Saturday, February 4, 2023
  • Login
Khabar U S Nagar
  • मुख्य पृष्ठ
  • उधम सिंह नगर
  • उत्तराखण्ड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • संस्कृति
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • मनोरंजन
No Result
View All Result
  • मुख्य पृष्ठ
  • उधम सिंह नगर
  • उत्तराखण्ड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • संस्कृति
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • मनोरंजन
No Result
View All Result
Khabar U S Nagar
No Result
View All Result
Home उधम सिंह नगर

सड़क हादसे में बुझे दो घरों के चिराग,ट्रक और बाइक की टक्कर से दो युवकों की मौके

News Desk by News Desk
June 8, 2022
in उधम सिंह नगर, उत्तराखण्ड, क्राइम, देश, रुद्रपुर, स्वास्थ्य
सड़क हादसे में बुझे दो घरों के चिराग,ट्रक और बाइक की टक्कर से दो युवकों की मौके
Share on FacebookShare on WhatsappShare on Twitter

जनपद ऊधम सिंह नगर के रुद्रपुर में ट्रक की टक्कर से बाइक सवार दो युवकों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गयी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पंचनामा भरने के बाद मोर्चरी भिजवा दिया। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में ले लिया है। जबकि ट्रक चालक हादसे के बाद फरार हो गया।

जानकारी के मुताबिक बाइक सवार दो युवक मंगलवार देर शाम बाइक पर रुद्रपुर की ओर से दिनेशपुर जा रहे थे। जब वह जयनगर पेट्रोल पंप के पास पहुंचे तो पीछे से तेज गति से आ रहे ट्रक ने दोनों को रौंद दिया। दोनों ने मौके पर ही तड़प तड़प कर दम तोड़ दिया। कुछ दूर जाकर ट्रक चालक ट्रक छोड़ कर फरार हो गया। सूचना पर दिनेशपुर एसओ विनोद जोशी पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में ले लिया। दोनों बाइक सवार ट्रक से इस कदर कुचल गए कि उनको पहचान पाना मुश्किल हो गया था। उनका शरीर भी ट्रक के नीचे आकर क्षतविक्षत हो गए थे। एसओ विनोद जोशी ने दोनों के शव देर रात मोर्चरी भिजवा दिए। मृतकों में एक की पहचान नवीन बिष्ट पुत्र दीवान सिंह निवासी डूंगरा भनोली अल्मोड़ा उम्र 28 वर्ष और दूसरे की पहचान दलीप सिंह पुत्र राम सिंह निवासी डूंगरा भनोली अल्मोड़ा उम्र 30 वर्ष के रूप में हुई है। दोनों सिडकुल की कंपनी में काम करते थे और बीती रात दोनों कंपनी से वापस जयनगर जा रहे थे। मृतकों में नवीन की शादी नहीं हुई थी। वह तीन भाईयों में बड़ा था। दलीप की शादी हो चुकी थी। उसका एक वर्ष का बेटा है। दलीप घर से तीन दिन पहले ही लौटा था। घटना से मृतकों के परिजनों में कोहराम मचा है।

ShareSendTweet
Previous Post

चारधााम यात्रा में अव्यवस्थाओं को लेकर उत्तराखंड हाईकोर्ट हुआ सख्त,घोड़े खच्चरों की मौतों पर राज्य सरकार,जिलाधिकारियों और पशु पालन विभाग को भेजा नोटिस

Next Post

उत्तराखंड में लिव इन रिलेशनशिप में रह रही युवती की गला घोंटकर हत्या

Next Post
उत्तराखंड में लिव इन रिलेशनशिप में रह रही युवती की गला घोंटकर हत्या

उत्तराखंड में लिव इन रिलेशनशिप में रह रही युवती की गला घोंटकर हत्या

Recent Posts

  • ट्रक ड्राइवर ने मामूली कहासुनी के बाद स्कूटी सवार पर चढ़ाया ट्रक! सीसीटीवी से खुला हत्या का राज
  • अंकिता हत्याकांड मामले में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, आरोपी पुलकित आर्य की संपत्ति होगी कुर्क
  • एक दिवसीय दौरे पर कल देहरादून पहुंचेंगे रविशंकर प्रसाद! गिनाएंगे केंद्रीय बजट की खूबियां
  • पेड़ से लटका मिला प्रेमी युगल का शव
  • 25 हजार का एक और इनामी गौ तस्कर गिरफ्तार

Recent Comments

No comments to show.

न्यूज़ बॉक्स में खबर खोजे

No Result
View All Result

विषय तालिका

  • अन्य
  • अपराध
  • उत्तराखण्ड
  • उधम सिंह नगर
  • किसान
  • क्राइम
  • खेल
  • देश
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • रुद्रपुर
  • विदेश
  • शिक्षा
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य

सम्पर्क सूत्र

तपस कुमार विश्वास
संपादक

पता : Ward no.5, Khera, Rudrapur, Udham Singh Nagar, Uttarakhand-263153
दूरभाष : +91-9897619050
ई मेल : editorkhabarusnagar@gmail.com
वेबसाइट: www.rudrapurpost.com

Privacy Policy  | Terms & Conditions

© 2021 khabarusnagar.com

  • Login
No Result
View All Result
  • मुख्य पृष्ठ
  • उधम सिंह नगर
  • उत्तराखण्ड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • संस्कृति
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • मनोरंजन

© 2021 khabarusnagar.com

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In