Sunday, March 26, 2023
  • Login
Khabar U S Nagar
  • मुख्य पृष्ठ
  • उधम सिंह नगर
  • उत्तराखण्ड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • संस्कृति
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • मनोरंजन
No Result
View All Result
  • मुख्य पृष्ठ
  • उधम सिंह नगर
  • उत्तराखण्ड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • संस्कृति
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • मनोरंजन
No Result
View All Result
Khabar U S Nagar
No Result
View All Result
Home अन्य

उत्तराखण्डः जी-20 समिट को लेकर तैयारियां तेज! कुमाऊं कमिश्नर ने उच्चाधिकारियों संग सड़क मार्ग का किया निरीक्षण, कुमाऊंनी संस्कृति की झलक खुश हुए रावत

News Desk by News Desk
March 14, 2023
in अन्य, उत्तराखण्ड, देश, पुलिस, प्रशासन
उत्तराखण्डः जी-20 समिट को लेकर तैयारियां तेज! कुमाऊं कमिश्नर ने उच्चाधिकारियों संग सड़क मार्ग का किया निरीक्षण, कुमाऊंनी संस्कृति की झलक खुश हुए रावत
Share on FacebookShare on WhatsappShare on Twitter

रामनगर। रामनगर में आगामी 28 से 30 मार्च तक जी-20 समिट के आयोजन की तैयारियों को लेकर कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत, आईजी नीलेश आनन्द भरणे तथा जिलाधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल के साथ ही अन्य अधिकारियों ने गडप्पू से रामनगर तक सड़क मार्ग का टैम्पो ट्रेवल्स में बैठकर संयुक्त रूप से निरीक्षण किया। इस दौरान कुमाऊं आयुक्त ने लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को कार्यो में तेजी लाने के निर्देश दिए। गडप्पू से रामनगर तक विभिन्न दीवारों पर सौन्दर्यीकरण के कार्यों में कुमाऊंनी संस्कृति की झलक की आयुक्त ने सराहना की, और कहा कि कार्यों में तेजी लाई जाए। उन्होंने कहा लोनिवि के द्वारा सडक के किनारें ड्रेसिंग मे तेजी की आवश्यकता है, रामनगर कोसी बैराज में पार्क, रेलिंग और आसपास के सौन्दर्यीकरण के कार्यों की सराहना करते हुये कहा कि कार्यों में अधिक गति लाने की आवश्यकता है। मंगलवार को कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत ने आईजी कुमाऊं नीलेश आनंद भरणे और जिलाधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल के साथ जी-20 समिट के विदेशी मेहमानों के पंतनगर से रामनगर तक के रूट में नैनीताल जिले के अंतर्गत आने वाले गडप्पू से रामनगर तक सड़क मार्ग का निरीक्षण करते हुए अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत ने लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को सड़कों के किनारे सौंदर्यीकरण कार्य को तेजी के साथ किए जाने के निर्देश दिए। इसके अलावा गड़प्पू से रामनगर तक सड़क किनारे अतिक्रमण को हटाए जाने को कहा। इसके अलावा यूपीसीएल के विद्युत लाइनों के पोल कई जगह क्षतिग्रस्त व पुराने हैं और कई जगह लटके हुए हैं, उनको ठीक करने के निर्देश भी दिए गए। इसके अलावा निरीक्षण के दौरान पाया गया कि कई जगह प्राइवेट प्रॉपर्टीज में कंस्ट्रक्शन मैटेरियल छोड़ा गया है उसे भी हटाए जाने के निर्देश दिए गए हैं। कुमाऊं कमिश्नर ने बताया कि जी 20 समिट के आयोजन के लिए शहर के लोगों से भी निवेदन कर पूरे शहर को एक रूप देने को कहा गया है जिससे कि इस समिट में चार चांद लगाए जा सके।
गौरतलब है कि 28 से 30 मार्च तक रामनगर में जी 20 समिट का आयोजन होना है जिसमें लगभग 76 विदेशी मेहमान तथा 36 स्वदेशी मेहमान पहुंचेंगे जिनको पंतनगर एयरपोर्ट से रामनगर तक सड़क मार्ग द्वारा लाया जाएगा। इसी के तहत सड़क सुदृढ़ीकरण सहित अन्य कार्य तेजी के साथ कराए जा रहे हैं।
निरीक्षण दौरान मुख्य चिकित्साधिकारी डा0 भागीरथी जोशी, अपर जिलाधिकारी अशोक जोशी, एसपी सिटी हरबंस सिंह, नगर आयुक्त पंकज उपाध्याय, उपजिलाधिकारी गौरव चटवाल, रेखा कोहली, मुख्य शिक्षा अधिकारी केएस रावत, अधीक्षण अभियंता जल संस्थान विशाल सक्सेना, आरटीओ संदीप सैनी, नंदकिशोर के साथ ही विभागीय अधिकारी उपस्थित थे।

ShareSendTweet
Previous Post

बड़ी खबरः दो दिवसीय दौरे पर उत्तराखण्ड पहुंचे केन्द्रीय मंत्री सिंधिया! केन्द्र द्वारा संचालित योजनाओं के लाभार्थियों के साथ की चर्चा

Next Post

जिलाधिकारी युगल किशोर पंत ने की मासिक स्टाफ बैठक, की गई इन कार्यो की समीक्षा

Next Post
जिलाधिकारी युगल किशोर पंत ने की मासिक स्टाफ बैठक, की गई इन कार्यो की समीक्षा

जिलाधिकारी युगल किशोर पंत ने की मासिक स्टाफ बैठक, की गई इन कार्यो की समीक्षा

Recent Posts

  • केन्द्र सरकार के खिलाफ सत्याग्रह पर बैठे कांग्रेसी
  • खुलासा: तमंचे के साथ गैंगस्टर गिरफ्तार
  • G20 समिट के लिए रखे गए गमलों और फूलों को चुरा रहे लोग! जिलाधिकारी ने दिए मुकदमा दर्ज करने के निर्देश
  • शॉट सर्किट से जूते की दुकान में लगी आग, लाखों की क्षति ! मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड, दो घंटे बाद आग पर पाया काबू
  • सड़क हादसे में महिला की मौत पति गंभीर

Recent Comments

No comments to show.

न्यूज़ बॉक्स में खबर खोजे

No Result
View All Result

विषय तालिका

  • अन्य
  • अपराध
  • उत्तराखण्ड
  • उधम सिंह नगर
  • कांग्रेस
  • किसान
  • क्राइम
  • खेल
  • देश
  • देहरादून
  • पर्यटन
  • पुलिस
  • प्रशासन
  • बारिश
  • भाजपा
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • राजनीति
  • रुद्रपुर
  • विदेश
  • शिक्षा
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य

सम्पर्क सूत्र

तपस कुमार विश्वास
संपादक

पता : Ward no.5, Khera, Rudrapur, Udham Singh Nagar, Uttarakhand-263153
दूरभाष : +91-9897619050
ई मेल : editorkhabarusnagar@gmail.com
वेबसाइट: www.rudrapurpost.com

Privacy Policy  | Terms & Conditions

© 2021 khabarusnagar.com

  • Login
No Result
View All Result
  • मुख्य पृष्ठ
  • उधम सिंह नगर
  • उत्तराखण्ड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • संस्कृति
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • मनोरंजन

© 2021 khabarusnagar.com

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In