Wednesday, February 1, 2023
  • Login
Khabar U S Nagar
  • मुख्य पृष्ठ
  • उधम सिंह नगर
  • उत्तराखण्ड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • संस्कृति
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • मनोरंजन
No Result
View All Result
  • मुख्य पृष्ठ
  • उधम सिंह नगर
  • उत्तराखण्ड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • संस्कृति
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • मनोरंजन
No Result
View All Result
Khabar U S Nagar
No Result
View All Result
Home उधम सिंह नगर

किसान आंदोलन के मुखिया राकेश टिकैत पहुंचे काशीपुर, पीएम मोदी के हल्द्वानी दौरे पर टिकैत ने ली चुटकी

admin by admin
December 30, 2021
in उधम सिंह नगर, उत्तराखण्ड, देश, राजनीति
किसान आंदोलन के मुखिया राकेश टिकैत पहुंचे काशीपुर, पीएम मोदी के हल्द्वानी दौरे पर टिकैत ने ली चुटकी
Share on FacebookShare on WhatsappShare on Twitter

भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता और किसान आंदोलन के मुखिया राकेश टिकैत जनपद ऊधम सिंह नगर के काशीपुर पहुंचे। जहां उन्होंने कुंडा क्षेत्र स्थित गुरुद्वारा सिंह सभा में किसान आंदोलन की जीत को लेकर गुरु ग्रंथ साहिब के सम्मुख शुकराना समागम में शिरकत की। इस दौरान बाबा गुरदेव सिंह ने राकेश टिकैत को सरोपा भेंट कर सम्मानित किया। वही इस दौरान किसान नेता राकेश टिकैत ने कहा उत्तराखंड में किसानों का बुरा हाल है। यहां किसानों की दुर्दशा हो रही है। बिजली पानी सभी तरह की दिक्कतें हैं। उन्होंने कहा किसानों की उपज की एमएसपी पर खरीद नहीं हो रही है। पहाड़ों से लगातार पलायन हो रहा है जो चिंता का विषय है।

आपको बता दें किसान आंदोलन में शहीद हुए किसानों को श्रद्धांजलि देने के लिए आज जसपुर रोड पर स्थित कुंडा क्षेत्र में गुरुद्वारा सिंह सभा में एक समागम का आयोजन किया गया। इस दौरान सुखमणि साहिब के पाठ का उच्चारण करने के उपरांत श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी के समक्ष सतगुरु का शुकराना करते हुए कीर्तन दरबार सजाए गए। रागी जत्थे ने गुरु साहिब की वाणी का प्रकाश डालते हुए खेती कानूनों को रद्द करवाने के लिए किसान आंदोलन के दौरान जान गंवाने वाले शहीद किसानों को श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान राकेश टिकैत ने किसानों के साथ सभी को संबोधित करते हुए कहा की किसान आंदोलन में बाबाओं का बड़ा सहयोग रहा है जिसके कारण आंदोलन इतना लंबा चला है। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड के किसानों का बुरा हाल है। पर्वतीय किसानों की भी दुर्दशा हो रही है। यहां खाद बिजली पानी सभी की दिक्कत है। किसानों की उपज की एमएसपी पर खरीद नहीं हो रही है। पहाड़ से पलायन हो रहा है। इसके लिए सीएम से बात कर पर्वतीय किसानों को हिमाचल की तरह ट्रांसपोर्ट सब्सिडी हिल पॉलिसी देने को कहा गया है। उन्होंने कहा भारत सरकार एक पार्टी को फायदा देने की कोशिश कर रही है। वह प्रधानमंत्री के पहरे पर बैठे हैं यदि एक पार्टी को फायदा दिया जाएगा तो उसका विरोध करेंगे। इस पर पूरी निगाह रखी जा रही है।

वही राकेश टिकैत से प्रधानमंत्री मोदी के हल्द्वानी दौरे के बारे में पूछने पर उन्होंने कहा कि अभी घोषणाओं का दौर चल रहा है। कुछ दिनों में आचार संहिता लग जाएगी। काम कब करेंगे यह पता नहीं? देश में रोजगार नहीं है नौजवान त्रस्त है। ऐसे में घोषणाओं से देश नहीं चलने वाला है। इतना ही नहीं भाजपा की रैली पर चुटकी लेते हुए उन्होंने कहा अभी कोरोना नहीं आएगा। यदि कोई दूसरा रैली करेगा तो कोरोना पहुंच जाएगा। कोरोना रात 11 से सुबह पांच बजे तक अंधेरे में आता है जो दिन में कहीं नहीं दिखता। किसान आंदोलन पर राकेश टिकैत ने कहा किसान अभी 4 महीने की छुट्टी पर गए हैं। उन्होंने कहा आगामी 26 जनवरी गणतंत्र दिवस में अभी समय है समय आने पर बता दिया जाएगा उन्होंने कहा कि 26 और 28 जनवरी लोगों को हमेशा याद रहेगी।

ShareSendTweet
Previous Post

महंगाई की मार के साथ होगा नए साल का स्वागत,कपड़े और जूते हो जाएंगे महंगे

Next Post

ऊधम सिंह नगर के काशीपुर में 3 छात्र समेत 5 लोग कोरोना पॉजिटिव, स्वास्थ्य विभाग में मचा हड़कंप

Next Post
ऊधम सिंह नगर के काशीपुर में 3 छात्र समेत 5 लोग कोरोना पॉजिटिव, स्वास्थ्य विभाग में मचा हड़कंप

ऊधम सिंह नगर के काशीपुर में 3 छात्र समेत 5 लोग कोरोना पॉजिटिव, स्वास्थ्य विभाग में मचा हड़कंप

Recent Posts

  • नहीं टूटे दुकानों के ताले तो नाली पर पड़ी लोहे की जाली ले उड़े चोर,पूरी रात गश्त का दावा करने वाली पुलिस को नहीं लगी घटना की भनक
  • सरसों खेत में मिला युवक का शव! पुलिस कर रही है मृतक की शिनाख्त के प्रयास
  • उत्तराखंड के राज्यपाल गुरमीत सिंह ने पीएम से तो सीएम धामी ने की मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात
  • पूर्व विधायक संगठन बनने से पहले ही घिरा विवादों में, एक अपने ने ही खड़े किए सवाल!
  • फौजी बेटे ने काटी बाप की उंगलियां और काट डाला प्राइवेट पार्ट! पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा

Recent Comments

No comments to show.

न्यूज़ बॉक्स में खबर खोजे

No Result
View All Result

विषय तालिका

  • अन्य
  • अपराध
  • उत्तराखण्ड
  • उधम सिंह नगर
  • किसान
  • क्राइम
  • खेल
  • देश
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • रुद्रपुर
  • विदेश
  • शिक्षा
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य

सम्पर्क सूत्र

तपस कुमार विश्वास
संपादक

पता : Ward no.5, Khera, Rudrapur, Udham Singh Nagar, Uttarakhand-263153
दूरभाष : +91-9897619050
ई मेल : editorkhabarusnagar@gmail.com
वेबसाइट: www.rudrapurpost.com

Privacy Policy  | Terms & Conditions

© 2021 khabarusnagar.com

  • Login
No Result
View All Result
  • मुख्य पृष्ठ
  • उधम सिंह नगर
  • उत्तराखण्ड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • संस्कृति
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • मनोरंजन

© 2021 khabarusnagar.com

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In