Tuesday, October 3, 2023
  • Login
Khabar U S Nagar
  • मुख्य पृष्ठ
  • उधम सिंह नगर
  • उत्तराखण्ड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • संस्कृति
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • मनोरंजन
No Result
View All Result
  • मुख्य पृष्ठ
  • उधम सिंह नगर
  • उत्तराखण्ड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • संस्कृति
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • मनोरंजन
No Result
View All Result
Khabar U S Nagar
No Result
View All Result
Home उधम सिंह नगर

ऊधम सिंह नगर में मछली का ठेका न होने से विभाग को 50 लाख की चपत

नानकसागर जलाशय में जून माह में खत्म हो चुका है ठेका,ठेका नहीं होने से डाम में मछली का शिकार करने वालों की मौज

News Desk by News Desk
December 19, 2022
in उधम सिंह नगर, अपराध, उत्तराखण्ड, क्राइम, राजनीति, रुद्रपुर, स्वास्थ्य
ऊधम सिंह नगर में मछली का ठेका न होने से विभाग को 50 लाख की चपत
Share on FacebookShare on WhatsappShare on Twitter

उत्तराखण्ड के मत्स्य विभाग को सालाना एक से डेढ़ करोड़ इनकम अर्जित करने वाले नानकसागर जलाशय में मछली का ठेका समय से न होने से विभाग को 6 माह में 50 लाख से अधिक की चपत लग गई। बताया जा रहा है कि विभाग की शर्ताे में फेरबदल के चलते एक बार टेंडर निकलने के बाद भी ठेका नहीं हुआ अब विभाग पुनः ठेके की प्रक्रिया शुरू करने की कवायद कर रहा है। वही मछली पकड़ने का ठेका न होने से अवैध रूप से मछली का शिकार करने वालों की मौज आ गई है। अवैध रूप से मछली का शिकार करने वाले लोग धड़ल्ले से बेखौफ शिकार कर रहे हैं । उधम सिंह नगर के नानकमत्ता में स्थित नानकसागर जलाशय उत्तराखण्ड का पर्यटन हब होने के साथ ही मत्स्य विभाग के लिए भी आय का जरिया है। नानकसागर डैम हालांकि उप्र सरकार के स्वामित्व में आता है, जो सिचाई विभाग के अंतर्गत है। लेकिन नानकसागर जलाशय में मछली उत्पादन एवं उससे होने वाली आय उत्तराखण्ड में मत्स्य विभाग की होती है, मत्स्य विभाग 5 साल के लिए मछली पकड़ने का ठेका देता है, जिससे उसे प्रतिवर्ष एक करोड़ से लेकर डेढ़ करोड़ की आय होती है, 5 वर्ष के लिए मछली पकड़ने का ठेका जून माह में पूरा हो गया था। जून माह में जुलाई अगस्त के महीने में मछली के बच्चों के लिए 2 माह का प्रजनन काल के लिए मछली के शिकार पर रोक रहती है। मत्स्य विभाग को ठेका अवधि पूरी होने के बाद नए टेंडर डालकर नए सिरे से ठेका देना था, लेकिन विभाग की लापरवाही या सिस्टम की कमी से 6 माह बाद भी मछली पकड़ने का ठेका नहीं हो पाया है, जिसके चलते मत्स्य विभाग को 6 माह में करीब 70 लाख रूपए की चपत लगी है। वहीं मछली पकड़ने का ठेका न होने से अवैध रूप से मछली मारने वाले शिकारियों की बल्ले बल्ले हो गई है। नानक सागर जलाशय से लगे गांव के लोग लगातार ठेका न होने पर मछली का अवैध रूप से शिकार कर रहे है। हालांकि अवैध रूप से शिकार करने पर वन विभाग की नानक सागर जलाशय पर नजर रहती है, लेकिन वन विभाग के कुछ कर्मचारियों की मिलीभगत से अवैध मछली का शिकार धड़ल्ले से चल रहा है, प्रतिवर्ष 1 से डेढ़ करोड रुपए कमाने वाला मत्स्य विभाग की लापरवाही से जहां से लाखों रुपए का नुकसान हुआ है, अवैध रूप से मछली का शिकार करने वाले शिकारियों की मौज हो गई है और मत्स्य विभाग की लापरवाही से लाखों रुपए का नुकसान विभाग को हो गया है।

जिला मुख्यालय रुद्रपुर में तैनात मत्स्य विभाग के निदेशक संजय छिमवाल ने जानकारी देते हुए बताया कि मछली के पकड़ने का ठेका जून माह में पूरा हो गया था, जो कि 5 साल के लिए था, इस दौरान 2 माह का मछली का प्रजनन काल था, लेकिन कुछ विभागीय शर्तों के चलते ठेका होने में विलंब हुआ है, अगस्त माह में टेंडर निकाला गया था लेकिन किसी कारण निरस्त हो गया। मत्स्य विभाग को प्रतिवर्ष नानक सागर जलाशय से एक से डेढ़ करोड़ रुपए की इनकम होती है। इसी माह दिसंबर में नये टेंडर की प्रक्रिया चल रही है, मछली मारने का नया ठेका 10 वर्ष के लिए होगा।

ShareSendTweet
Previous Post

आईसीडी काशीपुर से मुंद्रा, पिपावाव और न्हावा शेवा बंदरगाह के लिए विशेष ट्रेन का संचालन शुरू

Next Post

हाईटेंशन लाइन की चपेट में आकर मजदूर की मौत

Next Post
हाईटेंशन लाइन की चपेट में आकर मजदूर की मौत

हाईटेंशन लाइन की चपेट में आकर मजदूर की मौत

Recent Posts

  • ऊधम सिंह नगर के पंतनगर-नगला में 700 परिवारों पर मंडराया बेघर होने का खतरा! प्रशासन पर फिर लगे गंभीर आरोप
  • ऊधमसिंहनगर: ससुर ने पुत्रवधू का कान काटा
  • स्वच्छता अभियान को लेकर आम और खास सभी ने दिखाया उत्साह
  • ऊधमसिंहनगर: एनआइए ने गन हाउस में मारा छापा! खालिस्तानी आतंकियों को हथियार सप्लाई की मिली थी सूचना
  • उत्तराखंड में खालिस्तानी आतंकवादी के खिलाफ एनआईए की छापेमारी

Recent Comments

No comments to show.

न्यूज़ बॉक्स में खबर खोजे

No Result
View All Result

विषय तालिका

  • अतिक्रमण
  • अन्य
  • अपराध
  • उत्तराखण्ड
  • उधम सिंह नगर
  • कांग्रेस
  • काशीपुर
  • किच्छा
  • किसान
  • केंद्र सरकार
  • क्राइम
  • खेल
  • चंपावत
  • जसपुर
  • दिनेशपुर
  • दुर्घटना
  • देश
  • देहरादून
  • पर्यटन
  • पुलिस
  • प्रशासन
  • बारिश
  • भाजपा
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • राजनीति
  • रामनगर
  • रुद्रपुर
  • विदेश
  • शक्तिफार्म
  • शिक्षा
  • संस्कृति
  • सितारगंज
  • स्वास्थ्य
  • हल्द्वानी

सम्पर्क सूत्र

तपस कुमार विश्वास
संपादक

पता : Ward no.5, Khera, Rudrapur, Udham Singh Nagar, Uttarakhand-263153
दूरभाष : +91-9897619050
ई मेल : editorkhabarusnagar@gmail.com
वेबसाइट: www.rudrapurpost.com

Privacy Policy  | Terms & Conditions

© 2021 khabarusnagar.com

  • Login
No Result
View All Result
  • मुख्य पृष्ठ
  • उधम सिंह नगर
  • उत्तराखण्ड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • संस्कृति
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • मनोरंजन

© 2021 khabarusnagar.com

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In