जनपद उधम सिंह नगर के काशीपुर में पति से झगड़े के बाद घर से निकली विवाहिता संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई। पुलिस ने विवाहिता की मां की तहरीर के आधार पर उसकी गुमशुदगी दर्ज की है। पुलिस अब विवाहिता की तलाश कर रही है।
जानकारी के अनुसार खड़कपुर देवीपुरा निवासी चंद्रवती देवी पत्नी लेखराज सिंह ने कोतवाली पुलिस को तहरीर सौंपी। बताया कि उसकी बेटी सीमा देवी पत्नी प्रेम प्रकाश निवासी प्रतापपुर बीती 11 मई को पति से झगड़ा होने के बाद घर से कहीं चली गई। जिसका की काफी खोजबीन के बाद भी कहीं पता नहीं चल पाया। पुलिस ने मां की तहरीर के आधार पर विवाहिता की गुमशुदगी दर्ज कर ली है। पुलिस उसकी तलाश कर रही है।