Thursday, January 26, 2023
  • Login
Khabar U S Nagar
  • मुख्य पृष्ठ
  • उधम सिंह नगर
  • उत्तराखण्ड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • संस्कृति
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • मनोरंजन
No Result
View All Result
  • मुख्य पृष्ठ
  • उधम सिंह नगर
  • उत्तराखण्ड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • संस्कृति
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • मनोरंजन
No Result
View All Result
Khabar U S Nagar
No Result
View All Result
Home उधम सिंह नगर

कुछ दोस्तों ने अपने ही एक पॉलिटेक्निक छात्र दोस्त को पीटकर मार डाला, रंजिशन लाठी डंडों से किया हमला

News Desk by News Desk
June 11, 2022
in उधम सिंह नगर, अपराध, उत्तराखण्ड, देश, राजनीति, रुद्रपुर, शिक्षा, स्वास्थ्य
कुछ दोस्तों ने अपने ही एक पॉलिटेक्निक छात्र दोस्त को पीटकर मार डाला, रंजिशन लाठी डंडों से किया हमला
Share on FacebookShare on WhatsappShare on Twitter

जनपद ऊधम सिंह नगर के काशीपुर आईटीआई थाना क्षेत्र में पॉलिटेक्निक के एक छात्र पर उसके ही दोस्तों ने धारदार हथियार लाठी-डंडों से प्राणघातक हमला करते हुए उसे मौत की नींद सुला दिया। मामला रंजिश का बताया जा रहा है। पुलिस की जांच में मृतक के हाथ व पैर पर गंभीर चोटों के निशान पाए गए। इस मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को नामजद करते हुए एक अज्ञात के विरुद्ध अभियोग दर्ज कर अभियुत्तफों की गिरफ्तारी के प्रयास शुरू कर दिए हैं।

जानकारी के मुताबिक हेमपुर इस्माइल बाजपुर रोड थाना आईटीआई निवासी 21 वर्षीय योगेंद्र चौधरी उर्फ मोनू पुत्र वीर सिंह मेकेनिकल से पॉलिटेक्निक का छात्र था। बताया जा रहा है कि लगभग एक वर्ष पूर्व पड़ोस में ही रहने वाले मनीष सैनी, मोहन सैनी, बलवंत सिंह व हरनेग से किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया था। इसमें से हरनेग नामक युवक को बीते विधानसभा चुनाव के दौरान काशीपुर पुलिस ने किसी मामले में जेल भेज दिया था। जमानत पर छूटकर आने के बाद हरनेग का आरोप था कि उसे योगेंद्र ने जेल भिजवाया था। उसने योगेंद्र को जान से मारने की धमकी भी दी थी। इसी के बाद से योगेंद्र उर्फ मोनू अपने तीनों कथित दोस्तों से बच कर रहा करता था। बताया जा रहा है कि गत शुक्रवार की शाम हरनेग, मनीष सैनी तथा मोनू नामक युवक योगेंद्र को घर से बहाने से बुलाकर ले गए और बहल्ला पुल के समीप धारदार हथियार लोहे की रॉड लाठी-डंडों से उसकी बुरी तरह पिटाई करते हुए उसे मौत के घाट उतार दिया। अकस्मात घटी घटना को लेकर मृतक परिवार में शोक व्याप्त है। पुलिस ने आज मृतक के शव का अंत्य परीक्षण कराने के बाद शव को परिजनों के सुपुर्द कर दिया।

मृतक योगेंद्र चौधरी उर्फ मोनू मां-बाप का इकलौता चिराग था। उसकी मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। उसके पिता वीर सिंह रिक्शा चलाकर परिवार का भरण पोषण करते हैं। सीएम हाउस पर मुलाकात के दौरान उन्होंने बताया कि देर रात तक जब उसका लड़का घर वापस नहीं लौटा तो परिजनों को चिंता सताने लगी। वर्तमान संभावित स्थानों पर बेटे की तलाश में जुटे ही थे कि इसी बीच रात लगभग 12ः30 बजे पुलिस द्वारा उन्हें यह मनहूस सूचना दी गई। मृतक के पिता वीर सिंह ने यह भी बताया कि उसके बेटे को मारपीट कर मौत के घाट उतारने के बाद मनीष नामक युवक उसे लेकर थाने आ रहा था ताकि उस पर पुलिस को कोई शक ना हो। हालांकि पुलिस ने हत्याकांड के इस मामले में मनीष को भी पूछताछ के लिए थाने में बिठाया है।

ShareSendTweet
Previous Post

काशीपुर बैंक डकैती का पुलिस ने किया खुलासा, तीन बदमाश को दबोचा

Next Post

फिर बढ़ रहा कोरोना का खौफ, बीते 24 घंटे में 8 हजार से ज्यादा नए केस आए सामने

Next Post
फिर बढ़ रहा कोरोना का खौफ, बीते 24 घंटे में 8 हजार से ज्यादा नए केस आए सामने

फिर बढ़ रहा कोरोना का खौफ, बीते 24 घंटे में 8 हजार से ज्यादा नए केस आए सामने

Recent Posts

  • गणतंत्र दिवस पर उत्तराखंड के 9 कैदी को मिली खुली हवा में सांस लेने की स्वत्रंता! हुए जेल से रिहाई
  • भाजपा विधायक किशोर उपाध्याय के भाई की पत्नी को नोटिस जारी, 11 करोड़ रुपए की होगी वसूली
  • संदिग्ध परिस्थितियों में 11 साल के बच्चे की मौत
  • मुख्यमंत्री धामी ने सीएम आवास और भाजपा कार्यालय में फहराया तिरंगा! दिलाई संविधान की उद्देशिका की शपथ
  • निजीकरण के विरोध में 13 सूत्रीय को लेकर रोडवेज कर्मचारियों की हड़ताल, बसों के इंतजार में दिनभर खड़े रहे लोग

Recent Comments

No comments to show.

न्यूज़ बॉक्स में खबर खोजे

No Result
View All Result

विषय तालिका

  • अन्य
  • अपराध
  • उत्तराखण्ड
  • उधम सिंह नगर
  • किसान
  • क्राइम
  • खेल
  • देश
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • रुद्रपुर
  • विदेश
  • शिक्षा
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य

सम्पर्क सूत्र

तपस कुमार विश्वास
संपादक

पता : Ward no.5, Khera, Rudrapur, Udham Singh Nagar, Uttarakhand-263153
दूरभाष : +91-9897619050
ई मेल : editorkhabarusnagar@gmail.com
वेबसाइट: www.rudrapurpost.com

Privacy Policy  | Terms & Conditions

© 2021 khabarusnagar.com

  • Login
No Result
View All Result
  • मुख्य पृष्ठ
  • उधम सिंह नगर
  • उत्तराखण्ड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • संस्कृति
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • मनोरंजन

© 2021 khabarusnagar.com

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In