Sunday, May 28, 2023
  • Login
Khabar U S Nagar
  • मुख्य पृष्ठ
  • उधम सिंह नगर
  • उत्तराखण्ड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • संस्कृति
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • मनोरंजन
No Result
View All Result
  • मुख्य पृष्ठ
  • उधम सिंह नगर
  • उत्तराखण्ड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • संस्कृति
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • मनोरंजन
No Result
View All Result
Khabar U S Nagar
No Result
View All Result
Home अन्य

आफत की बर्षा ने ली दो लोगो की जान

admin by admin
September 18, 2022
in अन्य
आफत की बर्षा ने ली दो लोगो की जान
Share on FacebookShare on WhatsappShare on Twitter

उत्तराखंड में बरसात आफत बनी हुई है। बरसात के बाद नदियां उफान पर हैं। बारिश के बाद भूस्खलन से कई सड़कें भी बंद हो गईं हैं।नैनीताल जिले में भारी बारिश के बीच हुई घटनाओं में दो लोगों की मौत हो गई। कैंची धाम के पास कार पर पहाड़ से बोल्डर गिरने से मुरादाबाद निवासी पर्यटक की मौत हो गई जबकि हल्द्वानी में उफनाये नाले में गिरने से एक होमगार्ड की जान चली गई। उधर, सीमांत पिथौरागढ़ के उच्च हिमालयी क्षेत्रों में मौसम की पहली बर्फबारी हुई है।

पूरे कुमाऊं में कई जगह मकान धराशायी होने की घटनाएं हुई हैं और करीब 55 आंतरिक सड़कें मलबा आने से बंद हैं। टनकपुर के पास पिथौरागढ़ हाईवे का करीब 20 मीटर हिस्सा बारिश से बह गया है। नैनीताल जिले में मुरादाबाद निवासी पर्यटक जतिन दिवाकर अपने तीन साथियों के साथ घूमने आए थे।
कैंचीधाम जाते वक्त रास्ते में उनकी कार पर पहाड़ से बोल्डर आ गिरा। हादसे में जतिन की मौत हो गई जबकि उनके तीन साथी गंभीर रूप से घायल हो गए। हल्द्वानी में एसएसपी कैम्प कार्यालय में तैनात होमगार्ड महेश चंद्र पलड़िया (40) की उफनाये जमरानी नाले में गिरने से मौत हो गई। उधर सीमांत पिथौरागढ़ के उच्च हिमालयी क्षेत्रों में मौसम की पहली बर्फबारी हुई है। जिससे पहाड़ की चोटियां बर्फ से लकदक नजर आ रही हैं। निचले इलाकों में बारिश और उच्च हिमालयी क्षेत्रों में बर्फबारी के बीच पारा भी तेजी से लुढ़का है। हालत यह है कि एक सप्ताह के भीतर तापमान में 5 डिग्री की गिरावट आई है।
पिथौरागढ़ जिले में तीन दिनों से रुक-रुककर बारिश हो रही है। जिले में 18 आंतरिक सड़कें बंद थीं जिसमें से 10 सड़कें खोली जा चुकी हैं। यहां काली नदी चेतावनी निशान से ऊपर बह रही है। चम्पावत जिले में 25 आंतरिक सड़कें बंद हैं। जिले में बीते 12 घंटे से लगातार बारिश हो रही है। जिले में टनकपुर के पास पिथौरागढ़ हाईवे का करीब 20 मीटर हिस्सा मूसलाधार बारिश में बह गया। स्वाला विश्राम घाट में एनएच का यह बहकर खाई में समा गया। राष्ट्रीय राजमार्ग टूटने पर वाहनों को वापस लौटाया गया। यहां पहाड़ी काटकर कल रविवार तक छोटे वाहनों के लिए सड़क खुलने की संभावना जताई गई है। हालांकि लगातार मलबा और पत्थर गिरने से रास्ता खोलने में बाधा पैदा हो रही है। इसके अलावा हल्द्वानी सहित आसपास के इलाकों में शनिवार सुबह से बारिश का सिलसिला जारी रहा। रामनगर में धनगढ़ी नाला उफान पर आने से बाइक सवार दो युवक बहने से बाल-बाल बच गए। शुक्रवार देर रात मुनस्यारी के पंचाचूली, राजरंभा, हसलिंग सहित अन्य ऊंची चोटियों में मौसम की पहली बर्फबारी हुई। मुनस्यारी से बर्फ से ढकी चोटियां साफ नजर आ रही हैं।

ShareSendTweet
Previous Post

ईनामी बदमाशों की धरपकड़ में 30 हजार का ईनामी बदमाश पंजाब से दबोचा

Next Post

सितारगंज के सूखी नदी का जलस्तर बढ़ने से शक्ति फॉर्म में बाढ़, 80 लोगों को किया गया विस्थापित

Next Post
सितारगंज के सूखी नदी का जलस्तर बढ़ने से शक्ति फॉर्म में बाढ़, 80 लोगों को किया गया विस्थापित

सितारगंज के सूखी नदी का जलस्तर बढ़ने से शक्ति फॉर्म में बाढ़, 80 लोगों को किया गया विस्थापित

Recent Posts

  • 80 लाख की ठगी करने के वाले दो आरोपी गिरफ्तार
  • ऊधम सिंह नगर में वन भूमि पर 41 और धार्मिक संरचनाएं चिह्नित! 31 नोटिस जारी
  • कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा ने शक्तिफार्म में 1.51 करोड़ की लागत से बन रहे बंग भवन की रखी आधारशिला
  • सात माह से नहीं मिला मानदेय! आशा कार्यकत्रियों ने दी हड़ताल की चेतावनी
  • सोशल मीडिया से मुस्लिम महिलाओं की दूरी बनाने का फरमान जारी! सज संवर कर नहीं जा पायेंगी शादी समारोह में

Recent Comments

No comments to show.

न्यूज़ बॉक्स में खबर खोजे

No Result
View All Result

विषय तालिका

  • अतिक्रमण
  • अन्य
  • अपराध
  • उत्तराखण्ड
  • उधम सिंह नगर
  • कांग्रेस
  • किच्छा
  • किसान
  • क्राइम
  • खेल
  • दिनेशपुर
  • देश
  • देहरादून
  • पर्यटन
  • पुलिस
  • प्रशासन
  • बारिश
  • भाजपा
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • राजनीति
  • रुद्रपुर
  • विदेश
  • शक्तिफार्म
  • शिक्षा
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
  • हल्द्वानी

सम्पर्क सूत्र

तपस कुमार विश्वास
संपादक

पता : Ward no.5, Khera, Rudrapur, Udham Singh Nagar, Uttarakhand-263153
दूरभाष : +91-9897619050
ई मेल : editorkhabarusnagar@gmail.com
वेबसाइट: www.rudrapurpost.com

Privacy Policy  | Terms & Conditions

© 2021 khabarusnagar.com

  • Login
No Result
View All Result
  • मुख्य पृष्ठ
  • उधम सिंह नगर
  • उत्तराखण्ड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • संस्कृति
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • मनोरंजन

© 2021 khabarusnagar.com

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In