जनपद ऊधम सिंह नगर के खटीमा में वन विभाग की गश्ती टीम ने एक शिकारी को गिरफ्तार किया है। वन विभाग ने गिरफ्तार शिकारी के पास से अवैध बंदूक व दो कारतूस बरामद किये गये हैं। पकड़े गए शिकारी के खिलाफ वन विभाग ने वन संरक्षण अधिनियम व आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है।
ऊधम सिंह नगर के सीमांत खटीमा वन रेंज कर्मियों को गश्त के दौरान अवैध बंदूक के साथ एक शिकारी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल हुई है। खटीमा उप वन प्रभाग के एसडीओ शिवराज चंद्र के निर्देशन में खटीमा वन विभाग की टीम उत्तरी बनबसा कक्ष संख्या 5 में गश्त कर रही थी। इसी दौरान टीम ने एक शिकारी को गिरफ्तार किया गया। शिकारी के पास से अवैध बंदूक व दो कारतूस बरामद किये गये हैं।