Sunday, May 28, 2023
  • Login
Khabar U S Nagar
  • मुख्य पृष्ठ
  • उधम सिंह नगर
  • उत्तराखण्ड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • संस्कृति
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • मनोरंजन
No Result
View All Result
  • मुख्य पृष्ठ
  • उधम सिंह नगर
  • उत्तराखण्ड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • संस्कृति
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • मनोरंजन
No Result
View All Result
Khabar U S Nagar
No Result
View All Result
Home उधम सिंह नगर

यूपीएससी परीक्षा में प्रदेश की बेटियों की सफलता पर राज्यपाल गुरमीत सिंह ने दी शुभकामनाएं

tapas vishvas by tapas vishvas
May 24, 2023
in उधम सिंह नगर, उत्तराखण्ड, प्रशासन, रुद्रपुर, शिक्षा
यूपीएससी परीक्षा में प्रदेश की बेटियों की सफलता पर राज्यपाल गुरमीत सिंह ने दी शुभकामनाएं
Share on FacebookShare on WhatsappShare on Twitter

यूपीएससी परीक्षा में 39 रैंक प्राप्त करने वाली गरिमा नरूला तथा 305 रैंक प्राप्त करने वाली सांगी पटेरिया ने तराई भवन पहुंचकर राज्यपाल गुरमीत सिंह से मुलाकात की। राज्यपाल ने बेटियों की सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए सभी को बधाई व शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि ये सफलता केवल आपकी सफलता नहीं है, बल्कि हर उस व्यक्ति, परिवार की सफलता है जो बेटियों को आगे बढ़ता हुआ देखना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि बेटियां ईश्वर का वरदान होती हैं।

राज्यपाल ने गरिमा की 39 रैंक से प्रभावित होकर, वाइस चांसलर जीबी पंत यूनिवर्सिटी तथा जिलाधिकारी को निर्देश दिए कि बालिकाओं के लिए यूनिवर्सिटी के अंदर सुपर–39 का प्लान तैयार किया जाए, जिसमे बालिकाओं को आधारभूत सुविधाएं, पढ़ाई का माहौल व सुरक्षित वातावरण दिया जाए। उन्होंने कहा कि यूपीएससी एक्जाम सब कुछ परख लेता है आप सिस्टम के परखे हुए हैं और एक नई पारी की शुरआत कर रहे हैं। उन्होंने आर्मी में 10 फीट वॉल(कमांडो ट्रेनिंग) का उदाहरण देते हुए कहा कि आगे बढ़ाने वालों को कभी नहीं भूलना चाहिए, बल्कि उन्हें भी साथ लेकर आगे बढ़ना चाहिए। उन्होंने कहा कि वृक्ष जितना ज्यादा फलदार होता है, उतना ही लचीला भी होता है। राज्यपाल ने पटेरिया तथा नरूला को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि पढ़ने की इच्छुक गरीब बालिकाओं को चिन्हित कर, उन्हें पढ़ाई का माहौल देने का प्रयास करना चाहिए। उन्होंने कहा कि जनहित में कुछ कर–गुजरने का पेशंस होना चाहि, यदि जीवन में पेशंस नहीं हुए तो पेशंट बन जाएंगे। राज्यपाल के पंतनगर पहुंचने पर जिलाधिकारी युगल किशोर पंत, वीसी एमएस चौहान, अपर जिलाधिकारी जय भारत सिंह सहित अन्य अधिकारियों ने पुष्प देकर स्वागत किया तथा पुलिस विभाग द्वारा गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया।

ShareSendTweet
Previous Post

भाजपा जिला कार्य समिति में महासम्पर्क अभियान की बनाई रूपरेखा

Next Post

मुठभेड़ में दबोचा अन्तर्राज्यीय हथियार तस्कर

Next Post
मुठभेड़ में दबोचा अन्तर्राज्यीय हथियार तस्कर

मुठभेड़ में दबोचा अन्तर्राज्यीय हथियार तस्कर

Recent Posts

  • 80 लाख की ठगी करने के वाले दो आरोपी गिरफ्तार
  • ऊधम सिंह नगर में वन भूमि पर 41 और धार्मिक संरचनाएं चिह्नित! 31 नोटिस जारी
  • कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा ने शक्तिफार्म में 1.51 करोड़ की लागत से बन रहे बंग भवन की रखी आधारशिला
  • सात माह से नहीं मिला मानदेय! आशा कार्यकत्रियों ने दी हड़ताल की चेतावनी
  • सोशल मीडिया से मुस्लिम महिलाओं की दूरी बनाने का फरमान जारी! सज संवर कर नहीं जा पायेंगी शादी समारोह में

Recent Comments

No comments to show.

न्यूज़ बॉक्स में खबर खोजे

No Result
View All Result

विषय तालिका

  • अतिक्रमण
  • अन्य
  • अपराध
  • उत्तराखण्ड
  • उधम सिंह नगर
  • कांग्रेस
  • किच्छा
  • किसान
  • क्राइम
  • खेल
  • दिनेशपुर
  • देश
  • देहरादून
  • पर्यटन
  • पुलिस
  • प्रशासन
  • बारिश
  • भाजपा
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • राजनीति
  • रुद्रपुर
  • विदेश
  • शक्तिफार्म
  • शिक्षा
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
  • हल्द्वानी

सम्पर्क सूत्र

तपस कुमार विश्वास
संपादक

पता : Ward no.5, Khera, Rudrapur, Udham Singh Nagar, Uttarakhand-263153
दूरभाष : +91-9897619050
ई मेल : editorkhabarusnagar@gmail.com
वेबसाइट: www.rudrapurpost.com

Privacy Policy  | Terms & Conditions

© 2021 khabarusnagar.com

  • Login
No Result
View All Result
  • मुख्य पृष्ठ
  • उधम सिंह नगर
  • उत्तराखण्ड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • संस्कृति
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • मनोरंजन

© 2021 khabarusnagar.com

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In