जनपद ऊधम सिंह नगर के किच्छा में गोवंशीय संरक्षण की टीम ने 45 किलो गौ मांस पकड़ा। जबकि तीन आरोपी मौके से भागने में कामयाब हो गए। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा कायम किया हैं।
जानकारी के अनुसार बीते सोमवार सांय जनपद ऊधम सिंह नगर के किच्छा में गौवंश संरक्षण स्क्वायड दरऊ चौराहे पर चेकिंग कर रहा था। तभी सूचना मिली कि कुछ लोग दरऊ गांव में प्रतिबंधित मांस काट रहे है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गयी। पुलिस को देख कर तीन आरोपी मौके से फरार हो गए। पुलिस ने मौके से मांस काटने के औजार एवं 45 किलो प्रतिबंधित मांस बरामद किया। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा कायम कर दिया है।