प्रदेश में जैसे-जैसे चुनाव नजदीक आ रहे हैं, वैसे-वैसे राजनीतिक गलियारों में उलट-फेर भी देखने के मिल रहा है। चुनावी माहौल में उत्तराखंड की राजनीति में दल-बदल का दौर जारी है। उत्तराखंड विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा को बड़ा झटका लगा है.ऊधम सिंह नगर जिला पंचायत की अध्यक्ष रेणु गंगवार और भाजपा के मजबूत नेता सुरेश गंगवार ने कांग्रेस का दामन थाम लिया है। इतना ही नहीं जिला पंचायत के 24 सदस्य भी कांग्रेस में शामिल हो गए हैं।
जनपद ऊधम सिंह नगर की जिला पंचायत अध्यक्ष रेनू गंगवार, उनके पति सुरेश गंगवार सोमवार को कांग्रेस में शामिल हो गये। देहरादून कांग्रेस कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल, पूर्व सीएम हरीश रावत, पूर्व कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष यशपाल आर्य ने सदस्यता दिलाते हुए स्वागत किया। हालांकि सुरेश गंगवार यशपाल आर्य के बेहद करीबी नेताओं में से एक माने जाते हैं। 2022 के विधानसभा चुनावमें अब कुछ ही वक्त रह गया है। ऐसे में बीजेपी को बड़ा नुकसान हुआ है। इतना ही नहीं जिला पंचायत के 24 सदस्य और भी कांग्रेस में शामिल हुए हैं। बता दें कि इससे पहले यशपाल आर्य के साथ ही सुरेश गंगवार ने कांग्रेस का दामन छोड़ा था और बीजेपी में शामिल हुए थे। अब बीजेपी का दामन छोड़ कांग्रेस में घर वापसी करली है