Sunday, May 28, 2023
  • Login
Khabar U S Nagar
  • मुख्य पृष्ठ
  • उधम सिंह नगर
  • उत्तराखण्ड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • संस्कृति
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • मनोरंजन
No Result
View All Result
  • मुख्य पृष्ठ
  • उधम सिंह नगर
  • उत्तराखण्ड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • संस्कृति
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • मनोरंजन
No Result
View All Result
Khabar U S Nagar
No Result
View All Result
Home उत्तराखण्ड

उत्तराखंड के रास्ते नेपाल भाग सकता है अमृतपाल!, पंजाब पुलिस के इनपुट के बाद नेपाल सीमा पर हाई अलर्ट

tapas vishvas by tapas vishvas
March 22, 2023
in उत्तराखण्ड, अपराध, उधम सिंह नगर, क्राइम, देश, पुलिस, प्रशासन, रुद्रपुर
उत्तराखंड के रास्ते नेपाल भाग सकता है अमृतपाल!, पंजाब पुलिस के इनपुट के बाद नेपाल सीमा पर हाई अलर्ट
Share on FacebookShare on WhatsappShare on Twitter

खालिस्तानी समर्थक और वारिस पंजाब दे संगठन के प्रमुख अमृतपाल और उसके चार साथियों की तलाश में पंजाब पुलिस जगह-जगह दबिश दे रही है। बावजूद इसके उसका कोई सुराग नहीं लग पा रहा है। वहीं पंजाब पुलिस को इस तरह की सूचना भी मिली है कि अमृतपाल और उसके चार साथी नेपाल भाग सकते हैं। ऐसे में उत्तराखंड में नेपाल से लगे सीमावर्ती क्षेत्रों में पुलिस ने चेकिंग बढ़ा दी है। ऊधम सिंह नगर जिले के बॉर्डर एरिया में अमृतपाल और उसके चार साथियों के जगह-जगह पोस्टर लगाए गए हैं। पंजाब पुलिस द्वारा भगोड़ा घोषित अमृतपाल और उसके चार साथियों को लेकर उत्तराखंड पुलिस ने हाई अलर्ट जारी कर रखा है। जैसे ही उत्तराखंड पुलिस को ये सूचना मिली कि अमृतपाल अपने साथियों के साथ नेपाल भागने की फिराक में है। वैसे ही नेपाल बॉर्डर पर चेकिंग बढ़ा दी गई है। ऊधम सिंह नगर और चंपावत जिले से नेपाल बॉर्डर लगा हुआ है। ऐसे में नेपाल बॉर्डर इलाके में उत्तराखंड पुलिस विशेष एहतियात बरत रही है। होटल और गेस्ट हाउस के अलावा सभी सार्वजनिक स्थनों पर अमृतपाल की तलाश में विशेष चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है।

ऊधम सिंह नगर के एसएसपी अपनी टीम के साथ नेपाल सीमा से लगे नानकमत्ता, खटीमा और झनकईया थाना क्षेत्रों में गश्त कर रहे हैं। जगह-जगह अमृतपाल और उसके साथियों के पोस्टर भी लगाए गए हैं। साथ की पुलिस की तरफ से लोगों से अपील भी की जा रही है कि यदि उन्हें कोई संदिग्ध व्यक्ति दिखाई दे तो तत्काल इसकी सूचना उन्हें दें। पुलिस उनकी जानकारी गोपनीय रखेगी। इसके अलावा पुलिस की तरफ से साफ किया गया है कि यदि किसी भी व्यक्ति ने खालिस्तानी समर्थकों की मदद की या फिर उनको शरण देने का प्रयास किया तो उन्हें भी इसका परिणाम भुगतना पड़ेगा। बता दें कि खालिस्तानी समर्थक और वारिस पंजाब दे संगठन के प्रमुख अमृतपाल के खिलाफ पंजाब पुलिस ने लुक आउट नोटिस और गैर-जमानती वारंट भी जारी किया है। सुरक्षा एजेसिंयों ने सभी एयरपोर्ट को अलर्ट रहने के लिए कहा है। पंजाब पुलिस बीते चार दिनों से अमृतपाल और उसके साथियों की तलाश में इधर-उधर हाथ पैर मार रही है, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं लग पा रहा है।

ShareSendTweet
Previous Post

ध्वजारोहण के साथ शुरू हुआ प्रसिद्ध चैती मेला! 28 मार्च को निकलेगा मां बाल सुंदरी का डोला

Next Post

नव संवत्सर 2080 के साथ चैत्र नवरात्रि का शुभारंभ! भक्तों की भीड़ से मंदिरो में बढ़ी रौनक

Next Post
नव संवत्सर 2080 के साथ चैत्र नवरात्रि का शुभारंभ! भक्तों की भीड़ से मंदिरो में बढ़ी रौनक

नव संवत्सर 2080 के साथ चैत्र नवरात्रि का शुभारंभ! भक्तों की भीड़ से मंदिरो में बढ़ी रौनक

Recent Posts

  • 80 लाख की ठगी करने के वाले दो आरोपी गिरफ्तार
  • ऊधम सिंह नगर में वन भूमि पर 41 और धार्मिक संरचनाएं चिह्नित! 31 नोटिस जारी
  • कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा ने शक्तिफार्म में 1.51 करोड़ की लागत से बन रहे बंग भवन की रखी आधारशिला
  • सात माह से नहीं मिला मानदेय! आशा कार्यकत्रियों ने दी हड़ताल की चेतावनी
  • सोशल मीडिया से मुस्लिम महिलाओं की दूरी बनाने का फरमान जारी! सज संवर कर नहीं जा पायेंगी शादी समारोह में

Recent Comments

No comments to show.

न्यूज़ बॉक्स में खबर खोजे

No Result
View All Result

विषय तालिका

  • अतिक्रमण
  • अन्य
  • अपराध
  • उत्तराखण्ड
  • उधम सिंह नगर
  • कांग्रेस
  • किच्छा
  • किसान
  • क्राइम
  • खेल
  • दिनेशपुर
  • देश
  • देहरादून
  • पर्यटन
  • पुलिस
  • प्रशासन
  • बारिश
  • भाजपा
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • राजनीति
  • रुद्रपुर
  • विदेश
  • शक्तिफार्म
  • शिक्षा
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
  • हल्द्वानी

सम्पर्क सूत्र

तपस कुमार विश्वास
संपादक

पता : Ward no.5, Khera, Rudrapur, Udham Singh Nagar, Uttarakhand-263153
दूरभाष : +91-9897619050
ई मेल : editorkhabarusnagar@gmail.com
वेबसाइट: www.rudrapurpost.com

Privacy Policy  | Terms & Conditions

© 2021 khabarusnagar.com

  • Login
No Result
View All Result
  • मुख्य पृष्ठ
  • उधम सिंह नगर
  • उत्तराखण्ड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • संस्कृति
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • मनोरंजन

© 2021 khabarusnagar.com

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In