ऊधम सिंह नगर में कांग्रेस को अलविदा कहने के बाद गदरपुर के वरिष्ठ कांग्रेस नेता प्रीत ग्रोवर ने भाजपा का दामन थाम लिया है। उन्होंने देहरादून में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और अन्य भाजपा नेताओं के समक्ष भाजपा की सदस्यता ली। कांग्रेस के पूर्व प्रदेश सचिव प्रीत ग्रोवर प्रीत ग्रोवर पिछले कुछ समय से कांग्रेस में असजह महसूस कर रहे थे। बीते दिवस उन्होंने अपना इस्तीफा प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष को भेज दिया। प्रीत ग्रोवर उत्तराखण्ड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश मीडियो कोर्डिनेटर उधम सिंह नगर एवं डिजिटल मेम्बर शिप प्रभारी जिला नैनीताल का दायित्व देख रहे थे। उन्होंने कांग्रेस से इस्तीफा देने के बाद देहरादून में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी एवं अन्य वरिष्ठ भाजपा नेताओं की मौजूदगी में भाजपा का दामन थाम लिया। प्रीत ग्रोवर को भाजपा में शामिल कराने में रूद्रपुर के विधायक शिव अरोरा की अहम भूमिका रही है। भाजपा में शामिल होने पर सीएम धामी के अलावा पूर्व कैबिनेट मंत्री अरविंद पाण्डेय, पूर्व सांसद बलराज पासी, विधायक शिव अरोरा समेत तमाम भाजपाईयों ने उनका स्वागत करते हुए शुभकामनाएं दी। इस दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा में शामिल हुए प्रीत ग्रोवर को पार्टी में पूरा सम्मान मिलेगा।