Wednesday, February 1, 2023
  • Login
Khabar U S Nagar
  • मुख्य पृष्ठ
  • उधम सिंह नगर
  • उत्तराखण्ड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • संस्कृति
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • मनोरंजन
No Result
View All Result
  • मुख्य पृष्ठ
  • उधम सिंह नगर
  • उत्तराखण्ड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • संस्कृति
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • मनोरंजन
No Result
View All Result
Khabar U S Nagar
No Result
View All Result
Home उत्तराखण्ड

सावधान: पहली और दूसरे लहर के मुकाबले अधिक तेजी से फैल रहा इस बार कोरोना संक्रमण

admin by admin
January 8, 2022
in उत्तराखण्ड, उधम सिंह नगर, देश, रुद्रपुर, स्वास्थ्य
सावधान: पहली और दूसरे लहर के मुकाबले अधिक तेजी से फैल रहा इस बार कोरोना संक्रमण
Share on FacebookShare on WhatsappShare on Twitter

देश और प्रदेश में कोरोना के लगातार तेजी से बढ़ते आकंड़े तीसरी लहर की आशंकाओं को प्रबल कर रहे हैं। प्रदेश में एक्टिव संक्रमितों की संख्या 1425 पहुंच गई है। हर दिन नए मरीज मिलने का आंकड़ा बढ़ रहा है। चिंता की बात यह भी है कि प्रदेश में कोरोना पहली लहर के मुकाबले इस बार करीब 4.5 गुना तेजी से फैल रहा है। पहली लहर में जहां एक दिन में 500 मरीज 74 दिन के बाद मिले थे, वहीं इस बार 16 दिन में ही यह आंकड़ा हो गया है।

सूबे उत्तराखंड में 14 मार्च 2020 को पहला कोरोना संक्रमित मरीज मिला था। उसके बाद धीमे-धीमे रोजाना मिलने वाले नए मरीजों की संख्या में इजाफा हुआ। स्वास्थ्य विभाग के हेल्थ बुलेटिन के मुताबिक 29 मई 2020 को पहली बार एक दिन में मिलने वाले मरीजों की संख्या 602 थी। 500 का आंकड़ा पार होने में करीब 74 दिन लगे थे। वहीं दूसरी लहर की शुरुआत पिछले साल मार्च में हुई। 1 से 20 मार्च तक 90 से कम मरीज आ रहे थे। लेकिन 21 मार्च 2021 को नए मरीज मिलने का क्रम बढ़ा। 4 अप्रैल 2021 को एक दिन में मिल रहे संक्रमितों की संख्या 550 पहुंच गई। तब पांच सौ का आंकड़ा पार करने में 35 दिन लगे थे। वहीं, पिछले महीने यानी दिसंबर माह से कोरोना की तीसरी लहर की आहट शुरू हो गई है। 20 दिसम्बर को 11 संक्रमित प्रदेश में मिले थे। लेकिन उसके बाद संख्या प्रतिदिन बढ़ती रही। जनवरी के पहले ही दिन 118 नए मरीज प्रदेश में मिले। 5 जनवरी को 505 और 6 जनवरी को 630 नए मरीज आए। ऐसे में इस बार 500 का आंकड़ा पार होने में 16 दिन का समय लगा। विशेषज्ञ भी कोरोना की वर्तमान स्थिति में तेजी से संक्रमण फैलने की चेतावनी दे चुके हैं।

ShareSendTweet
Previous Post

प्रदेश में आज हो सकती है चुनाव आचार संहिता की घोषणा

Next Post

ऊधमसिंहनगर: यूथ कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष ने शिक्षा मंत्री पर लगाये गंभीर आरोप, पूछे कई तीखे सवाल

Next Post
ऊधमसिंहनगर: यूथ कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष ने शिक्षा मंत्री पर लगाये गंभीर आरोप, पूछे कई तीखे सवाल

ऊधमसिंहनगर: यूथ कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष ने शिक्षा मंत्री पर लगाये गंभीर आरोप, पूछे कई तीखे सवाल

Recent Posts

  • सरसों खेत में मिला युवक का शव! पुलिस कर रही है मृतक की शिनाख्त के प्रयास
  • उत्तराखंड के राज्यपाल गुरमीत सिंह ने पीएम से तो सीएम धामी ने की मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात
  • पूर्व विधायक संगठन बनने से पहले ही घिरा विवादों में, एक अपने ने ही खड़े किए सवाल!
  • फौजी बेटे ने काटी बाप की उंगलियां और काट डाला प्राइवेट पार्ट! पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा
  • किसानों की गुहार सुनने के बाद यूपी के सिंचाई मंत्री ने किया किच्छा बैराज का निरीक्षण

Recent Comments

No comments to show.

न्यूज़ बॉक्स में खबर खोजे

No Result
View All Result

विषय तालिका

  • अन्य
  • अपराध
  • उत्तराखण्ड
  • उधम सिंह नगर
  • किसान
  • क्राइम
  • खेल
  • देश
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • रुद्रपुर
  • विदेश
  • शिक्षा
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य

सम्पर्क सूत्र

तपस कुमार विश्वास
संपादक

पता : Ward no.5, Khera, Rudrapur, Udham Singh Nagar, Uttarakhand-263153
दूरभाष : +91-9897619050
ई मेल : editorkhabarusnagar@gmail.com
वेबसाइट: www.rudrapurpost.com

Privacy Policy  | Terms & Conditions

© 2021 khabarusnagar.com

  • Login
No Result
View All Result
  • मुख्य पृष्ठ
  • उधम सिंह नगर
  • उत्तराखण्ड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • संस्कृति
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • मनोरंजन

© 2021 khabarusnagar.com

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In