जनपद ऊधम सिंह नगर के जिलामुख्यालय रुद्रपुर में लोहिया मार्केट को तोड़ने जाने के बाद विधायक शिव अरोरा ने व्यापारियों के साथ ऊधम सिंह नगर डीएम से मुलाकात की। इस दौरान व्यापारियों ने अपना पक्ष रख इंसाफ की गुहार लगाई। वही इस दौरान विधायक शिव अरोरा ने कहा कि सभी को पता था एनएच के मामले में ऐसी कार्यवाही को रोकना संभव नहीं होता है, भले ही सभी के प्रयास से हम समय-समय पर इसे बचाते रहे। लेकिन अब जब अनावश्यक रूप से यह कार्यवाही हुई है तो व्यापारियों के पुर्नवास की व्यवस्था की जाए। शिव ने कहा कि यह मांग सिर्फ लोहिया मार्केट के लिए नहीं है। इसमें फड़, रेडी, खोखे वाले समेत समोसा बाजार भी शामिल है। उन्होंने कहा कि यह केवल रस्मअदायगी न हो इसके लिए पहले से ही अधिकारियों से इस संबंध में वार्ता हुई है। उम्मीद है कि प्रशासन व्यापारियों के हित में कार्यवाही होगी। डीएम से बैठक के दौरान जिला स्तरीय अधिकारियों की एक कमेटी का गठन किया गया ताकि प्रभावित पात्र व्यापारियों के लिए जमीन चिन्हित किया जा सकेगा। इस कमेटी में व्यापारी भी शामिल होंगे। कहा कि इसको सफल बनाने के लिए सभी को सकारात्मक मन से इसमें सहयोग करना चाहिए। उम्मीद है कि जल्द ही इसमें हमें सफलता मिलेगी। कहा कि 24 मार्च को कमेटी अपना काम शुरू कर देगी वहां पर भाजपा जिलाध्यक्ष कमल जिंदल, व्यापार मंडल अध्यक्ष संजय जुनेजा, आशू ग्रोवर, विकास शर्मा, सुरेश कोली, मंयक मक्कड़ आदि मौजूद रहे।
तपस कुमार विश्वास
संपादक