Monday, December 4, 2023
  • Login
Khabar U S Nagar
  • मुख्य पृष्ठ
  • उधम सिंह नगर
  • उत्तराखण्ड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • संस्कृति
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • मनोरंजन
No Result
View All Result
  • मुख्य पृष्ठ
  • उधम सिंह नगर
  • उत्तराखण्ड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • संस्कृति
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • मनोरंजन
No Result
View All Result
Khabar U S Nagar
No Result
View All Result
Home राजनीति

रुद्रपुर नगर निगम बोर्ड की बैठक में जोरदार हंगामा, भाजपा और कांग्रेस के पार्षद आमने सामने

admin by admin
December 13, 2021
in राजनीति, उत्तराखण्ड, उधम सिंह नगर, रुद्रपुर
रुद्रपुर नगर निगम बोर्ड की बैठक में जोरदार हंगामा, भाजपा और कांग्रेस के पार्षद आमने सामने
Share on FacebookShare on WhatsappShare on Twitter

 

निगम बोर्ड की बैठक में आज विकास कार्यों को लेकर जोरदार हंगामा हुआ। इस दौरान भाजपा व कांग्रेस के पार्षद सभागार से बाहर आकर जोरदार नारेबाजी करने लगे। एक ओर जहां कांग्रेस पार्षद विकास कार्य में भेदभाव का आरोप लगाते हुए मेयर वह निगम प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी कर रहे थे तो वहीं दूसरी ओर भाजपा पार्षद बिना भेदभाव के समान विकास कार्य कराने के लिए मेयर के पक्ष में नारेबाजी कर रहे थे। भाजपा पार्षदों के सभाकक्ष में जाने के पश्चात बोर्ड की बैठक विधिवत प्रारंभ हो गई। जिसमें अनेक प्रस्तावों पर विस्तार से चर्चा हुई। इससे पूर्व मेयर रामपाल सिंह व एमएनए विशाल मिश्रा की मौजूदगी में बैठक प्रारंभ होते ही कांग्रेस पार्षदों ने विकास कार्य में भेदभाव का आरोप लगाते हुए हंगामा शुरू कर दिया और सभा कक्ष के बाहर आकर नारेबाजी करते हुए धरने पर बैठ गए जिसके पश्चात भाजपा पार्षद भी बेहतर एवं बिना किसी भेदभाव के विकास कार्य कराने पर मेयर पक्ष में नारेबाजी करते हुए सभा कक्ष के बाहर आकर नारेबाजी करने लगे। दोनों पक्षों द्वारा जोरदार नारेबाजी की गई । कांग्रेस पार्षदों का आरोप था कि पिछले 3 वर्षों में मेयर व निगम प्रशासन द्वारा मनमाने ढंग से विकास कार्य कराए जा रहे हैं।उनका कहना था कांग्रेस पार्षदों द्वारा विकास कार्यों के लिए जो प्रस्ताव दिए गए उन पर कार्य नहीं किया गया बल्कि मेयर द्वारा बिना किसी प्रस्ताव के मनमाने ढंग से भेदभाव करते हुए कुछ वार्डों में विकास कार्य कराए गए जिनमें भारी भ्रष्टाचार किया गया। उनका आरोप था कि बोर्ड की बैठक में एक तिहाई पार्षदों का होना अनिवार्य है बावजूद इसके कोरम पूरा ना होने पर भी बैठक आयोजित की जा रही है। जो नियमों के विरुद्ध है। नारेबाजी करने वालों में पार्षद मोहनखेड़ा, कैलाश राठौर, रमेश कालरा, अबरार अहमद, सुरेश गोरी, मोनू निषाद, मोहन कुमार, बबीता बैरागी, सचिन मंडल,प्रीति साना, अमित मिश्रा सहित समर्थन में आए पूर्व पालिकाध्यक्ष मीना शर्मा, कांग्रेस महानगर अध्यक्ष जगदीश तनेजा, बाबू खां, हरीश बाबरा आदि शामिल थे वहीं दूसरी ओर भाजपा पार्षदों का कहना था कि पिछले 3 वर्षों में मेंयर रामपाल सिंह द्वारा सभी वार्डों में बिना भेदभाव के समान रूप से विकास कार्य किए जा रहे हैं जिसकी सर्वत्रा सराहना की जा रही है। उन्होंने कहा कि नगर को साफ सुथरा रखने के लिए भी मेयर द्वारा निरंतर व्यक्तिगत रूप से भी प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कांग्रेस पार्षद नगर में कराए जा रहे विकास कार्यों को पचा ही नहीं पा रहे हैं और वह विकास कार्यों में निरंतर बाधा पहुंचा रहे हैं । उनका कहना था कि आगामी विधानसभा चुनाव में कांग्रेस आम जनता की सहानुभूति बटोरना चाहती हैं। लेकिन जनता सब जानती है। नारेबाजी करने के पश्चात भाजपा पार्षद सभाकक्ष में पहुंचे जहां मेंयर और एमएनए की मौजूदगी में बोर्ड की बैठक प्रारंभ की गई।

ShareSendTweet
Previous Post

किसी भी कार्य में सफलता के लिए संयम और धैर्य की होती है आवश्यकता: मनोज सरकार

Next Post

ऊधमसिंहनगर: किसानों की घर वापसी पर नानकमत्ता गुरुद्वारा में हुआ जोरदार स्वागत

Next Post
ऊधमसिंहनगर: किसानों की घर वापसी पर नानकमत्ता गुरुद्वारा में हुआ जोरदार स्वागत

ऊधमसिंहनगर: किसानों की घर वापसी पर नानकमत्ता गुरुद्वारा में हुआ जोरदार स्वागत

Recent Posts

  • आर्थिक मदद के नाम पर धर्म परिवर्तन कराने का आरोप
  • गाड़ी की किस्त नहीं दी गई तो महिला ने घर में ही शुरू करवा दिया देह व्यापार का धंधा! दो दलाल के साथ गिरफ़्तार
  • ऊधम सिंह नगर जिले में निमोनिया और इन्फ्लूएंजा फ्लू को लेकर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट
  • मेडिकल स्टोर और इलेक्ट्रिकल शॉप में आग लगी! लाखों की क्षति
  • मेले से देर रात लौट रहे जीजा साले की नाले में बाइक गिरने से मौत

Recent Comments

No comments to show.

न्यूज़ बॉक्स में खबर खोजे

No Result
View All Result

विषय तालिका

  • अतिक्रमण
  • अन्य
  • अपराध
  • उत्तराखण्ड
  • उधम सिंह नगर
  • कांग्रेस
  • काशीपुर
  • किच्छा
  • किसान
  • केंद्र सरकार
  • क्राइम
  • खेल
  • चंपावत
  • जसपुर
  • दिनेशपुर
  • दुर्घटना
  • देश
  • देहरादून
  • पर्यटन
  • पुलिस
  • प्रशासन
  • बारिश
  • भाजपा
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • राजनीति
  • रामनगर
  • रुद्रपुर
  • विदेश
  • शक्तिफार्म
  • शिक्षा
  • संस्कृति
  • सितारगंज
  • स्वास्थ्य
  • हल्द्वानी

सम्पर्क सूत्र

तपस कुमार विश्वास
संपादक

पता : Ward no.5, Khera, Rudrapur, Udham Singh Nagar, Uttarakhand-263153
दूरभाष : +91-9897619050
ई मेल : editorkhabarusnagar@gmail.com
वेबसाइट: www.rudrapurpost.com

Privacy Policy  | Terms & Conditions

© 2021 khabarusnagar.com

  • Login
No Result
View All Result
  • मुख्य पृष्ठ
  • उधम सिंह नगर
  • उत्तराखण्ड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • संस्कृति
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • मनोरंजन

© 2021 khabarusnagar.com

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In