ऊधम सिंह नगर के किच्छा क्षेत्र में एक वृद्ध महिला को बाथरूम में जहरीले सांप ने काट लिया। महिला को अस्पताल ले जाया अस्पताल पहुंचते ही उसकी मौत हो गयी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। जानकारी के मुताबिक किच्छा की वनखण्डी कालोनी निवासी 70 वर्षीय रेनू साधक पत्नी स्व. अमूल्य साधक को आज सुबह बाथरूम में जहरीले सांप ने काट लिया। जिससे उसकी हालत बिगड़ गयी। महिला को आनन फानन में अस्पताल ले जाया गया। जहां उसकी मौत हो गयी। सूचना पर पुलिस ने अस्पताल पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बताया जा रहा है कि महिला को काटने वाला सांप कोबरा था।
तपस कुमार विश्वास
संपादक