Friday, February 3, 2023
  • Login
Khabar U S Nagar
  • मुख्य पृष्ठ
  • उधम सिंह नगर
  • उत्तराखण्ड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • संस्कृति
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • मनोरंजन
No Result
View All Result
  • मुख्य पृष्ठ
  • उधम सिंह नगर
  • उत्तराखण्ड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • संस्कृति
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • मनोरंजन
No Result
View All Result
Khabar U S Nagar
No Result
View All Result
Home उधम सिंह नगर

ऊधम सिंह नगर काशीपुर – जसपुर के बीजेपी-कांग्रेस का सूपड़ा साफ करने का दावा, बसपा में शामिल हुए अजय अग्रवाल

admin by admin
January 15, 2022
in उधम सिंह नगर, उत्तराखण्ड, राजनीति
ऊधम सिंह नगर काशीपुर – जसपुर के बीजेपी-कांग्रेस का सूपड़ा साफ करने का दावा, बसपा में शामिल हुए अजय अग्रवाल
Share on FacebookShare on WhatsappShare on Twitter

जसपुर विधानसभा सीट पर इस बार मुकाबला काफी रोमांचक हो सकता है। समाजसेवी अजय अग्रवाल आम आदमी पार्टी को छोड़कर बहुजन पार्टी में शामिल हो गए हैं। बकायदा बसपा ने उन्हें प्रत्याशी भी घोषित कर दिया है। अजय अग्रवाल ने जहां एक तरफ आम आदमी पार्टी को झटका दिया है तो वहीं दूसरी ओर बीजेपी और कांग्रेस की बेचैनी बढ़ा दी है। बसपा प्रत्याशी अजय अग्रवाल ने यह कहकर चुनावी बिगुल फूंक दिया है कि जसपुर से बीजेपी और कांग्रेस का सूपड़ा साफ होने वाला है।

दरअसल वरिष्ठ समाजसेवी अजय अग्रवाल बहुजन समाज पार्टी में शामिल हो गए हैं। जसपुर में काशीपुर रोड स्थित संधू होटल में आयोजित एक कार्यक्रम में पार्टी के प्रदेश प्रभारी नरेश गौतम और डॉक्टर मेघराज सिंह जराबरे ने पार्टी की टोपी और पटका पहनाकर उनका पार्टी में स्वागत किया। साथ ही उन्हें जसपुर विधानसभा क्षेत्र से बहुजन समाज पार्टी का प्रत्याशी भी घोषित कर दिया। बसपा नेता मेघराज सिंह ने कहा कि उत्तराखंड विधानसभा चुनाव में पार्टी प्रदेश की सभी 70 सीटों पर चुनाव लड़ रही है. पार्टी ने काशीपुर से गगन कंबोज और जसपुर से अजय अग्रवाल को बसपा से प्रत्याशी घोषित कर दिया है. उन्होंने बीजेपी और कांग्रेस पर हमला बोलते हुए कहा कि प्रदेश की जनता इन दोनों पार्टियों से त्रस्त है और आगामी विधानसभा चुनाव में बीजेपी को सत्ता से उखाड़ फेंकेगी. प्रदेश की जनता अब बहुजन समाज पार्टी की सरकार बनाने जा रही है.वहीं, जसपुर से घोषित बसपा प्रत्याशी अजय अग्रवाल ने कहा कि बहुजन समाज पार्टी की नीतियों से प्रभावित होकर आज वो पार्टी में शामिल हुए हैं. उन्होंने बीजेपी और कांग्रेस को आड़े हाथ लेते हुए कहा कि जसपुर में दोनों विधायकों ने बारी-बारी से लूटने का काम किया है। उन्होंने आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर जनता से अपील करते हुए कहा कि 14 फरवरी को जसपुर के विकास के लिए बहुजन समाज पार्टी के पक्ष में मतदान करें. वहीं, जसपुर विधानसभा सीट के परिपेक्ष में जानकारों का भी मानना है कि पहली बार बसपा से चुनाव लड़ रहे अजय अग्रवाल बीजेपी और कांग्रेस के समीकरणों को प्रभावित कर सकते हैं।

ShareSendTweet
Previous Post

ऊधम सिंह नगर जनपद में कोरोना महामारी से युवक मौत,स्वास्थ महकमे में हड़कंप

Next Post

कांग्रेस नेताओ को आरओ एवं एसडीएम ने भेजे नोटिस, सरकारी सम्पत्तियों से होर्डिंग्स, पोस्टर, हटाने के दिए आदेश

Next Post
कांग्रेस नेताओ को आरओ एवं एसडीएम ने भेजे नोटिस, सरकारी सम्पत्तियों से होर्डिंग्स, पोस्टर, हटाने के दिए आदेश

कांग्रेस नेताओ को आरओ एवं एसडीएम ने भेजे नोटिस, सरकारी सम्पत्तियों से होर्डिंग्स, पोस्टर, हटाने के दिए आदेश

Recent Posts

  • अचानक चलती कार में लगी आग! चालक ने कूदकर बचाई जान
  • पुलभट्टा पुलिस ने 25 हज़ार के इनामी समेत पांच आरोपियों को किया गिरफ्तार
  • नशे के विरुद्ध पुलिस को मिली बड़ी सफलता! 2.47 लाख की नगदी और नशे की दवाईयों के साथ नशे का सौदागर गिरफ़्तार
  • मटर की फसल को औने पौने दामों में बेचने को मजबूर, भारतीय किसान यूनियन ने डीएम को सौंपा ज्ञापन
  • 4 फरवरी को रुद्रपुर में हाथ से हाथ जोड़ो अभियान की जिला स्तरीय समीक्षा बैठक! यशपाल आर्य समेत कई दिग्गज नेता रहेंगे मौजूद

Recent Comments

No comments to show.

न्यूज़ बॉक्स में खबर खोजे

No Result
View All Result

विषय तालिका

  • अन्य
  • अपराध
  • उत्तराखण्ड
  • उधम सिंह नगर
  • किसान
  • क्राइम
  • खेल
  • देश
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • रुद्रपुर
  • विदेश
  • शिक्षा
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य

सम्पर्क सूत्र

तपस कुमार विश्वास
संपादक

पता : Ward no.5, Khera, Rudrapur, Udham Singh Nagar, Uttarakhand-263153
दूरभाष : +91-9897619050
ई मेल : editorkhabarusnagar@gmail.com
वेबसाइट: www.rudrapurpost.com

Privacy Policy  | Terms & Conditions

© 2021 khabarusnagar.com

  • Login
No Result
View All Result
  • मुख्य पृष्ठ
  • उधम सिंह नगर
  • उत्तराखण्ड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • संस्कृति
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • मनोरंजन

© 2021 khabarusnagar.com

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In