Friday, January 27, 2023
  • Login
Khabar U S Nagar
  • मुख्य पृष्ठ
  • उधम सिंह नगर
  • उत्तराखण्ड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • संस्कृति
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • मनोरंजन
No Result
View All Result
  • मुख्य पृष्ठ
  • उधम सिंह नगर
  • उत्तराखण्ड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • संस्कृति
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • मनोरंजन
No Result
View All Result
Khabar U S Nagar
No Result
View All Result
Home उत्तराखण्ड

पठानकोट-लुधियाना ब्लास्ट के आतंकी को ऊधम सिंह नगर में शरण देने वाले वाले 4 आरोपियों को किया गया गिरफ्तार

admin by admin
January 22, 2022
in उत्तराखण्ड, अपराध, उधम सिंह नगर, रुद्रपुर
पठानकोट-लुधियाना ब्लास्ट के आतंकी को ऊधम सिंह नगर में शरण देने वाले वाले 4 आरोपियों को किया गया गिरफ्तार
Share on FacebookShare on WhatsappShare on Twitter

उत्तराखंड स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) को जनपद उधम सिंह नगर में बड़ी कामयाबी मिली है। उत्तराखंड एसटीएफ की कुमाऊं टीम ने पंजाब के पठानकोट, नवांशहर और लुधियाना में ब्लास्ट की साचिश रचने वाले आतंकवादी सुखप्रीत उर्फ सुख को शरण देने वाले चार लोगों को गिरफ्तार किया है। चारों आरोपियों को ऊधम सिंह नगर जिले के पंतनगर थाना क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया है।

ऊधम सिंह नगर के एसएसपी बरिंदरजीत सिंह ने इस मामले में प्रेस कांफ्रेंस कर मामले का खुलासा किया है उन्होने बताया कि पिछले साल नवंबर 2021 में पंजाब के पठानकोट, नवांशहर और लुधियाना में बम ब्लास्ट की घटनाएं हुई थीं। इस मामले में पंजाब पुलिस ने छह आरोपियों को गिरफ्तार किया था। एक आरोपी सुखप्रीत उर्फ सुख फरार था। सुख ने उत्तराखंड में शरण ले रखी थी जिसकी जानकारी उत्तराखंड एसटीएफ को लगी।

इस मामले में उत्तराखंड एसटीएफ ने आरोपी को पकड़ने के लिए अपना जाल बिछाया और जानकारी को पुख्ता करने के लिए अपने मुखबिरों को एक्टिव किया। पिछले तीन दिनों से उत्तराखंड एसटीएफ इस केस पर काम कर रही थी उत्तराखंड एसटीएफ ने आरोपी के बारे में पूरी जानकारी जुटाने के साथ ही इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली। इसी के बाद पुलिस ने शमशेर सिंह उर्फ शेरा उर्फ साबी, उसके भाई हरप्रीत सिंह उर्फ हैप्पी, अजमेर सिंह उर्फ लाडी मंड और गुरपाल सिंह उर्फ गुर्री ढिल्लों को गिरफ्तार किया। शमशेर सिंह के पास से उत्तराखंड एसटीएफ को 32 बोर की एक पिस्टल बरामद हुई है। इसके अलावा पुलिस ने आरोपियों के पास से फोर्ड फिगो कार भी बरामद की है। आरोपी इसी कार से पंजाब में आतंकी बम ब्लास्ट के आरोपी सुखप्रीत उर्फ सुख को अपने घर में लाए थे। उत्तराखंड एसटीएफ के मुताबिक, फरार आतंकी सुखप्रीत उर्फ सुख और गिरफ्तार किए गए चारों आरोपी कनाडा, ऑस्ट्रेलिया और सर्बिया में अपने साथियों के साथ व्हाट्सअप कॉल के जरिए जुड़े थे। ये सभी लोग कनाडा निवासी अर्श जो खालिस्तान टाइगर फोर्स नाम के आतंकवादी गैंग से जुड़ा है उसके संपर्क में थे पांचों अर्श के साथ वाट्सए कॉलिंग के जरिए बात करते थे अर्श ही इन्हें कमांड देता था। फरार आरोपी सुखप्रीत उर्फ सुख ने भी इंटरनेशनल कॉल किए थे। पकड़े गये चारों आरोपियों के खिलाफ आतंकी सुखप्रीत उर्फ सुख को अपने घर में शरण देने, मदद करने और साजिश के तहत सुरक्षित ठिकाना पर भेजने की व्यवस्था कराने का मामला दर्ज किया गया है। चारों आरोपियों के खिलाफ उधम सिंह नगर जिले के पंतनगर थाने में मामला दर्ज कराया गया है। आरोपियों से मिली सभी जानकारी केंद्रीय सुरक्षा एंजेसियों और अन्य राज्यों की पुलिस के साझा की जा रही है।

 

ShareSendTweet
Previous Post

ऊधम सिंह नगर के दिनेशपुर से रहस्यमय तरीके से युवक लापता

Next Post

ऊधम सिंह नगर के खटीमा ब्लॉक परिसर में मिली सिलाई मशीनें, कांग्रेस ने भाजपा पर बांटने का आरोप लगाकर किया हंगामा

Next Post
ऊधम सिंह नगर के खटीमा ब्लॉक परिसर में मिली सिलाई मशीनें, कांग्रेस ने भाजपा पर बांटने का आरोप लगाकर किया हंगामा

ऊधम सिंह नगर के खटीमा ब्लॉक परिसर में मिली सिलाई मशीनें, कांग्रेस ने भाजपा पर बांटने का आरोप लगाकर किया हंगामा

Recent Posts

  • गणतंत्र दिवस पर उत्तराखंड के 9 कैदी को मिली खुली हवा में सांस लेने की स्वत्रंता! हुए जेल से रिहाई
  • भाजपा विधायक किशोर उपाध्याय के भाई की पत्नी को नोटिस जारी, 11 करोड़ रुपए की होगी वसूली
  • संदिग्ध परिस्थितियों में 11 साल के बच्चे की मौत
  • मुख्यमंत्री धामी ने सीएम आवास और भाजपा कार्यालय में फहराया तिरंगा! दिलाई संविधान की उद्देशिका की शपथ
  • निजीकरण के विरोध में 13 सूत्रीय को लेकर रोडवेज कर्मचारियों की हड़ताल, बसों के इंतजार में दिनभर खड़े रहे लोग

Recent Comments

No comments to show.

न्यूज़ बॉक्स में खबर खोजे

No Result
View All Result

विषय तालिका

  • अन्य
  • अपराध
  • उत्तराखण्ड
  • उधम सिंह नगर
  • किसान
  • क्राइम
  • खेल
  • देश
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • रुद्रपुर
  • विदेश
  • शिक्षा
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य

सम्पर्क सूत्र

तपस कुमार विश्वास
संपादक

पता : Ward no.5, Khera, Rudrapur, Udham Singh Nagar, Uttarakhand-263153
दूरभाष : +91-9897619050
ई मेल : editorkhabarusnagar@gmail.com
वेबसाइट: www.rudrapurpost.com

Privacy Policy  | Terms & Conditions

© 2021 khabarusnagar.com

  • Login
No Result
View All Result
  • मुख्य पृष्ठ
  • उधम सिंह नगर
  • उत्तराखण्ड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • संस्कृति
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • मनोरंजन

© 2021 khabarusnagar.com

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In