Thursday, January 26, 2023
  • Login
Khabar U S Nagar
  • मुख्य पृष्ठ
  • उधम सिंह नगर
  • उत्तराखण्ड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • संस्कृति
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • मनोरंजन
No Result
View All Result
  • मुख्य पृष्ठ
  • उधम सिंह नगर
  • उत्तराखण्ड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • संस्कृति
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • मनोरंजन
No Result
View All Result
Khabar U S Nagar
No Result
View All Result
Home अपराध

ऊधम सिंह नगर में अवैध शस्त्रों की फैक्ट्री का भंडाफोड़,भारी मात्रा में अवैध शस्त्र बनाने के उपकरणों सहित तीन गिरफ्तार

admin by admin
March 13, 2022
in अपराध, उत्तराखण्ड, उधम सिंह नगर, क्राइम, देश, राजनीति, रुद्रपुर
ऊधम सिंह नगर में अवैध शस्त्रों की फैक्ट्री का भंडाफोड़,भारी मात्रा में अवैध शस्त्र बनाने के उपकरणों सहित तीन गिरफ्तार
Share on FacebookShare on WhatsappShare on Twitter

जनपद उधम सिंह नगर की पुलिस एवं एसओजी ने बड़ी कार्यवाही करते हुए जिले के गदरपुर क्षेत्र में अवैध शस्त्र बनाने की फैक्ट्री पकड़ी है। जहाँ से पुलिस ने दस तमंचे बरामद किये है जिनमे 12 बोर के 2 तमंचे,315 बोर के 5 व 32 बोर के 3 तमंचे और भारी मात्रा तमंचे बनाने उपकरण और मशीनो सहित दो मोटरसाईकिल प्लेटिना UK-06-BB-5527 व हीरो स्पलेण्डर बिना नम्बर की बरामद की है।

पुलिस ने मौके से तीन शातिर तमंचा सप्लाई करने वाले तस्करो को भी गिरफ्तार किया है,जबकि इनके तीन साथी फरार है। जिनकी पुलिस तलाश कर रही है। डीआईजी/एसएसपी बरिंदरजीत सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस को गदरपुर पुलिस थाना क्षेत्र के ग्राम आर्यनगर में अवैध रूप से शस्त्र बनाने की फ़ैक्ट्री बनाने की सूचना मिली थी। इस फ़ैक्ट्री का संचालन कुख्यात शस्त्र तस्कर दर्शन सिंह गिरोह द्वारा किया जा रहा था। जो उन्हें तस्करी करके रुद्रपुर,गदरपुर,दिनेशपुर, हल्द्वानी, रामपुर आदि स्थानों पर मोटी रकमों में अपराधियों बेच रहा था। इस महत्वपूर्ण सूचना पर एसओजी को लगाया गया और तस्दीक होने पर टीमों को गठन किया गया। उक्त टीमों द्वारा 12 मार्च को देर रात्रि गदरपुर थाना क्षेत्र के आर्यनगर वन विभाग चौकी के पास से सोमदेव के खेत के किनारे जंगल के पास पाखड के पेड़ के नीचे छापेमारी कर शस्त्र फ़ैक्ट्री को पकड़ा। पुलिस ने मौके से दर्शन सिंह पुत्र इन्दर सिंह निवासी गुलाब का मजरा केलाखेडा,उम्र 65 वर्ष,मेहर सिंह पुत्र स्व0 जीवन सिंह निवासी उपरोक्त उम्र 64 वर्ष व महेन्द्र सिंह पुत्र मेहर सिंह निवासी उपरोक्त उम्र 25 वर्ष को अवैध अस्लाहो की फैक्ट्री चलाने व अवैध असलाह बनाने के उपकरण मय 10 अदद तैयार अवैध तमंचे क्रमशः 12 बोर के2 अदद तमंचे, 315 बोर के 5 अदद व 32 बोर के 3 अदद, मय 02 अदद मोटर साइकिल के साथ गिरफ्तार किया गया।

अभियुक्तगणों द्वारा पूछताछ में बताया गया कि इस गिरोह का सरगना दर्शन सिंह पुत्र इन्दर सिंह उपरोक्त है, जो अवैध असलाहों के निर्माण में पहले भी 5 बार जेल जा चुका है। जिसे अवैध असलाहों के निर्माण में महारथ हासिल है। जिसके साथ पकडे गये दोनों अभियुक्तगण के अलावा धर्मेन्द्र सिंह, काका,गुरनाम सिंह,धीर सिंह, फूला सिंह उर्फ गुरमीत सिंह निवासीगण – कलकत्ती गदरपुर भी उक्त अवैध असलाहों की फैक्ट्री में पाटर्नर हैं तथा उक्त सभी अभियुक्तगण अवैध असलह बनाने व बेचने का कार्य काफी समय से कर रहे हैं। यह लोग असलाहों को बनाकर रामपुर रुद्रपुर, किच्छा, हल्द्वानी, कालाढुंगी,बाजपुर आदि क्षेत्रों में 5000/- रुपये प्रति तमंचे एंव 15 हजार रुपये प्रति बन्दूक के हिसाब से अवैध असलाहों की बिक्री करते हैं। पुलिस की संयुक्त दबिश से अन्य अभियुक्तगण पीछे जंगल की तरफ भाग गये। गिरफ्तार अभियुक्तगण व फरार अभियुक्तगणों के विरुद्ध एस0ओ0जी0 प्रभारी उ0नि0 कमलेश भट्ट द्वारा थाना गदरपुर में FIR N0- 56/2022 U/S 3/5,25/27 आर्म्स एक्ट पंजीकृत कराया गया। पुलिस अब शस्त्र बनाने वालो तस्करो से अन्य जानकारी भी जुटा रही है कि इन्होने किस किस स्थान पर और किसे यह अवैध शस्त्र बेचे है।

ShareSendTweet
Previous Post

ऊधम सिंह नगर में ऑनलाइन गेम के नाम पर लाखों रुपयों की ठगी

Next Post

राष्ट्रीय टीकाकरण दिवस कलः 12 से 14 साल तक के बच्चों को लगेगी वैक्सीन! सभी राज्यों, केंद्र शासित प्रदेशों में शुरू होगा टीकाकरण

Next Post
राष्ट्रीय टीकाकरण दिवस कलः 12 से 14 साल तक के बच्चों को लगेगी वैक्सीन! सभी राज्यों, केंद्र शासित प्रदेशों में शुरू होगा टीकाकरण

राष्ट्रीय टीकाकरण दिवस कलः 12 से 14 साल तक के बच्चों को लगेगी वैक्सीन! सभी राज्यों, केंद्र शासित प्रदेशों में शुरू होगा टीकाकरण

Recent Posts

  • गणतंत्र दिवस पर उत्तराखंड के 9 कैदी को मिली खुली हवा में सांस लेने की स्वत्रंता! हुए जेल से रिहाई
  • भाजपा विधायक किशोर उपाध्याय के भाई की पत्नी को नोटिस जारी, 11 करोड़ रुपए की होगी वसूली
  • संदिग्ध परिस्थितियों में 11 साल के बच्चे की मौत
  • मुख्यमंत्री धामी ने सीएम आवास और भाजपा कार्यालय में फहराया तिरंगा! दिलाई संविधान की उद्देशिका की शपथ
  • निजीकरण के विरोध में 13 सूत्रीय को लेकर रोडवेज कर्मचारियों की हड़ताल, बसों के इंतजार में दिनभर खड़े रहे लोग

Recent Comments

No comments to show.

न्यूज़ बॉक्स में खबर खोजे

No Result
View All Result

विषय तालिका

  • अन्य
  • अपराध
  • उत्तराखण्ड
  • उधम सिंह नगर
  • किसान
  • क्राइम
  • खेल
  • देश
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • रुद्रपुर
  • विदेश
  • शिक्षा
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य

सम्पर्क सूत्र

तपस कुमार विश्वास
संपादक

पता : Ward no.5, Khera, Rudrapur, Udham Singh Nagar, Uttarakhand-263153
दूरभाष : +91-9897619050
ई मेल : editorkhabarusnagar@gmail.com
वेबसाइट: www.rudrapurpost.com

Privacy Policy  | Terms & Conditions

© 2021 khabarusnagar.com

  • Login
No Result
View All Result
  • मुख्य पृष्ठ
  • उधम सिंह नगर
  • उत्तराखण्ड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • संस्कृति
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • मनोरंजन

© 2021 khabarusnagar.com

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In