ओमिक्रोन के बढ़ते खतरे के बीच देश में कोरोना वायरस बेहद तेज गति के साथ फैलता जा रहा है। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल भी कोरोना पॉजिटिव हुए हैं। उन्होंने मंगलवार की सुबह खुद ट्वीट कर लोगों को इसकी जानकारी दी है। उनमें कोरोना के हल्के लक्षण दिख रहे हैं। कोरोना पॉजिटिव होने के बाद अरविंद केजरीवाल ने अपने आपको घर के अंदर ही क्वारंटीन कर लिया है। वही देहरादून में चुनाव रैली को संबोधित करने के एक दिन बाद दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के नेता अरविंद केजरीवाल कोरोना संक्रमित की खबर से उत्तराखंड में हड़कंप मच गया । वही उन्होंने संपर्क में आए लोगों से भी कोरोना जांच और आइसोलेशन में जाने की अपील की है।
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने सोमवार को देहरादून में रैली की थी। इसके एक दिन बाद आए रिपोर्ट में वह कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। वहीं केजरीवाल के कोरोना संक्रमित आने से बाद से दिल्ली से देहरादून तक हड़कंप मच गया है। सोमवार को अरविंद केजरीवाल देहरादून में रैली करने पहुंचे थे। उन्होंने मास्क भी नहीं पहना था। इतना ही नहीं अपने संबोधन को बीच में वह कई बार खांसते हुए भी नजर आए। यह रैली परेड ग्राउंड में आयोजित की गई थी। इस दौरान रैली में अच्छी खासी भीड़ उमड़ी थी। केजरीवाल ने मंच पर कई नेताओं से मुलाकात की थी और पूर्व सैनिकों का सम्मान भी किया था। वहीं राज्य आंदोलनकारियों ने भी मंच पर उनका स्वागत किया था। केजरीवाल इन सभी लोगों के डायरेक्ट संपर्क में आए थे। जिससे अब उत्तराखंड के स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप की स्थिति पैदा हो गई है। वही आप पार्टी की इस रैलियों ने भाजपा-कांग्रेस की नींद भी उड़ा दी है। आप की रैलियों में उमड़ रही भीड़ से भाजपा-कांग्रेस असहजता महसूस करने लगी है। सोमवार को आयोजित रैली में भी खासी भीड़ थी।