ऊधम सिंह नगर के किच्छा के व्यक्ति ने एक युवक पर बेटी के साथ दुष्कर्म करने का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर युवक के खिलाफ केस दर्ज जांच शुरू कर दी है।
किच्छा के एक व्यक्ति ने पुलिस को दी तहरीर बताया कि वह परिवार के साथ कोतवाली के एक मकान में किराए पर रहता है। उसी मकान में आरोपी रामतीरथ भी किराए पर रहता है। बीते शनिवार दोपहर बेटी को घर पर अकेला देख आरोपी ने उसके कमरे में घुसकर बेटी से दुष्कर्म किया। इसके बाद आरोपी किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गया। इसके बाद बेटी ने आपबीती बताई तो पुलिस से कार्रवाई की गुहार लगाई। इस पर पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।