Sunday, May 28, 2023
  • Login
Khabar U S Nagar
  • मुख्य पृष्ठ
  • उधम सिंह नगर
  • उत्तराखण्ड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • संस्कृति
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • मनोरंजन
No Result
View All Result
  • मुख्य पृष्ठ
  • उधम सिंह नगर
  • उत्तराखण्ड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • संस्कृति
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • मनोरंजन
No Result
View All Result
Khabar U S Nagar
No Result
View All Result
Home उधम सिंह नगर

आंधी-तूफान ने मचाई तबाही! अधिवक्ता समेत तीन की मौत

tapas vishvas by tapas vishvas
May 24, 2023
in उधम सिंह नगर, उत्तराखण्ड, पर्यटन, प्रशासन, मौसम, रुद्रपुर, स्वास्थ्य
आंधी-तूफान ने मचाई तबाही! अधिवक्ता समेत तीन की मौत
Share on FacebookShare on WhatsappShare on Twitter

मौसम विभाग का अलर्ट सही साबित हुआ। पहले ही आंधी-तूफान का अलर्ट जारी कर दिया गया था। मिजाज ऐसा बिगड़ा कि जगह-जगह पेड़ गिरने लगे। प्रदेश में अधिवक्ता समेत तीन लोगों की मौत हो गई। ज्वालापुर में कटहरा बाजार में अंसारी मार्केट में करीब 100 वर्ष पुराना पीपल का पेड़ रात साढ़े नौ बजे अचानक गिर गया। दो घंटे के रेस्क्यू में इरफान, समीर और हर्ष को निकाल लिया गया। इरफान गंभीर है, उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है। वहीं, मौके से लापता 10 वर्षीय मुनीर रात करीब पौने एक बजे मलबे में दबा मिला। अस्पताल में उसे मृत घोषित कर दिया गया। हरिद्वार में ही कोतवाली क्षेत्र स्थित चमगादड़ टापू में भी एक पेड़ गिर गया। इसकी चपेट में आने से सोनीपत निवासी योगेश की मौत हो गई। मौसम विभाग के मुताबिक आज 24 मई को राज्य के जनपदों में गर्जन के साथ कहीं कहीं तीव्र बौछार होने , ओलावृष्टि वज्रपात और 30 से 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने की संभावना है। जिसको लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है वहीं राज्य के पिथौरागढ़ और बागेश्वर जिले में कहीं-कहीं भारी बारिश और ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हिमपात की संभावना है जिसको लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग के मुताबिक 26 मई को राज्य के जनपदों में गरज चमक के साथ बारिश ओलावृष्टि और 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से झोंकेदार हवाएं चलने की संभावना है जिसको लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है। हल्द्वानी-गत रात्रि आए अंधड़ और तूफानी बारिश के दौरान रामपुर रोड पर अमर उजाला के सामने एक विशालकाय पेड़ सड़क पर जाती कार के ऊपर जा गिरा। जिससे कार पूरी तरह चकनाचूर हो कर पिचक गई। इस हादसे में कार चालक नैनीताल हाईकोर्ट के अधिवक्ता तनुज सेमवाल की मौके पर ही मौत हो गई। जानकारी के अनुसार पौड़ी निवासी हाईकोर्ट के अधिवक्ता तथा नैनीताल हाईकोर्ट बार काउंसिल कार्यकारिणी के वरिष्ठ सदस्य तनुज सेमवाल गत रात्रि अपनी कर संख्या यूके 07 डीपी 7923 में हल्द्वानी से रूद्रपुर की ओर जा रहे थे। इसी दौरान तेज अंधड़ शुरू हो गया। मार्ग में उन्होंने देवलचौड़ में आइसक्रीम खरीदी। अंधड़ की परवाह न करते हुए वह रवाना हो गए। अधिवक्ता तनुज अभी अमर उजाला के सामने ही पहुंच पाए थे कि मुख्य मार्ग के किनारे स्थित एक विशालकाय पेड़ तेज अंधड़ के चलते उनकी कार के ऊपर आ गिरा। जिससे तनुज कार में ही दब गए। उन्हें बाहर निकलने का भी मौका नहीं मिला। घटना से मुख्य मार्ग का यातायात पूरी तरह से ठप्प हो गया। घटनास्थल पर दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लगने से जाम लग गया। सूचना मिलने पर पुलिस ने कटर की मदद से कार के कई हिस्सों को काटकर शव को कार से बाहर निकला। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज पुलिस ने मृतक के परिजनों को घटना की जानकारी दी। कार में सवार हाईकोर्ट के अधिवक्ता तनुज सेमवाल हल्द्वानी से रुद्रपुर जाने के लिए निकले और देवलचौड़ पर आईसक्रीम खरीदी और उसे खाते हुए जा रहे थे। घर से फोन आया तो बताया कि बस पहुंच रहा हूं। रात 10ः50 बजे तूफान आया लेकिन उन्होंने रुकने के बजाय घर जाना उचित समझा जो उनके लिए भारी गलती साबित हुई। घटना स्थल के पास लगे सीसीटीवी में हादसे का मंजर कैद हो गया। इसमें साफ नजर आ रहा है कि इस दर्दनाक हादसे से पहले वो चंद सेकंड रुके और फिर कार जैसे ही आगे बढ़ाई कि अचानक भारी भरकम यूकेलिप्टस का दरखघ््त कार के ऊपर गिरा और वह उसके नीचे दब गए। बताया जाता है कि तनुज सेमवाल नैनीताल हाईकोर्ट बार काउंसिल कार्यकारिणी के वरिष्ठ सदस्य थे तनुज पौड़ी के रहने वाले थे और उनकी बेटी रुद्रपुर में रहती है। परिवार नैनीताल के नैनागांव में रहता है। बताया जा रहा है संभवतः अपनी बेटी से मिलने के लिए रुद्रपुर जा रहे थे।

ShareSendTweet
Previous Post

गदरपुर में पड़ा ईडी का छापा! एनएच-74 घोटाले का आरोपी गिरफ्तार

Next Post

लाखों का माल लेकर फरार वाहन चालक गिरफ्तार

Next Post
लाखों का माल लेकर फरार वाहन चालक गिरफ्तार

लाखों का माल लेकर फरार वाहन चालक गिरफ्तार

Recent Posts

  • 80 लाख की ठगी करने के वाले दो आरोपी गिरफ्तार
  • ऊधम सिंह नगर में वन भूमि पर 41 और धार्मिक संरचनाएं चिह्नित! 31 नोटिस जारी
  • कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा ने शक्तिफार्म में 1.51 करोड़ की लागत से बन रहे बंग भवन की रखी आधारशिला
  • सात माह से नहीं मिला मानदेय! आशा कार्यकत्रियों ने दी हड़ताल की चेतावनी
  • सोशल मीडिया से मुस्लिम महिलाओं की दूरी बनाने का फरमान जारी! सज संवर कर नहीं जा पायेंगी शादी समारोह में

Recent Comments

No comments to show.

न्यूज़ बॉक्स में खबर खोजे

No Result
View All Result

विषय तालिका

  • अतिक्रमण
  • अन्य
  • अपराध
  • उत्तराखण्ड
  • उधम सिंह नगर
  • कांग्रेस
  • किच्छा
  • किसान
  • क्राइम
  • खेल
  • दिनेशपुर
  • देश
  • देहरादून
  • पर्यटन
  • पुलिस
  • प्रशासन
  • बारिश
  • भाजपा
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • राजनीति
  • रुद्रपुर
  • विदेश
  • शक्तिफार्म
  • शिक्षा
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
  • हल्द्वानी

सम्पर्क सूत्र

तपस कुमार विश्वास
संपादक

पता : Ward no.5, Khera, Rudrapur, Udham Singh Nagar, Uttarakhand-263153
दूरभाष : +91-9897619050
ई मेल : editorkhabarusnagar@gmail.com
वेबसाइट: www.rudrapurpost.com

Privacy Policy  | Terms & Conditions

© 2021 khabarusnagar.com

  • Login
No Result
View All Result
  • मुख्य पृष्ठ
  • उधम सिंह नगर
  • उत्तराखण्ड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • संस्कृति
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • मनोरंजन

© 2021 khabarusnagar.com

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In