जनपद ऊधम सिंह नगर के किच्छा में सभासद के पुत्र पर जानलेवा हमला करने के आरोप में पुलिस ने सात लोगों पर नामजद व 15- 20 अन्य पर केस दर्ज किया है।
जानकारी के अनुसार विकास गुप्ता वार्ड 16 की सभासद संतोष रानी के पुत्र है। बीते रविवार विकास के पिता सतीश गुप्ता ने पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया था कि विकास गुप्ता वार्ड 6 निवासी अपने साढू के घर से वापिस आ रहा था। इस दौरान रेलवे क्रासिंग मन्दिर के पास नन्द लाल, किशन, सनी, उमेश, मोहित, बन्टी एवं अन्य 10-15 लोगो ने धारदार हथियारों एवं लाठी-डन्डों से उस पर जानलेवा हमला कर दिया। जिसके कारण विकास गंभीर रूप से घायल हो गया।इस घटना में विकास की ढाई तोले की चेन गुम गयी। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।