Thursday, January 26, 2023
  • Login
Khabar U S Nagar
  • मुख्य पृष्ठ
  • उधम सिंह नगर
  • उत्तराखण्ड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • संस्कृति
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • मनोरंजन
No Result
View All Result
  • मुख्य पृष्ठ
  • उधम सिंह नगर
  • उत्तराखण्ड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • संस्कृति
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • मनोरंजन
No Result
View All Result
Khabar U S Nagar
No Result
View All Result
Home अपराध

पत्नी और भांजा ही निकले बृजमोहन के कातिल! अवैध सम्बंधों के चलते की गयी हत्या, एसएसपी ने किया खुलासा

News Desk by News Desk
May 22, 2022
in अपराध, उत्तराखण्ड, उधम सिंह नगर, राजनीति, स्वास्थ्य
पत्नी और भांजा ही निकले बृजमोहन के कातिल! अवैध सम्बंधों के चलते की गयी हत्या, एसएसपी ने किया खुलासा
Share on FacebookShare on WhatsappShare on Twitter

जनपद ऊधम सिंह नगर के काशीपुर प्रतापपुर चौकी क्षेत्र के ग्राम गोपीपुरा निवासी बृजमोहन के हत्या का षडयंत्र कोई और नहीं बल्कि उसकी पत्नी और सगे भांजे ने मिलकर रचा था। अवैध संबंधों का विरोध करने पर उसे मौत के घाट उतारा गया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मंजूनाथ टीसी ने कोतवाली में सनसनीखेज हत्याकांड का खुलासा करते हुए बताया कि दोनों कातिलों को गिरफ्तार कर लिया गया है। उन्होंने बताया कि घटना के खुलासे में सीसीटीवी फुटेज से पुलिस टीम को काफी मदद मिली।

आपको बता दे कि प्रतापपुर चौकी क्षेत्र के ग्राम गोपीपुरा निवासी 32 वर्षीय बृजमोहन पुत्र शिवचरण का रक्तरंजित शव बीते शुक्रवार की रात्रि लगभग 12ः00 बजे गांव के बाहर आंगनवाड़ी सेंटर के समीप स्थित एक प्लाट में खून से लथपथ मिला। इस मामले में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर गठित पुलिस व एसओजी की संयुक्त टीम ने जब मामले की पड़ताल शुरू की तो हत्याकांड का राज परत दर परत खुलता चला गया। मृतक के भाई बुध सिंह ने पुलिस को तहरीर देकर मृतक के भांजे मुरादपुर जनपद हापुड़ तथा हाल गौशाला हेमपुर डिपो निवासी सौरभ पुत्र नरेश सिंह पर हत्या का शक जताया। पुलिस टीम ने इसी को आधार मानकर घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज को खंगालते हुए आरोपी सौरभ को हिरासत में लेकर जब कड़ी पूछताछ की तो उसने हत्या का राज उगलते हुए जुर्म कुबूल कर लिया। सौरभ ने पुलिस को बताया कि मृतक बृजमोहन उसका सगा मामा है। उसने मेरठ की युवती से प्रेम विवाह किया। वह शराब पीकर अक्सर पत्नी से मारपीट किया करता था। वर्ष 2021 में जब सौरभ मामा के घर गया तो मामी से उसकी नजदीकी बढ़ गई। दोनों करीब आए तो बीच का फासला खत्म हो गया। शारीरिक संबंध बने तो बनते चले गए। बृजमोहन को जब इसका पता चला तो उसने भांजे की पिटाई की। सौरभ ने पुलिस को बताया कि लगभग सप्ताह भर पूर्व उसने मामी के साथ मिलकर बृजमोहन को रास्ते से हटाने की योजना बनाई। इसी योजना को मूर्त रूप देने के लिए बीते 20 तारीख को उसने मामा को शराब पीने के लिए बुलाया। इस दौरान जब वह नशे में धुत हो गया तो समीप पड़े पत्थरों से उसके सिर को कुचलते हुए लोवर से उसका गला घोट दिया। घटना को अंजाम देने के बाद प्रयुक्त कपड़े नहर किनारे कूड़े के ढेर में छिपा दिए तथा पत्थर को नहर में डालने के बाद वहां से भाग निकला। पुलिस ने हत्यारोपी की निशानदेही पर कातिल में प्रयुक्त पत्थर शराब की बोतल प्लास्टिक के गिलास आदि बरामद करते हुए मृतक की पत्नी प्रीति कौर उर्फ लाडो को भी गिरफ्तार कर पूछताछ के बाद दोनों के खिलाफ आवश्यक कार्यवाही करते हुए अभियुक्तों को जेल रवाना कर दिया।

ShareSendTweet
Previous Post

तेज रफ्तार का कहर, अनियंत्रित स्कॉर्पियो ने कई वाहनों को मारी टक्कर,एक गंभीर रूप से घायल

Next Post

श्रावण में कांवड़ यात्रा होगी भव्‍य, हरिद्वार से गंगा जल ला पाएंगे शिव भक्त

Next Post
श्रावण में कांवड़ यात्रा होगी भव्‍य, हरिद्वार से गंगा जल ला पाएंगे शिव भक्त

श्रावण में कांवड़ यात्रा होगी भव्‍य, हरिद्वार से गंगा जल ला पाएंगे शिव भक्त

Recent Posts

  • गणतंत्र दिवस पर उत्तराखंड के 9 कैदी को मिली खुली हवा में सांस लेने की स्वत्रंता! हुए जेल से रिहाई
  • भाजपा विधायक किशोर उपाध्याय के भाई की पत्नी को नोटिस जारी, 11 करोड़ रुपए की होगी वसूली
  • संदिग्ध परिस्थितियों में 11 साल के बच्चे की मौत
  • मुख्यमंत्री धामी ने सीएम आवास और भाजपा कार्यालय में फहराया तिरंगा! दिलाई संविधान की उद्देशिका की शपथ
  • निजीकरण के विरोध में 13 सूत्रीय को लेकर रोडवेज कर्मचारियों की हड़ताल, बसों के इंतजार में दिनभर खड़े रहे लोग

Recent Comments

No comments to show.

न्यूज़ बॉक्स में खबर खोजे

No Result
View All Result

विषय तालिका

  • अन्य
  • अपराध
  • उत्तराखण्ड
  • उधम सिंह नगर
  • किसान
  • क्राइम
  • खेल
  • देश
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • रुद्रपुर
  • विदेश
  • शिक्षा
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य

सम्पर्क सूत्र

तपस कुमार विश्वास
संपादक

पता : Ward no.5, Khera, Rudrapur, Udham Singh Nagar, Uttarakhand-263153
दूरभाष : +91-9897619050
ई मेल : editorkhabarusnagar@gmail.com
वेबसाइट: www.rudrapurpost.com

Privacy Policy  | Terms & Conditions

© 2021 khabarusnagar.com

  • Login
No Result
View All Result
  • मुख्य पृष्ठ
  • उधम सिंह नगर
  • उत्तराखण्ड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • संस्कृति
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • मनोरंजन

© 2021 khabarusnagar.com

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In