Wednesday, February 1, 2023
  • Login
Khabar U S Nagar
  • मुख्य पृष्ठ
  • उधम सिंह नगर
  • उत्तराखण्ड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • संस्कृति
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • मनोरंजन
No Result
View All Result
  • मुख्य पृष्ठ
  • उधम सिंह नगर
  • उत्तराखण्ड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • संस्कृति
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • मनोरंजन
No Result
View All Result
Khabar U S Nagar
No Result
View All Result
Home उधम सिंह नगर

देखें दुल्हन बारात लेके कहां आयी दूल्हा लेने

News Desk by News Desk
December 2, 2022
in उधम सिंह नगर, उत्तराखण्ड, मनोरंजन, शिक्षा, संस्कृति, स्वास्थ्य
देखें दुल्हन बारात लेके कहां आयी दूल्हा लेने
Share on FacebookShare on WhatsappShare on Twitter

विवाह के रीति रिवाज और परम्पराओं के अनुसार कई फिल्मी गीत आपने सुने होंगे, जैसे घोड़ी पर होके सवार, आये हम बाराती बारात लेके, सबकी बारातें आयी डोली तू भी लाना जैसे सैकड़ों गीत आपने सुने होंगे, और कई विवाह समारोह में घोडी पर चढ कर बारात लेके दूल्हे की बारात भी आपने देखी होगी, मगर आज हम आपको कुछ ऐसा दिखाने वाले है, जहां दूल्हे की जगह दुल्हन बारात लेके पहुंची दूल्हे को लेने वह भी घोड़े पर होके सवार, जी हां चौकिये नहीं ये सच है, कहां आई दुल्हन बारात लेके दूल्हे को लेने देखे हमारी ये रिपोर्ट।

जी हां एक ऐसी शादी उधम सिंह नगर में चर्चा का विषय बनी, जिस शादी समारोह में दूल्हे की जगह बग्गी पर सेहरा बांध कर एक दुल्हन पहुंची. भारतीय समाज में वैसे तो दूल्हे को सेहरा बांध कर आने की परंपराएं और रीति-रिवाज प्रचलित हैं, लेकिन काशीपुर में रहने वाले दुष्यंत चौधरी और मुजफ्फरनगर की रहने वाली सिमरन चौधरी के विवाह समारोह में सिमरन ने सभी परंपराओं को तोड़ते हुए घोड़े पर बैठकर एक अलग ही परंपरा विकसित की है

काशीपुर में रहने वाले केपी सिंह के पुत्र दुष्यंत चौधरी का विवाह मूल रूप से पड़ोसी राज्य उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर के खतौली भैंसी गांव रहने वाले कृषक पिंटू चौधरी की इकलौती बेटी सिमरन चौधरी के साथ तय हुआ है। दुष्यंत पेशे से पैट्रोलियम इंजीनियर है जबकि बीटेक कर चुकी सिमरन वर्तमान में दुबई में कंपनी में नौकरी करती है। जहाँ सिमरन ने अपने दीदी और जीजा से प्रेरणा लेते हुए तथा परिवार की सहमति से यह सब किया। सिमरन की बीते 27 नवंबर को मुजफ्फरनगर के खतौली में जगत कॉलोनी स्थित निवास पर घुड़चढ़ी हुई, जिसमें वह बग्गी पर सवार हुई और परिजन तथा सब रिश्तेदारों ने इस दौरान बैंड बाजे के साथ जमकर डांस किया। इस दौरान 25 वर्षीय सिमरन ने खुद को दूल्हे से कम नहीं आका और बारात में राजशाही अंदाज में एंट्री ली। बग्गी पर सवार सिमरन ने दूल्हे की तरह सज धज कर पगड़ी पहने और अपने परिवार व दोस्तों के साथ शादी की रस्म के लिए गई।

इसके बाद 28 नवंबर को काशीपुर से केपी सिंह अपने बेटे दुष्यंत चौधरी को अन्य परिजनों तथा संगी साथियों के साथ खतौली पहुंचे जहां खतौली के हवेली बैंकट हॉल में वैवाहिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसके बाद 29 नवंबर को सिमरन की विदाई हुई और वह काशीपुर आई तथा काशीपुर में 30 नवंबर को जसपुर रोड स्थित एक रिसोर्ट में प्रीतिभोज का आयोजन किया गया। सिमरन की घुड़चढ़ी का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।
परिजनों ने बताया कि समाज में एक संदेश देने के मकसद से यह सब किया गया है क्योंकि समाज में शादी की सभी रस्में लड़के और लड़की दोनों तरफ निभाई जाती हैं, जबकि घुड़चढ़ी की रस्म केवल वर पक्ष के द्वारा लड़के को घोड़ी पर बैठा कर निभाई जाती है। क्योंकि समाज में लड़कियां हर क्षेत्र में लड़कों से कंधे से कंधा मिलाकर कार्य करती हैं इसलिए इस परंपरा में भी लड़की को लड़के के बराबर तवज्जो देते हुए इस परंपरा का आयोजन किया गया।

ShareSendTweet
Previous Post

बस और ट्रक की भिड़ंत में युवती की मौत,सात घायल

Next Post

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का देहरादून दौरा

Next Post
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का देहरादून दौरा

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का देहरादून दौरा

Recent Posts

  • सरसों खेत में मिला युवक का शव! पुलिस कर रही है मृतक की शिनाख्त के प्रयास
  • उत्तराखंड के राज्यपाल गुरमीत सिंह ने पीएम से तो सीएम धामी ने की मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात
  • पूर्व विधायक संगठन बनने से पहले ही घिरा विवादों में, एक अपने ने ही खड़े किए सवाल!
  • फौजी बेटे ने काटी बाप की उंगलियां और काट डाला प्राइवेट पार्ट! पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा
  • किसानों की गुहार सुनने के बाद यूपी के सिंचाई मंत्री ने किया किच्छा बैराज का निरीक्षण

Recent Comments

No comments to show.

न्यूज़ बॉक्स में खबर खोजे

No Result
View All Result

विषय तालिका

  • अन्य
  • अपराध
  • उत्तराखण्ड
  • उधम सिंह नगर
  • किसान
  • क्राइम
  • खेल
  • देश
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • रुद्रपुर
  • विदेश
  • शिक्षा
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य

सम्पर्क सूत्र

तपस कुमार विश्वास
संपादक

पता : Ward no.5, Khera, Rudrapur, Udham Singh Nagar, Uttarakhand-263153
दूरभाष : +91-9897619050
ई मेल : editorkhabarusnagar@gmail.com
वेबसाइट: www.rudrapurpost.com

Privacy Policy  | Terms & Conditions

© 2021 khabarusnagar.com

  • Login
No Result
View All Result
  • मुख्य पृष्ठ
  • उधम सिंह नगर
  • उत्तराखण्ड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • संस्कृति
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • मनोरंजन

© 2021 khabarusnagar.com

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In