Breaking News :

मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने आज खटीमा भ्रमण के दौरान नानकमत्ता के प्रतिनिधियों से कल्याणकारी योजनाओं की पहुंच और फीडबैक पर चर्चा की

Blog
 Image

 मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अपने खटीमा भ्रमण के दूसरे दिन रविवार को जनप्रतिनिधियों और स्थानीय लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को जनसमस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समाधान करने के सख्त निर्देश दिए।

मुख्यमंत्री ने अपने निजी आवास नगला तराई और लोहियाहेड हेलीपैड पर आयोजित जनसुनवाई में क्षेत्र के लोगों से सीधे संवाद किया। उन्होंने कहा कि जनता की समस्याओं का समाधान करना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। अधिकारियों को निर्देशित करते हुए उन्होंने कहा कि क्षेत्र की समस्याओं का त्वरित और प्रभावी समाधान सुनिश्चित किया जाए, ताकि आम लोगों को राहत मिल सके। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष अजय मौर्य, नगर पालिका खटीमा के अध्यक्ष रमेश चंद्र जोशी, नानकमत्ता के प्रेम सिंह टूरना, दर्जा मंत्री अनिल कपूर डब्बू और सतीश भट्ट सहित कई जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। प्रशासनिक अधिकारियों में जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय गणपति, मुख्य विकास अधिकारी दिवेश शाशनी, प्रभागीय वनाधिकारी हिमांशु बागरी, एएसपी डॉ. उत्तम सिंह नेगी, उप जिलाधिकारी तुषार सैनी, तहसीलदार वीरेंद्र सजवान, अधिशासी अभियंता सिंचाई ए.एस. नेगी और बी.एस. डांगी सहित अन्य अधिकारी भी उपस्थित रहे। मुख्यमंत्री ने शनिवार को भी अपने खटीमा प्रवास के दौरान नगला तराई स्थित निजी आवास और लोहियाहेड कैंप कार्यालय में जनप्रतिनिधियों और आम लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनी थीं। उस दौरान भी उन्होंने मौके पर मौजूद अधिकारियों को प्राप्त शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर समाधान करने के निर्देश दिए थे। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार जनता की समस्याओं के समाधान के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है और विकास कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि जनता से जुड़े मामलों को गंभीरता से लेते हुए समयबद्ध तरीके से उनका निस्तारण किया जाए।