ऊधम सिंह नगर के किच्छा क्षेत्र में मछली आढ़ती आशिक अली हत्याकांड में आरोपी को पुलिस ने आखिरकार गिरफ्तार कर लिया। आरोपी घटना के बाद से फरार चल रहा था।
आपको बता दे बीती 18 नवंबर को व्यापारिक प्रतिस्पर्धा के चलते मछली आढ़ती आशिक अली पुत्र नोसे अली पर धारदार हथियार से हमला किया गया। जिसमें आशिक अली गंभीर रूप से घायल हो गया था। बीते शनिवार रात्रि दिल्ली मैं उपचार के दौरान आशिक अली की मौत हो गई। इस घटना में नईम निवासी वार्ड 7 एवं उसके पुत्र दिलशाद एवं शीमल को आरोपी बनाया गया था। नईम को पुलिस ने पहले ही गिरफ्तार कर लिया था, जबकि शीमल को सोमवार सांय सितारगंज से गिरफ्तार कर लिया। अभी आरोपी दिलशाद पुलिस की पकड़ से बाहर है।