Sunday, March 26, 2023
  • Login
Khabar U S Nagar
  • मुख्य पृष्ठ
  • उधम सिंह नगर
  • उत्तराखण्ड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • संस्कृति
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • मनोरंजन
No Result
View All Result
  • मुख्य पृष्ठ
  • उधम सिंह नगर
  • उत्तराखण्ड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • संस्कृति
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • मनोरंजन
No Result
View All Result
Khabar U S Nagar
No Result
View All Result
Home उधम सिंह नगर

काशीपुर: देर रात्रि फीका पुल के समीप तेज रफ्तार कार जानवर से टकराई,हादसे में राइस मिलर की मौत,पत्नी और बेटा गंभीर

admin by admin
August 11, 2022
in उधम सिंह नगर, उत्तराखण्ड, देश, स्वास्थ्य
काशीपुर: देर रात्रि फीका पुल के समीप तेज रफ्तार कार जानवर से टकराई,हादसे में राइस मिलर की मौत,पत्नी और बेटा गंभीर
Share on FacebookShare on WhatsappShare on Twitter

जनपद ऊधम सिंह नगर के काशीपुर सड़क हादसे की चपेट में आकर देर रात कार सवार राइस मिलर की दर्दनाक मृत्यु हो गई। दुर्घटना में उसकी पत्नी तथा पुत्र गंभीर रूप से घायल हुए। घायलों की हालत काशीपुर के एक निजी अस्पताल में लगातार नाजुक बताई जा रही है। पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराने के बाद सब आज परिजनों के सुपुर्द कर दिया। घटना के वक्त मृतक सहारनपुर स्थित रिश्तेदारी से वापस घर लौट रहे थे।

जानकारी के मुताबिक मोहल्ला भूप सिंह जसपुर निवासी 43 वर्षीय मयंक बंसल पुत्र अरविंद बंसल की बंसल राइस मिल के नाम से राइस मिल है। वह राइस मिल एसोसिएशन के अध्यक्ष भी है। बताया जा रहा है कि गत दिवस राइस मिलर मयंक बंसल अपनी पत्नी तथा पुत्र को स्विफ्ट डिजायर कार संख्या यूके 18 पी/5239 में बिठाकर रिश्तेदारी में सहारनपुर गए थे वापसी में गत बुधवार की देर रात्रि लगभग 9ः15 बजे तेज रफ्तार कार धर्मपुर चौकी क्षेत्र में फीका पुल के समीप अचानक तेज धमाके के साथ किसी जानवर से टकरा कर सड़क किनारे स्थित खेत में पलट गई। घटना के घटते ही मौके पर मार्ग से होकर गुजरने वाले वाहन चालकों का मजमा लग गया। इस बीच किसी ने इसकी सूचना संबंधित पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर गंभीर रूप से घायल तीनों को तत्काल काशीपुर के एक निजी अस्पताल पहुंचाया जहां राइस मिलर मयंक बंसल ने जीवन मृत्यु से संघर्ष करते हुए कुछ ही देर में दम तोड़ दिया जबकि उनकी पत्नी एवं पुत्र का उपचार जारी है। मृतक के दो पुत्र हैं। निमिष 16 वर्ष तथा आदि 14 वर्ष। घटना के वक्त कार में मां के साथ उनका छोटा बेटा आदि था। अकस्मात घटी घटना को लेकर जसपुर क्षेत्र के व्यापारियों में शोक व्याप्त है। उधर मामले की जानकारी मिलने पर जसपुर के विधायक आदेश चौहान समेत तमाम गणमान्य लोग अंत्य परीक्षण के दौरान पीएम हाउस पहुंचे एवं परिजनों को ढाढस बंधाया।

ShareSendTweet
Previous Post

रक्षाबंधन को लेकर असमंजस! भद्राकाल के चलते दो दिन मनाया जा रहा रक्षाबंधान पर्व

Next Post

काशीपुर में गुलदार की दहशत! वन विभाग का पिंजरा तोड़कर भागा,क्षेत्र में दहशत का माहौल

Next Post
काशीपुर में गुलदार की दहशत! वन विभाग का पिंजरा तोड़कर भागा,क्षेत्र में दहशत का माहौल

काशीपुर में गुलदार की दहशत! वन विभाग का पिंजरा तोड़कर भागा,क्षेत्र में दहशत का माहौल

Recent Posts

  • केन्द्र सरकार के खिलाफ सत्याग्रह पर बैठे कांग्रेसी
  • खुलासा: तमंचे के साथ गैंगस्टर गिरफ्तार
  • G20 समिट के लिए रखे गए गमलों और फूलों को चुरा रहे लोग! जिलाधिकारी ने दिए मुकदमा दर्ज करने के निर्देश
  • शॉट सर्किट से जूते की दुकान में लगी आग, लाखों की क्षति ! मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड, दो घंटे बाद आग पर पाया काबू
  • सड़क हादसे में महिला की मौत पति गंभीर

Recent Comments

No comments to show.

न्यूज़ बॉक्स में खबर खोजे

No Result
View All Result

विषय तालिका

  • अन्य
  • अपराध
  • उत्तराखण्ड
  • उधम सिंह नगर
  • कांग्रेस
  • किसान
  • क्राइम
  • खेल
  • देश
  • देहरादून
  • पर्यटन
  • पुलिस
  • प्रशासन
  • बारिश
  • भाजपा
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • राजनीति
  • रुद्रपुर
  • विदेश
  • शिक्षा
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य

सम्पर्क सूत्र

तपस कुमार विश्वास
संपादक

पता : Ward no.5, Khera, Rudrapur, Udham Singh Nagar, Uttarakhand-263153
दूरभाष : +91-9897619050
ई मेल : editorkhabarusnagar@gmail.com
वेबसाइट: www.rudrapurpost.com

Privacy Policy  | Terms & Conditions

© 2021 khabarusnagar.com

  • Login
No Result
View All Result
  • मुख्य पृष्ठ
  • उधम सिंह नगर
  • उत्तराखण्ड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • संस्कृति
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • मनोरंजन

© 2021 khabarusnagar.com

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In