Friday, January 27, 2023
  • Login
Khabar U S Nagar
  • मुख्य पृष्ठ
  • उधम सिंह नगर
  • उत्तराखण्ड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • संस्कृति
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • मनोरंजन
No Result
View All Result
  • मुख्य पृष्ठ
  • उधम सिंह नगर
  • उत्तराखण्ड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • संस्कृति
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • मनोरंजन
No Result
View All Result
Khabar U S Nagar
No Result
View All Result
Home अपराध

रुद्रपुर में शातिर अपराधियों ने दिया था गौ हत्या की वारदात को अंजाम, पुलिस ने किया मामले का खुलासा तीन अपराधी गिरफ्तार

admin by admin
January 14, 2022
in अपराध, उत्तराखण्ड, उधम सिंह नगर, राजनीति
रुद्रपुर में शातिर अपराधियों ने दिया था गौ हत्या की वारदात को अंजाम, पुलिस ने किया मामले का खुलासा तीन अपराधी गिरफ्तार
Share on FacebookShare on WhatsappShare on Twitter

बीते दिनों रुद्रपुर में हुई गौ हत्या मामले से पर्दा उठ गया है। पुलिस की 10 टीमों ने प्रकरण से जुड़े 3 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं एक युवक ने रामपुर जिले में आत्म समर्पण कर दिया है। साथ ही घटना में शामिल अन्य लोगों की तालाश जारी है।

आपको यद् होगा बीती 10 जनवरी को आवास विकास स्थित गगन ज्योति बारात घर के सामने खाली प्लाट में धार्मिक भावनाओं की भड़काने की नीयत से गौवंशीय पशु की हत्या कर दी गई थी, जिसके बाद गौरक्षा दल की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया। घटना के अनावरण के लिए पुलिस टीम ने 10 टीमों का गठन किया और जांच शुरु कर दी। जिसमें सीसीटीवी फुटेज के आधार पर एक सफेद रंग की होण्डा सिटी को गदरपुर की ओर से तीनपानी होते हुए घटनास्थल पर आते हुए देख। जिसपर पुलिस ने कार की तस्दीक कर कार को कब्जे में ले लिया। जांच करते हुए 13 जनवरी को एसओजी व पुलिस टीम ने जाफरपुर महतोष से अयूब उर्फ हक्ला निवासी रामपुर हाल निवासी जाफरपुर को गिरफ्तार किया। पूछताछ के दौरान अभियुक्त अयूब उर्फ हक्ला द्वारा बताया कि घटना के दिन दोनो गौवंशीय जानवरों को काटने के बाद अचानक पुलिस की गाड़ी देखकर बाकी अवशेष मौके पर छोड़ने व गौमांस को शौलत अली व अफसर अली के साथ मिलकर बेचने की बात स्वीकारी। फिलहाल पुलिस ने अयूब उर्फ हक्ला, अफसर अली पुत्र अली हुसैन व शौलत अली पुत्र नक्शे अली को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं दानिश पुत्र अफसर अली, उस्मान पुत्र नक्शे अली व नईम पुत्र मोहम्मद अहमद भी प्रकाश में आये हैं, जिनकी तालाश जारी है। गिरफ्तार हुए अभियुक्तों का लंबा अपराधिक इतिहास भी है। जिसमें उस्मान व दानिश हिस्ट्रीशिटर अपराधी हैं। वहीं दानिश पर 19 मुकदमे, अयूब उर्फ हक्ला पर 5 मुकदमे, नईम पर 4 मुकदमे, उस्मान पर 10 मुकदमे, शौलत अली पर 4 मुकदमे व अफसर अली पर 2 मुकदमे पंजीकृत हैं।
कार्यवाही करने वाली पुलिस टीम में सीओ अभय सिंह, प्रभारी निरीक्षक सुन्दरम शर्मा, धीरेन्द्र पंत, कौशल भाकुनी, अशोक काण्डपाल, विजय सिंह, मनोज कुमार, धीरज टम्टा, ललित चौधरी, राकेश खेतवाल, नीरज भोज, दिनेश सिंह, बलवंत व एसओजी टीम से उपनिरीक्षक कमलेश भट्ट, कमाल हसन, सुरेन्द्र बिष्ट, विकास चौधरी, राजेन्द्र कश्यन, विनोद कन्याल, प्रमोद कुमार, प्रभात चौधरी, भूपेन्द्र आर्या, ललित कुमार, भूपेन्द्र रावत, खीम सिंह, नीरज शुक्ला, गणेश पाण्डेय व गौवंश संरक्षण स्क्वाड से तेज कुमार, रविन्द्र सिंह, राजकुमार, पवन कुमार, कुन्दन खन्ना व जीवन कुमार शामिल रहे।

ShareSendTweet
Previous Post

साइबर ठगों ने फिर ऊधम सिंह नगर में फैक्ट्री स्वामी से ठगे आनलाइन 82 हजार रुपए

Next Post

ऊधम सिंह नगर जनपद में कोरोना महामारी से युवक मौत,स्वास्थ महकमे में हड़कंप

Next Post
सितारगंज में निजी स्कूल के 55 बच्चे कोरोना पॉजिटिव,सभी को होम आइसोलेट किए गए

ऊधम सिंह नगर जनपद में कोरोना महामारी से युवक मौत,स्वास्थ महकमे में हड़कंप

Recent Posts

  • गणतंत्र दिवस पर उत्तराखंड के 9 कैदी को मिली खुली हवा में सांस लेने की स्वत्रंता! हुए जेल से रिहाई
  • भाजपा विधायक किशोर उपाध्याय के भाई की पत्नी को नोटिस जारी, 11 करोड़ रुपए की होगी वसूली
  • संदिग्ध परिस्थितियों में 11 साल के बच्चे की मौत
  • मुख्यमंत्री धामी ने सीएम आवास और भाजपा कार्यालय में फहराया तिरंगा! दिलाई संविधान की उद्देशिका की शपथ
  • निजीकरण के विरोध में 13 सूत्रीय को लेकर रोडवेज कर्मचारियों की हड़ताल, बसों के इंतजार में दिनभर खड़े रहे लोग

Recent Comments

No comments to show.

न्यूज़ बॉक्स में खबर खोजे

No Result
View All Result

विषय तालिका

  • अन्य
  • अपराध
  • उत्तराखण्ड
  • उधम सिंह नगर
  • किसान
  • क्राइम
  • खेल
  • देश
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • रुद्रपुर
  • विदेश
  • शिक्षा
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य

सम्पर्क सूत्र

तपस कुमार विश्वास
संपादक

पता : Ward no.5, Khera, Rudrapur, Udham Singh Nagar, Uttarakhand-263153
दूरभाष : +91-9897619050
ई मेल : editorkhabarusnagar@gmail.com
वेबसाइट: www.rudrapurpost.com

Privacy Policy  | Terms & Conditions

© 2021 khabarusnagar.com

  • Login
No Result
View All Result
  • मुख्य पृष्ठ
  • उधम सिंह नगर
  • उत्तराखण्ड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • संस्कृति
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • मनोरंजन

© 2021 khabarusnagar.com

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In