Friday, January 27, 2023
  • Login
Khabar U S Nagar
  • मुख्य पृष्ठ
  • उधम सिंह नगर
  • उत्तराखण्ड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • संस्कृति
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • मनोरंजन
No Result
View All Result
  • मुख्य पृष्ठ
  • उधम सिंह नगर
  • उत्तराखण्ड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • संस्कृति
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • मनोरंजन
No Result
View All Result
Khabar U S Nagar
No Result
View All Result
Home अन्य

उत्तराखण्ड में दिख रहा डबल इंजन की सरकार का दमः मिगलानी

admin by admin
December 5, 2021
in अन्य, उत्तराखण्ड, उधम सिंह नगर, राजनीति
उत्तराखण्ड में दिख रहा डबल इंजन की सरकार का दमः मिगलानी
Share on FacebookShare on WhatsappShare on Twitter

रुद्रपुर। भाजपा जिला मीडिया प्रभारी ललित मिगलानी ने कहा कि डबल इंजन की सरकार का दम उत्तराखण्ड में साफ दिखाई दे रहा है। प्रधान मंत्री मोदी ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि केन्द्र और प्रदेश दोनों जगह एक ही सरकार होने में ही उत्तराखण्ड की भलाई है।
जारी बयान में मिगलानी ने प्रदेश को एक बार फिर 18 हजार करोड़ के विकास कार्याें की सौगात देने पर प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी का आभार व्यक्त किया। श्री मिगलानी ने कहा कि केन्द्र में नरेंन्द्र मोदी जैसे यशस्वी नेता का नेतृत्व और प्रदेश में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जैसा युवा और उर्जावान नेतृत्व मिलना उत्तराखण्ड के लिए गर्व की बात है। केन्द्र सरकार की भरपूर मदद की बदौलत आज उत्तराखण्ड आज हर क्षेत्र में प्रगति कर रहा है। प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी का उत्तराखण्ड से विशेष लगाव रहा है इसी लिए प्रधान मंत्री मोदी देवभूमि उत्तराखण्ड का कायाकल्प करने के अभियान में लगे हैं। पिछले दिनों केदारनाथ यात्रा के दौरान प्रधान मंत्री मोदी ने स्पष्ट कहा था कि आने वाला दशक उत्तराखण्ड का होगा। देहरादून में शनिवार को हुई विजय संकल्प रैली में एक बार फिर उन्होंने अपनी इस बात को दोहराते हुए कहा कि उत्तराखण्ड जब अपनी 25वीं वर्षगांठ बनायेगा तो वह देश के सर्वश्रेष्ठ राज्यों में शुमार होगा। श्री मिगलानी ने कहा कि प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी ने उत्तराखण्ड की खुशहाली के लिए दिल खोलकर मदद की है। पिछले पांच सालों में यहां एक लाख करोड़ से अधिक की योजनाएं स्वीकृत हो चुकी हैं। अब कल ही प्रधानमंत्री ने 18 हजार करोड़ से अधिक की योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करके उत्तराखण्ड के बेहतर भविष्य की नींव रखी है।
प्रधानमंत्री ने साफ शब्दों में कहा है कि ऐसा कोई भी लक्ष्य नहीं है जिसे उत्तराखण्ड हासिल नहीं कर सकता। इससे प्रतीत होता है कि प्रधानमंत्री निकट भविष्य में उत्तराखण्ड को और बड़ी सौगातें दे सकते हैं। श्री मिगलानी ने कहा कि डबल इंजन की सरकार में ही उत्तराखण्ड का भविष्य सुरक्षित है। एक ओर केन्द्र से प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी इस राज्य की बेहतरी के लिए काम कर रहे हैं तो दूसरी तरफ युवा और उर्जावान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी ताबड़तोड़ बैटिंग करके उत्तराखण्ड में विकास के नये आयाम स्थापित कर रहे हैं। चार माह में जनहित के पांच सौ से अधिक फैसले लेकर मुख्यमंत्री धामी ने अपनी योग्यता को सिद्ध किया है। यही नहीं करीब चार दशकों से लंबित पड़ा नजूल भूमि का मुद्दा भी मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के कुशल नेतृत्व की वजह से आज सुलझ गया है। मुख्यमंत्री धामी के निर्देश पर सुप्रीम कोर्ट में हुई पैरवी के बाद अब सरकार के पास प्रदेश में नई नजूल नीति लाने के विकल्प खुल गये हैं। इससे रूद्रपुर समेत प्रदेश भर में नजूल पर बसे हजारों परिवारों को उनकी जमीनों का मालिकाना हक मिल सकेगा।

ShareSendTweet
Previous Post

ऊधम सिंह नगर में शुरू हुआ ‘मेगा वैक्सीनेशन’ कार्यक्रम, 40 सेंटरों में वैक्सीन लगाने वाले लोगों के बीच होगा लकी ड्रॉ मिलेगा ईनाम

Next Post

प्रदेश के मुख्यमंत्री धामी ने दिया काशीपुर सौगात, 137 करोड़ की विकास योजनाओं का किया लोकार्पण-शिलान्यास

Next Post
प्रदेश के मुख्यमंत्री धामी ने दिया काशीपुर सौगात, 137 करोड़ की विकास योजनाओं का किया लोकार्पण-शिलान्यास

प्रदेश के मुख्यमंत्री धामी ने दिया काशीपुर सौगात, 137 करोड़ की विकास योजनाओं का किया लोकार्पण-शिलान्यास

Recent Posts

  • गणतंत्र दिवस पर उत्तराखंड के 9 कैदी को मिली खुली हवा में सांस लेने की स्वत्रंता! हुए जेल से रिहाई
  • भाजपा विधायक किशोर उपाध्याय के भाई की पत्नी को नोटिस जारी, 11 करोड़ रुपए की होगी वसूली
  • संदिग्ध परिस्थितियों में 11 साल के बच्चे की मौत
  • मुख्यमंत्री धामी ने सीएम आवास और भाजपा कार्यालय में फहराया तिरंगा! दिलाई संविधान की उद्देशिका की शपथ
  • निजीकरण के विरोध में 13 सूत्रीय को लेकर रोडवेज कर्मचारियों की हड़ताल, बसों के इंतजार में दिनभर खड़े रहे लोग

Recent Comments

No comments to show.

न्यूज़ बॉक्स में खबर खोजे

No Result
View All Result

विषय तालिका

  • अन्य
  • अपराध
  • उत्तराखण्ड
  • उधम सिंह नगर
  • किसान
  • क्राइम
  • खेल
  • देश
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • रुद्रपुर
  • विदेश
  • शिक्षा
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य

सम्पर्क सूत्र

तपस कुमार विश्वास
संपादक

पता : Ward no.5, Khera, Rudrapur, Udham Singh Nagar, Uttarakhand-263153
दूरभाष : +91-9897619050
ई मेल : editorkhabarusnagar@gmail.com
वेबसाइट: www.rudrapurpost.com

Privacy Policy  | Terms & Conditions

© 2021 khabarusnagar.com

  • Login
No Result
View All Result
  • मुख्य पृष्ठ
  • उधम सिंह नगर
  • उत्तराखण्ड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • संस्कृति
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • मनोरंजन

© 2021 khabarusnagar.com

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In