेस घोर निंदा करती है राजेंद्र भंडारी ने कहा चुने हुए जनप्रतिनिधि के खिलाफ इस तरह का व्यवहार न्याय संगत नहीं है आज इस मसले को लेकर कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल ने डीजीपी को पत्र सौंपकर तत्काल विधायक आदेश चौहान को गनर उपलब्ध करवाने का आग्रह किया साथ ही जो भी अधिकारी इसमें दोषी हैं, उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की भी मांग उठाई है। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष करण माहरा ने इस घटना की तीखी निंदा की है उन्होंने भाजपा राज में राज्य की कानून व्यवस्था ध्वस्त हो चुकी है एक जनप्रतिनिधि भी अपने घर पर सुरक्षित नहीं है तो आम जनता का क्या हाल होगा उन्होंने पुलिस प्रशासन के भेदभाव और पक्षपातपूर्ण रवैया के कड़े शब्दों में निंदा की है साथ ही कहा पुलिस प्रशासन को स्थानीय विधायक पर हुए हमले के मद्देनजर उनकी सुरक्षा बढ़ानी चाहिए थी लेकिन पुलिस ने हमलावर को न सिर्फ कुछ ही घंटों में आजाद कर दिया बल्कि आदेश चौहान की सुरक्षा में तैनात एकमात्र गनर को भी वापस ले लिया।

ShareSendTweet
Previous Post

खराब मौसम की वजह से हल्द्वानी में सीएम धामी के हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग

Next Post

खटीमा गोलीकांड की बरसी पर आयोजित श्रद्धांजलि सभा में पहुंचेंगे सीएम धामी

Next Post
खटीमा गोलीकांड की बरसी पर आयोजित श्रद्धांजलि सभा में पहुंचेंगे सीएम धामी

खटीमा गोलीकांड की बरसी पर आयोजित श्रद्धांजलि सभा में पहुंचेंगे सीएम धामी

Recent Posts

  • केन्द्र सरकार के खिलाफ सत्याग्रह पर बैठे कांग्रेसी
  • खुलासा: तमंचे के साथ गैंगस्टर गिरफ्तार
  • G20 समिट के लिए रखे गए गमलों और फूलों को चुरा रहे लोग! जिलाधिकारी ने दिए मुकदमा दर्ज करने के निर्देश
  • शॉट सर्किट से जूते की दुकान में लगी आग, लाखों की क्षति ! मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड, दो घंटे बाद आग पर पाया काबू
  • सड़क हादसे में महिला की मौत पति गंभीर

Recent Comments

No comments to show.

न्यूज़ बॉक्स में खबर खोजे

No Result
View All Result

विषय तालिका

  • अन्य
  • अपराध
  • उत्तराखण्ड
  • उधम सिंह नगर
  • कांग्रेस
  • किसान
  • क्राइम
  • खेल
  • देश
  • देहरादून
  • पर्यटन
  • पुलिस
  • प्रशासन
  • बारिश
  • भाजपा
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • राजनीति
  • रुद्रपुर
  • विदेश
  • शिक्षा
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य

सम्पर्क सूत्र

तपस कुमार विश्वास
संपादक

पता : Ward no.5, Khera, Rudrapur, Udham Singh Nagar, Uttarakhand-263153
दूरभाष : +91-9897619050
ई मेल : editorkhabarusnagar@gmail.com
वेबसाइट: www.rudrapurpost.com

Privacy Policy  | Terms & Conditions

© 2021 khabarusnagar.com

  • Login
No Result
View All Result
  • मुख्य पृष्ठ
  • उधम सिंह नगर
  • उत्तराखण्ड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • संस्कृति
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • मनोरंजन

© 2021 khabarusnagar.com

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In