Wednesday, February 1, 2023
  • Login
Khabar U S Nagar
  • मुख्य पृष्ठ
  • उधम सिंह नगर
  • उत्तराखण्ड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • संस्कृति
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • मनोरंजन
No Result
View All Result
  • मुख्य पृष्ठ
  • उधम सिंह नगर
  • उत्तराखण्ड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • संस्कृति
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • मनोरंजन
No Result
View All Result
Khabar U S Nagar
No Result
View All Result
Home उधम सिंह नगर

सोशल मीडिया के स्‍टार दीपक रावत बने कुमाऊं के नए कमिश्‍नर

admin by admin
December 1, 2021
in उधम सिंह नगर, उत्तराखण्ड
सोशल मीडिया के स्‍टार दीपक रावत बने कुमाऊं के नए कमिश्‍नर
Share on FacebookShare on WhatsappShare on Twitter

उत्तराखंड पावर कारपोरेशन लिमिटेड (यूपीसीएल) और पावर ट्रांसमिशन कारपोरेशन ऑफ उत्तराखंड लिमिटेड (पिटकुल) के एमडी दीपक रावत को कुमाऊं का नया कमिश्‍नर बनाया गया है। गुरुवार यानी कल उनके कार्यभार ग्रहण करने की संभावना है। बता दें कि दीपक रावत नैनीताल में बतौर जिलाधि‍कारी भी सेवाएं दे चुके हैं और वह अपनी कार्यशैली के कारण बेहतर प्रशासक के रूप में जाने जाते हैं।

आपको याद दिला दे कुमाऊं के नए कमिश्‍नर दीपक रावत इंटनेट मीडिया के स्‍टार हैं। यूट्यूब और फेसबुक पर लाखों में इनकी फैन फालोइंग है। इंटरनेट मीडिया पर वायरल उनके दर्जनों वीडियो को लाखों-करोड़ों बार देखा जाता है। स्‍मार्टनेस के मामले में दीपक बॉलीवुड के सुपरस्‍टारों को भी टक्‍कर देते हैं। सनग्‍लास, फॉर्मल ड्रेस और खूबसूरत हेयरस्‍टाइल में इंटरनेट मीडिया पर वायरल इनकी तस्‍वीरें धूम मचाती हैं। अनोखी कार्यशैली के कारण भी दीपक प्रदेश के पूरे देश में लोकप्रिय प्रशासनिक अफसरों के रूप में जाने जाते हैं

आपको बात दे भारत के फायरब्रांड आईएएस अधिकारी दीपक रावत मूलरूप से मसूरी के निवासी हैं। दीपक रावत का जन्म 24 सितंबर 1977 को हुआ था। उनकी उम्र 44 साल है। उन्‍होंने अपनी स्कूली शिक्षा मसूरी के सेंट जॉर्ज कॉलेज बरलोगंज से पूरी की। इसके बाद दिल्ली विश्वविद्यालय के हंसराज कॉलेज से इतिहास में स्नातक किया। जहां उनकी मुलाकात अपनी पत्नी विजेता सिंह से हुई। मिलने के कुछ समय बाद ही दोनों ने शादी कर ली। उनकी पत्नी विजेता सिंह न्यायिक सेवाओं में अधिकारी हैं और दिल्ली के पटियाला हाउस कोर्ट में मेट्रोपॉलिटन मजिस्ट्रेट रह चुकी हैं। उनको एक बेटी दिरिशा और एक बेटा दिव्यांश है। वह अपनी खास कार्यशैली के लिए काफी चर्चाओं में रहते हैं। उनके प्रशंसकों ने दीपक रावत फैंस क्लब के नाम से फेसबुक पर पेज बनाया हुआ है। यूट्यूब पर भी उनकी अच्‍छी-खासी फालोइंग है। जिलाधिकारी रहने के दौरान दीपक रावत कुमाऊं के कार्यवाहक कमिश्नर की भी जिम्मेदारी उठा चुके हैं।

आपको बात दे दीपक रावत को 2011 में मजिस्ट्रेट बागेश्वर के रूप में नियुक्त किया गया। 2012 में कुमाऊं मंडल विकास निगम के प्रबंध निदेशक के रूप में तैनात हुए। 2014- 2017 तक दीपक रावत मजिस्ट्रेट नैनीताल रहे। 2017 में जिलाधिकारी हरिद्वार के रूप में पदभार संभाला। वही कुम्भ मेले में भी उनके पास अहम जिम्मेदारी थी। इसके बाद उत्तराखंड पावर कारपोरेशन लिमिटेड (यूपीसीएल) और पावर ट्रांसमिशन कारपोरेशन ऑफ उत्तराखंड लिमिटेड (पिटकुल) के एमडी के तौर पर कार्यरत रहे। और अब उन्‍हें कुमाऊं का नया कमिश्‍नर बनाया गया है।

ShareSendTweet
Previous Post

चुनाव से ठीक पहले उत्तराखंड सरकार ने किया गया बड़ा फेरबदल, ऊधम सिंह नगर की डीएम रंजना राजगुरु का तबादला उनकी जगह युगल किशोर पंत बने नए डीएम

Next Post

दस उपनिरीक्षक हुए एक जनपद से दूसरे जनपद को स्थानांतरित, पुलिस उपमहानिरीक्षक ने जारी किए आदेश

Next Post
दस उपनिरीक्षक हुए एक जनपद से दूसरे जनपद को स्थानांतरित, पुलिस उपमहानिरीक्षक ने जारी किए आदेश

दस उपनिरीक्षक हुए एक जनपद से दूसरे जनपद को स्थानांतरित, पुलिस उपमहानिरीक्षक ने जारी किए आदेश

Recent Posts

  • सरसों खेत में मिला युवक का शव! पुलिस कर रही है मृतक की शिनाख्त के प्रयास
  • उत्तराखंड के राज्यपाल गुरमीत सिंह ने पीएम से तो सीएम धामी ने की मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात
  • पूर्व विधायक संगठन बनने से पहले ही घिरा विवादों में, एक अपने ने ही खड़े किए सवाल!
  • फौजी बेटे ने काटी बाप की उंगलियां और काट डाला प्राइवेट पार्ट! पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा
  • किसानों की गुहार सुनने के बाद यूपी के सिंचाई मंत्री ने किया किच्छा बैराज का निरीक्षण

Recent Comments

No comments to show.

न्यूज़ बॉक्स में खबर खोजे

No Result
View All Result

विषय तालिका

  • अन्य
  • अपराध
  • उत्तराखण्ड
  • उधम सिंह नगर
  • किसान
  • क्राइम
  • खेल
  • देश
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • रुद्रपुर
  • विदेश
  • शिक्षा
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य

सम्पर्क सूत्र

तपस कुमार विश्वास
संपादक

पता : Ward no.5, Khera, Rudrapur, Udham Singh Nagar, Uttarakhand-263153
दूरभाष : +91-9897619050
ई मेल : editorkhabarusnagar@gmail.com
वेबसाइट: www.rudrapurpost.com

Privacy Policy  | Terms & Conditions

© 2021 khabarusnagar.com

  • Login
No Result
View All Result
  • मुख्य पृष्ठ
  • उधम सिंह नगर
  • उत्तराखण्ड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • संस्कृति
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • मनोरंजन

© 2021 khabarusnagar.com

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In