रुद्रपुर के ट्रांजिट कैम्प में पत्नी से छेड़छाड़ कर रहे युवकों का विरोध करने पर पति को बेरहमी से पीट दिया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। मामले में पुलिस ने पीड़िता की तहरीर अनुसार रिपोर्ट दर्ज कर ली है। शिवनगर निवासी एक महिला ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि दीवाली की रात करीब 9 बजे वह अपने पति के साथ पास में ही पैदल आजादनगर स्थित मायके जा रही थी। रास्ते में रितिक, शिवम उर्फ अल्लू और अन्य पांच लोग मिल गये। आरोप है कि वह सभी महिला से अभ्रद भाषा का प्रयोग कर छेड़कानी करने लगे। पति ने विरोध किया तो पति के साथ मारपीट शुरू कर दी। आरोप है कि आरोपियों ने पटाखा छोड़ने वाले सरिया से उसके पति पर हमला कर दिया। जिससे उनको गंभीर चोटे आई। वही जब बीच बचाव को आई तो उन लोगों ने उस पर भी हमला कर दिया। जिससे उसे भी चोट लग गई। शोर होने पर लोगों के एकत्र होने पर आरोपी धमकी देकर भाग गये। मामले में पुलिस ने महिला की तहरीर अनुसार आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
तपस कुमार विश्वास
संपादक