Breaking News :

जनहित और सुशासन पर जोर: सीएम धामी की अध्यक्षता में सचिवालय में अहम बैठक, पारदर्शी नीतियों और प्रभावी क्रियान्वयन पर हुआ मंथन

Blog
 Image

देहरादून। उत्तराखंड में जनहितकारी योजनाओं को धरातल पर उतारने और प्रशासनिक व्यवस्था को अधिक पारदर्शी व सुदृढ़ बनाने के लिए राज्य सरकार लगातार प्रयासरत है। इसी क्रम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में सचिवालय में 'उत्तराखंड स्टेट सेंटर फॉर पब्लिक पॉलिसी एंड गुड गवर्नेंस' की शासी निकाय की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। इस उच्चस्तरीय बैठक में राज्य में सुशासन (गुड गवर्नेंस) की दिशा में उठाए जा रहे कदमों और भविष्य की कार्ययोजनाओं पर गहन विचार-विमर्श किया गया।

प्रदेश सरकार ने सुशासन और जनहित से जुड़ी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर अपनी प्राथमिकताओं पर मंथन तेज कर दिया है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में सचिवालय में उत्तराखंड स्टेट सेंटर फॉर पब्लिक पॉलिसी एंड गुड गवर्नेंस की शासी निकाय की बैठक आयोजित की गई। बैठक में केंद्र की भावी कार्ययोजना के साथ-साथ जनहित से जुड़ी नीतियों को जमीन पर अधिक प्रभावी तरीके से लागू करने के विभिन्न पहलुओं पर विस्तार से चर्चा की जा रही है। बैठक के दौरान सरकार की ओर से संचालित नीतियों और योजनाओं के क्रियान्वयन की समीक्षा की जा रही है। खासतौर पर इस बात पर जोर दिया जा रहा है कि नीतियों का लाभ केवल कागजों तक सीमित न रहे, बल्कि उसका सीधा और प्रभावी परिणाम आम जनता तक पहुंचे। मुख्यमंत्री धामी ने अधिकारियों के साथ योजनाओं की प्रगति और उनके बेहतर क्रियान्वयन से जुड़े विषयों पर विचार-विमर्श किया। मुख्यमंत्री ने जनहित को सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता बताते हुए योजनाओं के प्रभावी परिणाम सुनिश्चित करने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि नीतियां बनाते समय आम नागरिकों की जरूरतों और अपेक्षाओं को केंद्र में रखा जाना आवश्यक है। इसके साथ ही योजनाओं के क्रियान्वयन की नियमित समीक्षा कर उनकी कमियों को दूर करने की दिशा में भी काम किया जाना चाहिए। बैठक में सुशासन से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा के दौरान नीतियों को अधिक प्रभावी बनाने के उपायों पर भी मंथन हुआ। सरकार की कोशिश है कि प्रशासनिक व्यवस्था में पारदर्शिता, जवाबदेही और कार्यक्षमता को बढ़ाया जाए, ताकि आम लोगों को सरकारी योजनाओं और सेवाओं का लाभ समय पर मिल सके। उत्तराखंड स्टेट सेंटर फॉर पब्लिक पॉलिसी एंड गुड गवर्नेंस की शासी निकाय बैठक को इसी दिशा में महत्वपूर्ण माना जा रहा है। बैठक में केंद्र की आगामी कार्ययोजना को लेकर भी विस्तार से चर्चा की जा रही है। बदलते समय और जरूरतों के अनुरूप नीतियों में सुधार तथा उनके बेहतर क्रियान्वयन के लिए नए तरीकों पर विचार किया जा रहा है। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से अपेक्षा की कि जनहित से जुड़े कार्यों में गति के साथ गुणवत्ता और परिणाम पर भी विशेष ध्यान दिया जाए। उन्होंने योजनाओं के क्रियान्वयन में आने वाली व्यावहारिक चुनौतियों की पहचान कर उनका समाधान सुनिश्चित करने पर जोर दिया। सरकार की इस कवायद का उद्देश्य नीतियों और योजनाओं को अधिक जनकेंद्रित बनाना है, ताकि शासन का लाभ प्रदेश के अंतिम व्यक्ति तक प्रभावी ढंग से पहुंच सके। बैठक में लिए जाने वाले निर्णय आने वाले समय में उत्तराखंड में सुशासन और जनहित की नीतियों के क्रियान्वयन की दिशा तय करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं।