Sunday, March 26, 2023
  • Login
Khabar U S Nagar
  • मुख्य पृष्ठ
  • उधम सिंह नगर
  • उत्तराखण्ड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • संस्कृति
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • मनोरंजन
No Result
View All Result
  • मुख्य पृष्ठ
  • उधम सिंह नगर
  • उत्तराखण्ड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • संस्कृति
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • मनोरंजन
No Result
View All Result
Khabar U S Nagar
No Result
View All Result
Home उधम सिंह नगर

हरिद्वार में भयंकर हादसों में छह कांवड़ियों की दर्दनाक मौत!साथियों ने किया हंगामा

News Desk by News Desk
July 24, 2022
in उधम सिंह नगर, अपराध, उत्तराखण्ड, देश, संस्कृति, स्वास्थ्य
हरिद्वार में भयंकर हादसों में छह कांवड़ियों की दर्दनाक मौत!साथियों ने किया हंगामा
Share on FacebookShare on WhatsappShare on Twitter

हरिद्वार में गंगाजल भरने के लिये कांवड़ियों की भारी भीड़ उमड़ रही है। वहीं डाक कावड़ की भागमभाग के दौरान हरिद्वार में शनिवार देर रात और रविवार की सुबह अलग-अलग जगह हुए हादसों में छह कावड़ यात्रियों की मौत हो गई। जबकि कुछ कावड़ यात्री घायल भी हुए हैं। यह सभी हादसे से कांवड़ यात्रियों के वाहन आपस में टकराने से हुए हैं। बैरागी कैंप में दो कावड़ यात्रियों की मौत के बाद उनके साथियों और अन्य कावड़ यात्रियों ने जमकर हंगामा किया। पुलिस ने बमुश्किल हंगामा शांत कराते हुए कावड़ यात्रियों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। कांवड़ मेले में अभी तक लगभग ढाई करोड़ कांवड़ यात्री गंगाजल भरकर रवाना हो चुके हैं। पिछले 4 दिन से डाक कांवड़ का जोर है। रोजाना लाखों की संख्या में चैपहिया और दुपहिया वाहन हरिद्वार पहुंच रहे हैं। जिससे हादसे भी बढ़ रहे हैं। बहादराबाद थाना क्षेत्र में शनिवार देर रात करीब एक बजे कलियर मोड पर रतमऊ नदी के पुल के ऊपर सड़क हुए हादसे में एक कांवड़ यात्री चंद्रपाल निवासी गांव रसूलपुर थाना सहसवान जिला बदायूं की मौके पर ही मौत हो गई। जबकघ् िउसके दो साथी नेकराम व शिवम घायल हो गए। उपचार के दौरान शिवम ने भी अस्पताल में दम तोड़ दिया।वहीं कनखल थानक्षेत्र के बैरागी कैंप में जमीन पर सो रहे दो कांवड़ यात्रियों के ऊपर पीछे हटाते समय दूसरे कावड़ यात्रियों का ट्रक चढ़ गया। मौके पर ही उनकी मौत हो गई। हादसे के बाद उनके साथियों ने जमकर हंगामा किया। पुलिस ने उनकी पहचान योगेश कुमार निवासी ग्राम रामपुर खरखोदा सोनीपत व दीपांशु निवासी गांव कुंडल जिला सोनीपत हरियाणा के रूप में की। इनके अलावा कनखल थाना क्षेत्र के ही प्रेमनगर आश्रम फ्रलाईओवर पर भी बाइक सवार दो कांवड़ यात्रियों की मौत हो गई। उनकी अभी तक पहचान नहीं हो पाई है। एसपी सिटी व कांवड़ मेले के नोडल अधिकारी स्वतंत्र कुमार सिंह ने बताया कि उनकी पहचान कराने का प्रयास किया जा रहा है। फिलहाल सभी शवों का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया गया है।

ShareSendTweet
Previous Post

ऊधमसिंहनगर: बौर जलाशय गूलरभोज में जलक्रीड़ा प्रशिक्षण शुरू, कयाकिंग कैनोइंग प्रशिक्षण शिविर और गेस्ट हाउस का जिलाधिकारी ने किया निरीक्षण

Next Post

ऊधम सिंह नगर में फिर लूट की योजना बनाते तीन बदमाशों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

Next Post
ऊधम सिंह नगर में फिर लूट की योजना बनाते तीन बदमाशों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

ऊधम सिंह नगर में फिर लूट की योजना बनाते तीन बदमाशों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

Recent Posts

  • केन्द्र सरकार के खिलाफ सत्याग्रह पर बैठे कांग्रेसी
  • खुलासा: तमंचे के साथ गैंगस्टर गिरफ्तार
  • G20 समिट के लिए रखे गए गमलों और फूलों को चुरा रहे लोग! जिलाधिकारी ने दिए मुकदमा दर्ज करने के निर्देश
  • शॉट सर्किट से जूते की दुकान में लगी आग, लाखों की क्षति ! मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड, दो घंटे बाद आग पर पाया काबू
  • सड़क हादसे में महिला की मौत पति गंभीर

Recent Comments

No comments to show.

न्यूज़ बॉक्स में खबर खोजे

No Result
View All Result

विषय तालिका

  • अन्य
  • अपराध
  • उत्तराखण्ड
  • उधम सिंह नगर
  • कांग्रेस
  • किसान
  • क्राइम
  • खेल
  • देश
  • देहरादून
  • पर्यटन
  • पुलिस
  • प्रशासन
  • बारिश
  • भाजपा
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • राजनीति
  • रुद्रपुर
  • विदेश
  • शिक्षा
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य

सम्पर्क सूत्र

तपस कुमार विश्वास
संपादक

पता : Ward no.5, Khera, Rudrapur, Udham Singh Nagar, Uttarakhand-263153
दूरभाष : +91-9897619050
ई मेल : editorkhabarusnagar@gmail.com
वेबसाइट: www.rudrapurpost.com

Privacy Policy  | Terms & Conditions

© 2021 khabarusnagar.com

  • Login
No Result
View All Result
  • मुख्य पृष्ठ
  • उधम सिंह नगर
  • उत्तराखण्ड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • संस्कृति
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • मनोरंजन

© 2021 khabarusnagar.com

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In