जनपद ऊधम सिंह नगर के काशीपुर रामलीला मैदान में केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने विजय संकल्प रैली को संबोधित करते हुए नैनीताल उधम सिंह नगर लोकसभा से भाजपा प्रत्याशी अजय भट्ट को पुनः भारी मतों से जिताने की अपील की है।
आपको बता दें कि जनपद उधम सिंह नगर स्थित काशीपुर रामलीला मैदान में भारतीय जनता पार्टी द्वारा विजय संकल्प रैली का आयोजन किया गया जिसमें पार्टी के प्रत्याशी निवर्तमान सांसद अजय भट्ट संगठन के प्रदेश अध्यक्ष व सुबह के मुख्यमंत्री सेम टी भाजपा कार्यकर्ताओं का भारी जमावड़ा केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के आगमन पर स्वागत को जुटा जहां तयशुदा समय से लगभग दो घंटा देर से पहुंचे जिसकी वजह से घंटो भूख प्यास की शिद्दत के चलते तमाम कार्यकर्ता राजनाथ सिंह के मंच पर पहुंचने के बाद अपने अपने गंतव्य को रवाना हो लिए, केंद्रीय रक्षा मंत्री जब डेस्क पर बोलने पहुंचे तो शुरू में खचाखच भरा मैदान खाली होने लगा जिसकी वजह से अधिकतर कुर्सियां खाली नजर आई। इसके बावजूद केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के मंच पर पहुंचने पर मंच पर मौजूद पार्टी नेताओं ने पार्टी के गगन चुंबी तारों से जनसमूह में जोश भरने का काम किया। इस दौरान केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने विजय संकल्प रैली को संबोधित करते हुए जहां मोदी सरकार की तमाम उपलब्धियां को दिलाया तो वहीं उन्होंने भारत की रक्षा की उपलब्धियां को सामने रखते हुए कहा कि आज भारत दुनिया के नक्शे पर अपनी अलग साख और पहचान रखता है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि हमने देश को सुरक्षा की दृष्टि से विश्वभर में ताकतवर बनाने के साथ साथ भारत की जनता का भरोसा जीता है इसी लिए विपक्ष चाहे जितना एक जुट हो ले वह मोदी जी का नारा इस बार 400 पार को नही रोक सकता। हम इस बार पहले से ज्यादा ताकत के साथ सरकार बनाएंगे।