भाजपा मजदूर मोर्चा के पूर्व प्रदेश मंत्री तारा सिंह कोरंगा ने एक प्रेसवार्ता में कहा उत्तराखंड भाजपा में कांग्रेस कल्चर का असर हावी होता जा रहा है। कांग्रेस से आए हुए कुछ बड़े नेता भाजपा पर कांग्रेसी कल्चर का असर डाल रहे हैं। उन्होंने कहा कि आज अधिकांश वह मंत्री या विधायक हैं जो कांग्रेस से भाजपा में आए थे। बैक डोर से अपने सगे संबंधियों या अपने पीआरओ को अथवा उनके नाते रिश्तेदारों को किसी न किसी तरह से सरकारी नौकरियां दिलाई हैं। इससे ऐसा प्रतीत होता है की उनमें आज भी कांग्रेस कल्चर मौजूद है। भाजपा के ईमानदार और निष्ठावान मंत्रियों और विधायकों को भी अपने कल्चर में डाल दिया है। ऐसा लगता है की भाजपा के लोग हताश और निराश हैं अथवा किसी न किसी दबाव में काम कर रहे हैं। कोरंगा ने कहा कि इससे उत्तराखंड वासियों का भाजपा पर से विश्वास घट सकता है। जबकि उत्तराखंड का प्रत्येक व्यक्ति प्रधामंत्री मोदी के ऊपर पूर्ण विश्वास करता है और मोदी के साथ खड़ा है। भाजपा का मूलमंत्र है पहले राष्ट्र फिर समाज फिर व्यक्ति, लेकिन उत्तराखंड भाजपा के मंत्रियों और विधायकों ने इस मंत्र को गलत साबित कर दिया है। कोरंगा ने कहा कि भाजपा को प्रदेश में अपनी मजबूत पकड़ को बनाये रखने के लिए कठोर से कठोर राजनीतिक एवं प्रशासनिक निर्णय लेने होंगे।
तपस कुमार विश्वास
संपादक