Tuesday, October 3, 2023
  • Login
Khabar U S Nagar
  • मुख्य पृष्ठ
  • उधम सिंह नगर
  • उत्तराखण्ड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • संस्कृति
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • मनोरंजन
No Result
View All Result
  • मुख्य पृष्ठ
  • उधम सिंह नगर
  • उत्तराखण्ड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • संस्कृति
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • मनोरंजन
No Result
View All Result
Khabar U S Nagar
No Result
View All Result
Home उधम सिंह नगर

बहरीन में फंसा नानकमत्ता का युवक! पिता ने एसएसपी से लगाई बेटे की सलामती की गुहार

tapas vishvas by tapas vishvas
November 18, 2022
in उधम सिंह नगर, अपराध, उत्तराखण्ड, क्राइम, राजनीति, शिक्षा, संस्कृति, स्वास्थ्य
बहरीन में फंसा नानकमत्ता का युवक! पिता ने एसएसपी से लगाई बेटे की सलामती की गुहार
Share on FacebookShare on WhatsappShare on Twitter

जनपद ऊधम सिंह नगर का एक युवक पोलैंड नौकरी करने के नाम पर बहरीन में फंस गया। बहरीन में एजेंट ने युवक का पासपोर्ट छीन लिया और अब देश वापसी करने में युवक को मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। युवक को विदेश भेजने वाले लोग उसे जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। इधर युवक के पिता ने एसएसपी कार्यालय पहुंचकर बेटे की सलामती की गुहार लगाई है।

जनपद ऊधम सिंह नगर नानकमत्ता के इस्लामनगर निवासी चांद सिंह ने एसएसपी कार्यालय में दिए पत्र में बताया कि उसका बेटा गुरजिंदर सिंह (22) है। जनवरी में चांद सिंह के पड़ोस में रहने वाले दो भाइयों ने बताया कि वे लोगों को विदेश में नौकरी दिलाने का काम करते हैं। इस पर चांद ने भी अपने बेटे गुरजिंदर को विदेश भेजने की बात की। आरोपी भाइयों ने गुरजिंदर को पोलैंड में नौकरी दिलाने की बात कही और इसका खर्च 3,80,000 रुपये बताया। इससे सहमत होकर चांद ने अगस्त में दो लाख नकद दे दिए जबकि 99,000 रुपये बैंक में ट्रांसफर किए। आरोपी भाइयों ने बताया कि गुरजिंदर पहले बहरीन जाएगा और वहां से आजाद वीजा के जरिये पोलैंड जाएगा। 22 सितंबर को गुरजिंदर बहरीन के लिए रवाना हो गया। एक माह बीतने के बाद भी गुरजिंदर बहरीन में ही रह रहा है और पोलैंड नहीं जा पाया। फोन के जरिये गुरजिंदर ने अपने पिता को बताया कि वहां वह एक एजेंट के पास रह रहा है और एजेंट ने उसका पासपोर्ट छीन लिया है। चांद का कहना है कि वहां गुरजिंदर को भूखे मरने की नौबत आ गई है। जब चांद सिंह ने इस्लामनगर निवासी दोनो भाइयों को यह बात बताया तो दोनों भाइयों ने गुरजिंदर को वहां मरवाने की धमकी दे दी। इसके अलावा गुरजिंदर को जेल भिजवाने की बात भी कह रहे हैं। चांद सिंह ने आरोप लगाया कि उनके गांव में रहने वाले दोनों भाई विदेश भेजने के नाम पर कई लोगों से धोखाधड़ी कर चुके हैं। इधर एसएसपी कार्यालय में मौजूद अधिकारियों ने गुरजिंदर से फोन पर बात की और उसे भारतीय दूतावास जाने की सलाह दी।

ShareSendTweet
Previous Post

दो दिवसीय उत्तराखंड संभाग स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ

Next Post

अल्मोड़ा पहुंचे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, 298 करोड़ की 38 विकास योजनाओं का किया शिलान्यास व लोकार्पण

Next Post
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी शुक्रवार को करेंगे कुमाऊं के इन क्षेत्रों का दौरा

अल्मोड़ा पहुंचे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, 298 करोड़ की 38 विकास योजनाओं का किया शिलान्यास व लोकार्पण

Recent Posts

  • ऊधमसिंहनगर: ससुर ने पुत्रवधू का कान काटा
  • स्वच्छता अभियान को लेकर आम और खास सभी ने दिखाया उत्साह
  • ऊधमसिंहनगर: एनआइए ने गन हाउस में मारा छापा! खालिस्तानी आतंकियों को हथियार सप्लाई की मिली थी सूचना
  • उत्तराखंड में खालिस्तानी आतंकवादी के खिलाफ एनआईए की छापेमारी
  • किच्छा में अतिक्रमण पर फिर गरजी जेसीबी: धार्मिक स्थल के साथ एक दर्जन से ज्यादा झुग्गी झोपड़ियां को फिर हटाया

Recent Comments

No comments to show.

न्यूज़ बॉक्स में खबर खोजे

No Result
View All Result

विषय तालिका

  • अतिक्रमण
  • अन्य
  • अपराध
  • उत्तराखण्ड
  • उधम सिंह नगर
  • कांग्रेस
  • काशीपुर
  • किच्छा
  • किसान
  • केंद्र सरकार
  • क्राइम
  • खेल
  • चंपावत
  • जसपुर
  • दिनेशपुर
  • दुर्घटना
  • देश
  • देहरादून
  • पर्यटन
  • पुलिस
  • प्रशासन
  • बारिश
  • भाजपा
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • राजनीति
  • रामनगर
  • रुद्रपुर
  • विदेश
  • शक्तिफार्म
  • शिक्षा
  • संस्कृति
  • सितारगंज
  • स्वास्थ्य
  • हल्द्वानी

सम्पर्क सूत्र

तपस कुमार विश्वास
संपादक

पता : Ward no.5, Khera, Rudrapur, Udham Singh Nagar, Uttarakhand-263153
दूरभाष : +91-9897619050
ई मेल : editorkhabarusnagar@gmail.com
वेबसाइट: www.rudrapurpost.com

Privacy Policy  | Terms & Conditions

© 2021 khabarusnagar.com

  • Login
No Result
View All Result
  • मुख्य पृष्ठ
  • उधम सिंह नगर
  • उत्तराखण्ड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • संस्कृति
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • मनोरंजन

© 2021 khabarusnagar.com

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In